ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जहरीली शराब पीने से अब तक 16 की मौत, कई की हालत नाजुक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

जहरीली शराब पीने से अब तक 16 की मौत, कई की हालत नाजुक

By @dmin
Published: November 4, 2021
Share
जहरीली शराब पीने से अब तक 16 की मौत, कई की हालत नाजुक
जहरीली शराब पीने से अब तक 16 की मौत, कई की हालत नाजुक
SHARE

पटना (एजेंसी)। बिहार में शराबबंदी लागू है लेकिन प्रशासन जहरीली शराब के कारोबारियों पर अंकुश लगाने में काफी हद तक फेल होता नजऱ आ रहा है। दिवाली पर तो जहरीली शराब ने कहर ही बरपा रखा है। कल गोपालगंज में आठ लोगों की मौत के बाद आज बेतिया से भी बुरी खबर आई है। वहां भी जहरीली शराब पीकर आठ लोगों की मौत हो गई जबकि कई बीमार होकर अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

घटना नौतन थाना क्षेत्र के दक्षिणी तेलहुआ गांव की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मरने वालों में पंचायत के वार्ड नंबर 2, 3 और 4 के लोग हैं। गांववालों के मुताबिक बुधवार की देर शाम एक टोले के लोगों ने शराब पी थी। शराब पीने के कुछ समय बाद ही सभी लोगों की तबीयत बिगडऩे लगी। सभी को आनन-फानन में नजदीकी अस्?पताल में भर्ती कराया गया। वहां एक के बाद एक लोगों की मौत से हड़कंप मच गया। अब तक कुल आठ लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में बच्चा यादव, महाराज यादव, हनुमंत सिंह, मुकेश पासवान, जवाहर सहनी, उमा साह, रमेश सहनी और राम प्रकाश राम शामिल हैं। कई लोग अभी भी गंभीर रूप से बीमार हैं। बेतिया के एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने कहा कि वह खुद इस मामले को देख रहे हैं। दोषियों को बख्?शा नहीं जाएगा।

कल गोपालगंज में हुआ था हादसा
उधर, गोपालगंज के महम्मदपुर थाने के महम्मदपुर गांव में छह और बुचेया और लोहजिरा के एक-एक समेत आठ लोगों की बुधवार को संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। चार लोग बीमार हो गए। परिजनों व ग्रामीणों के अनुसार जहरीली शराब पीने के कारण मौत हुई है। हालांकि प्रशासन ने चार की मौत की पुष्टि की और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। वहीं, खान व भूतत्व मंत्री जनक राम ने जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत की बात कही है।

मृतकों में रामबाबू राय (35) , छोटेलाल प्रसाद (35) संतोष कुमार साह, मुकेश राम (महम्मदपुर) व छोटे लाल सोनी, पानापुर (सारण) शामिल हैं। इनमें दो लोगों को मोतिहारी के छतौनी स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार ने बताया कि संदिग्ध स्थिति में मौत के मामले की जांच की जा रही है। शवों का पोस्टमार्टम व एसएफएल जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि आखिर चार लोगों की मौत किस वजह से हुई है। चार को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है।

क्रिकेट : भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बने अमोल मजूमदार, प्रथम श्रेणी मैचों में है शानदार रिकार्ड
फिर भड़की हिंसा: मणिपुर के बिष्णुपर जिले में संदिग्ध कुकी विद्रोहियों ने की फायरिंग, तीन की मौत
रसोई का बढ़ा बोझ: टमाटर का दाम, हुआ बेलगाम, कीमत बढ़ने की यह है वजह!
मतगणना डयूटी आदेश में आंशिक संशोधन, डी.सी. उत्तम ध्रुव के बदले सीजीएम हरीश सक्सेना सम्हालेंगे कार्य
कल से जिले में लॉकडाउन: कलेक्टोरेट कक्ष में हुई रणनीति पर बैठक…. प्रशासन की चेतावनी, होगा अब तक का सबसे सख्त लाकडाउन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चीन ने कहा- भारत के साथ बनी सहमति, स्थिति सामान्य बना रहे दोनों देश चीन बढ़ा रहा हथियारों का जखीरा, 9 साल में 1000 परमाणु बम का टारगेट
Next Article चमचमाती कार से उतरा फर्जी एसडीएम, दिवाली पर निकला दुकानदार का दिवाला, जानें पूरा मामला चमचमाती कार से उतरा फर्जी एसडीएम, दिवाली पर निकला दुकानदार का दिवाला, जानें पूरा मामला

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?