ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जलवायु परिवर्तन: लांसेट समेेत 220 पत्रिकाओं की वैश्विक नेताओं को चेतावनी- प्रकृति कोरोना महामारी के खत्म होने का इंतजार नहीं करेगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

जलवायु परिवर्तन: लांसेट समेेत 220 पत्रिकाओं की वैश्विक नेताओं को चेतावनी- प्रकृति कोरोना महामारी के खत्म होने का इंतजार नहीं करेगी

By @dmin
Published: September 6, 2021
Share
जलवायु परिवर्तन: लांसेट समेेत 220 पत्रिकाओं की वैश्विक नेताओं को चेतावनी- प्रकृति कोरोना महामारी के खत्म होने का इंतजार नहीं करेगी
जलवायु परिवर्तन: लांसेट समेेत 220 पत्रिकाओं की वैश्विक नेताओं को चेतावनी- प्रकृति कोरोना महामारी के खत्म होने का इंतजार नहीं करेगी
SHARE

वर्ल्ड डेस्क (एजेंसी)। दुनिया की प्रमुख पत्रिकाओं ने दुनिया के नेताओं को जलवायु परिवर्तन पर ध्यान देने की सलाह दी है। द लांसेट और नेशनल मेडिकल जर्नल ऑफ इंडिया सहित 220 से अधिक प्रमुख जर्नल्स में प्रकाशित एक संपादकीय के अनुसार, विश्व के नेताओं को जलवायु परिवर्तन को सीमित करने, जैव विविधता को बहाल करने और स्वास्थ्य की रक्षा के लिए तत्काल कार्रवाई करने की आवश्यकता है। इसमें दुनियाभर की सरकारों को चेताया गया है कि हमें जलवायु परिवर्तन पर जरूरी काम करना होगा, क्योंकि प्रकृति कोरोना महामारी खत्म होने का इंतजार नहीं करने वाली। जलवायु पर यह संपादकीय संयुक्त राष्ट्र महासभा से पहले प्रकाशित किया गया है। यह नवंबर में ब्रिटेन के ग्लासगो में सीओपी-26 जलवायु सम्मेलन से पहले होने वाली अंतिम अंतर्राष्ट्रीय बैठकों में से एक है।

इसमें चेतावनी दी गई है कि भविष्य में वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़ा खतरा वैश्विक तापमान वृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रखने और प्रकृति को बचाने के लिए पर्याप्त कार्रवाई करने में विश्व नेताओं की निरंतर विफलता है। नेशनल मेडिकल जर्नल ऑफ इंडिया के प्रधान संपादक और संपादकीय के सह-लेखकों में से एक पीयूष साहनी ने कहा कि दुनियाभर में भीषण मौसम के हालिया उदाहरणों ने हमें यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि जलवायु परिवर्तन वाकई में बड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा कि हमें अभी कोई कदम उठाने होंगे। इससे पहले कि बहुत देर हो जाए। हम आने वाली पीढिय़ों के लिए इसके ऋणी हैं।

लेखकों ने कहा कि उत्सर्जन को कम करने और प्रकृति के संरक्षण के लिए हाल में किए कामों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, लेकिन यह पर्याप्त नहीं हैं और अभी तक विश्वसनीय लघु और दीर्घकालिक योजनाओं से मेल नहीं खाते हैं। उन्होंने सरकारों से आग्रह किया है कि वे समाज और अर्थव्यवस्थाओं को बदलने के लिए हस्तक्षेप करें। उदाहरण के लिए सरकारों को परिवहन प्रणालियों, शहरों, भोजन के उत्पादन और वितरण, वित्तीय निवेश के लिए बाजारों और स्वास्थ्य प्रणालियों के नए स्वरूप का समर्थन करना चाहिए।

द लांसेट के प्रधान संपादक रिचर्ड हॉर्टन ने कहा कि जलवायु संकट पर तत्काल ध्यान देना बहुत जरूरी है। यह दुनिया की भलाई को आगे बढ़ाने के सबसे बड़े अवसरों में से एक है। हॉर्टन ने समझाया कि वैश्विक तापमान वृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रखने के लिए उठाए गए कदमों के लिए राजनीतिक नेताओं को जवाबदेह ठहराना बहुत जरूरी है। इसके लिए स्वास्थ्य समुदाय आवाज उठानी चाहिए। संपादकीय का तर्क है कि पर्याप्त वैश्विक कार्रवाई तभी हासिल की जा सकती है, जब उच्च आय वाले देश बाकी दुनिया का समर्थन करें और अपनी खपत को कम करने के लिए और अधिक प्रयास करें।

महासमुंद जिले में पैंगोलिन की तस्करी, 4 आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा खेलों को बढ़ावा देने की पहल को मिली बड़ी सफलता
सड़कें न हो जरुरतमंदों का घर……
बस्तर में 25 वर्षों में स्वास्थ्य सुविधाओं का उल्लेखनीय विकास, स्वास्थ्य क्रांति से लाखों जीवन हुए सुरक्षित
बेरोजगार युवाओं के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: लागू होगी ई श्रेणी पंजीयन प्रणाली… बड़ी संख्या में बेरोजगार इंजीनियरों को मिलेगा रोजगार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Two-day meeting of National Executive of Youth Congress in Goa गोवा में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक.. भिलाई से शामिल हुए राष्ट्रीय सचिव मो शाहिद
Next Article डेंगू के बढ़ते आंकड़ो से नगर निगम दुर्ग हुआ सतर्क डेंगू के बढ़ते आंकड़ो से नगर निगम दुर्ग हुआ सतर्क

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?