ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जल-जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, नागरिकता प्रदान करने के आवेदन होंगे ऑनलाइन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

जल-जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, नागरिकता प्रदान करने के आवेदन होंगे ऑनलाइन

By @dmin
Published: January 23, 2022
Share
SHARE

होम आइसोलेशन में रहने वाले संक्रमित मरीजों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश
उत्पादन और सेवा क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने बनायी जाए कार्ययोजना
मुख्य सचिव ने वर्चुअल बैठक में संभागायुक्तों और कलेक्टरों को दिए निर्देश

रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज समस्त संभागायुक्तों और कलेक्टर के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में जल-जीवन मिशन के कार्यों की धीमी गति को लेकर असंतोष व्यक्त करते हुए मिशन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कार्य के प्रगति की सप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश राज्य स्तरीय अधिकारियों को दिए। श्री जैन ने भारत की नागरिकता प्रदान करने के लिए प्राप्त हुए आवेदनों की ऑनलाइन एंट्री करने और सभी जरूरी प्रक्रिया समयावधि में पूरा करने और आगे की कार्यवाही के लिए राज्य स्तर पर आवेदनों को प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

मुख्य सचिव ने कोविड संक्रमण से ग्रस्त, होम आइसोलेशन में रहकर उपचार कराने वाले मरीजों के डेटा का संकलन करने कहा है। वेक्सीन की प्रथम डोज ले चुके लोगों को दूसरे डोज की अनिवार्यता समझाते हुए दूसरे डोज का टीकाकरण लेने के लिए सूचित करने के निर्देश दिए। श्री जैन ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग के पास कोविड-19 के टीके पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। अत: पात्र सभी लोगों को टीकाकरण के लिए टीकाकरण केन्द्र तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने संक्रमण की जांच के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए है। जिला स्तर पर गठित कंट्रोल रूम में कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण केन्द्र, अस्पतालों में उपलब्ध बिस्तर आदि सभी जानकारियां रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। यह भी कहा गया है कि कलेक्टर स्वयं प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से स्थानीय मीडिया को समय-समय पर जानकारी उपलब्ध कराते रहें। श्री जैन ने कलेक्टरों से कहा है कि कोविड-19 संक्रमण के तीसरे लहर में गंभीर संक्रमित मरीजों के अस्पतालों में भर्ती होने की दर बेहद कम है। उसके बाद भी संक्रमण के कारण होने वाले मौतों को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत जानकारी संकलित की जाएं और मरीजों का इलाज सुनिश्चित किया जाएं।

मुख्य सचिव ने छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के तहत आगामी पांच साल में 12 से 15 लाख रोजगार के अवसर निर्मित किए जाने की दिशा में गंभीरतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि स्थानीय जरूरतों के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराने की कार्ययोजना बनायी जाए। उत्पादन और सेवा क्षेत्र में विशेष रूप से रोजगार के अवसर निर्मित किए जाए। उन्होंने युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने कहा है। श्री जैन ने अगले एक माह के भीतर प्रत्येक जिला से इस संबंध में कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव और छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आलोक शुक्ला, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. मनिन्दर कौर द्विवेदी और गृह विभाग के सचिव श्री अरूण देव गौतम भी उपस्थित थे।

स्कूल-कॉलेज में कोरोना का विस्फोट, 53 छात्राएं और 22 MBBS स्टूडेंट्स कोविड पॉजिटिव
दिव्यांगों के प्रति रहें संवेदनशील: अनुसुईया उइके
देश में एक ही दिन में बढ़े 10 हजार से अधिक कोरोना मरीज, बीते 24 घंटे में 38353 लोग हुए संक्रमित
बस्तर और सरगुजा संभागों में नए कॉलेज खोलना प्राथमिकता: मंत्री उमेश पटेल
तीन दशक के करियर में अक्षय ने किया इतने फिल्मों में काम…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कस्टम मिलिंग के लिए अब तक 97.70 लाख मीटरिक टन धान का उठाव… केन्द्रीय पूल में 36.40 लाख मीटरिक टन चावल जमा अब तक 19 लाख 59 हजार 139 किसानों ने बेचा धान, 7 फरवरी तक धान खरीदी की घोषणा
Next Article गोधन योजना पर आधारित राज्य की झांकी को राष्ट्रीय मीडिया की मिली सराहना गोधन योजना पर आधारित राज्य की झांकी को राष्ट्रीय मीडिया की मिली सराहना

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?