ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जमकर बैठ जाइए! मस्ती और हंसी का हंगामा लेकर आ रही है मडगांव एक्सप्रेस
Share
Notification Show More
Latest News
दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज
October 15, 2026
स्वच्छता पखवाड़ा : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चला अभियान, यात्रियों को किया गया जागरूक
October 15, 2026
तकनीक, संस्कृति, नवाचार और युवा नेतृत्व का संगम बनेगा भिलाई, शामिल होंगे 20 हजार से ज्यादा स्टूडेंट
October 15, 2026
छत्तीसगढ़ में सरकार ने बढ़ाई ने दीपावली की छुट्टियां, 10 की जगह 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल
October 15, 2026
हल्दी बीज वितरण में अनियमितता : कृषि मंत्री नेताम के निर्देश पर जांच शुरू
October 15, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

जमकर बैठ जाइए! मस्ती और हंसी का हंगामा लेकर आ रही है मडगांव एक्सप्रेस

By Om Prakash Verma Published September 25, 2024
Share
जमकर बैठ जाइए! मस्ती और हंसी का हंगामा लेकर आ रही है मडगांव एक्सप्रेस
जमकर बैठ जाइए! मस्ती और हंसी का हंगामा लेकर आ रही है मडगांव एक्सप्रेस
SHARE

देखिए वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, शनिवार 28 सितंबर को रात 8 बजे, ज़ी सिनेमा पर
मुंबई/अपनी सीटबेल्ट बांध लीजिए और एक मजेदार सफर के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि ज़ी सिनेमा आपके टीवी स्क्रीन्स पर फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर लेकर आ रहा है! जबर्दस्त ट्विस्ट और जोरदार कॉमेडी से भरपूर यह बहुप्रतीक्षित फिल्म शनिवार, 28 सितंबर को रात 8 बजे प्रीमियर के लिए तैयार है। यह फिल्म इमोशंस का उफान है, जहां एक मजेदार गोवा ट्रिप का एक सीधा-सादा प्लान मुसीबतों के जाल में उलझ जाता है। जोरदार हंसी, कुछ गहरे राज़ और जबर्दस्त मनोरंजन से भरपूर यह फिल्म परिवारों और रोमांच-प्रेमियों के लिए एक देखने लायक बेहतरीन वीकेंड फिल्म है।

“पहले पूरी जिंदगी गोवा आ नहीं पा रहे थे, अब यहां से जा नहीं पा रहे हैं” – इस एक लाइन में ही कहानी का सार है जिसे बड़े मजेदार और हल्के-फुल्के अंदाज़ में पेश किया गया है। कॉलेज के दिनों में अक्सर हम में से बहुतों का गोवा ट्रिप का सपना अधूरा रह जाता है, लेकिन इस कहानी में ये हसरत जल्द ही एक बुरे ख्वाब में बदल जाती है! फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के एक्सेल एंटरटेनमेंट के निर्माण में बनी ये फिल्म अपनी दिलचस्प कहानी और दिव्येंदु, प्रतीक गांधी, अविनाश तिवारी और नोरा फतेही जैसे दमदार कलाकारों की दिलकश अदाकारी के साथ दर्शकों को बांधे रखने का वादा करती है। अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी यह फिल्म हंसी और रोमांच का एक बेमिसाल डोज़ लेकर आती है!

निर्देशक कुणाल खेमू कहते हैं, “मडगांव एक्सप्रेस मेरे लिए बेहद खास है, सिर्फ इसलिए नहीं कि यह एक निर्देशक के तौर पर मेरी पहली फिल्म है, बल्कि इस फिल्म को बनाने का पूरा अनुभव भी खास रहा। मेरे मन में लंबे समय से तीन दोस्तों के बारे में यह ख्याल था, जिनका सफर ये बताता है कि कैसे उम्मीदें अक्सर हकीकत से टकराती हैं। यह गोवा की मेरी पहली यात्रा से प्रेरित है, जो मैंने मडगांव एक्प्रेस में की थी। ये फिल्म एक क्लासिक एंटरटेनर का अनुभव देती है, जिसका हर कोई मजा ले सकता है। यह फिल्म पूरे दिल से बनाई गई है, और ये बात स्क्रीन पर भी साफ नज़र आती है।”

दिव्येंदु ने कहा, “जब मैंने पहली बार स्क्रिप्ट पढ़ी, तो मुझे वाकई हंसी आ रही थी। मैंने काफी समय से ऐसा कुछ नहीं पढ़ा जो इतना मज़ेदार और असली हो। कॉमेडी करना मुश्किल है, लेकिन इसका लेखन बिल्कुल सटीक था, खासकर मेरे किरदार डोडो के लिए। डोडो हर ग्रुप का वो दोस्त है जो पीछे छूट गया है, और ज़िंदगी की दौड़ भाग में फंस गया है, और मुझे लगता है कि लोग वाकई उससे जुड़ पाएंगे। उसके अकेलेपन और सबसे दूर हो जाने के जज़्बातों को पूरी तरह से समझने में वक्त लगा। शूटिंग के बाद प्रतीक और अविनाश के साथ घूमने से मुझे अगले दिन के लिए तैयार होने में मदद मिलती थी। इसका लेखन वाकई शानदार था, जिसमें किरदारों के जरिए स्वाभाविक रूप से हंसी बह रही थी। अगर इसे पढ़ना इतना मजेदार था, तो मैं जानता था कि इसे परफॉर्म करना वाकई धमाल होगा।”

प्रतीक गांधी ने कहा, “कुणाल, दिव्येंदु, नोरा और अविनाश जैसे मज़ेदार और टैलेंटेड ग्रुप के साथ काम करना हमेशा खुशी की बात होती है। मैंने उनमें से हर एक से बहुत कुछ सीखा! सेट पर कई मज़ेदार पल आए, साथ ही कुछ पल बड़े अजीब भी थे, जैसे कि जब मेरा कंधा उखड़ गया था। लेकिन कुणाल, बड़े स्पष्ट और खोजी किस्म के निर्देशक हैं जिन्होंने बड़े शानदार ढंग से इसे फिल्म में शामिल कर लिया। शूटिंग के दौरान हमारी क्रिएटिविटी का यही आलम था। हर कलाकार ने एक अनोखे और दिलचस्प किरदार को सामने लाया।”

अविनाश तिवारी ने कहा, “मुझे याद है कि जब कुणाल हमें कहानी सुना रहे थे, तो हर कोई दिल खोलकर हंस रहा था। मुझे पता था कि यह दर्शकों को पसंद आने वाली है। हमने सेट पर बहुत मज़ा किया, और मैं बस इतना कह सकता हूं कि कुछ पल बड़े वास्तविक बन पड़े। जहां तक मेरे किरदार की बात है, तो यह कुछ ऐसा था जो मैंने पहले नहीं किया था। वो ग्रुप में सबसे होशियार है, लेकिन फिर भी बहुत जोशीला है, उसके बहुत-से पहलू हैं। मैं इस बात को लेकर बेहद रोमांचित हूं कि अब सभी ज़ी सिनेमा पर यह फिल्म देखेंगे और उसी हंसी का अनुभव करेंगे जो हमने शूटिंग के दौरान की थी।”

नोरा फतेही ने कहा, “नरेशन के दौरान इस स्क्रिप्ट में तुरंत मेरी दिलचस्पी जाग गई। यह बहुत मजेदार और हंसी से भरपूर था। मैंने जो किरदार निभाया है, वो वाकई दिलचस्प है। वो हमेशा गड़बड़ करती है, लेकिन आखिरकार वो ही सबकुछ संभाल लेती है। कुणाल, दिव्येंदु, प्रतीक और अविनाश जैसे मज़ेदार ग्रुप के साथ काम करना कमाल का अनुभव था। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा! मैं निश्चित रूप से आगे भी इस तरह के और रोल्स निभाना चाहूंगी।

You Might Also Like

दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज

स्वच्छता पखवाड़ा : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चला अभियान, यात्रियों को किया गया जागरूक

तकनीक, संस्कृति, नवाचार और युवा नेतृत्व का संगम बनेगा भिलाई, शामिल होंगे 20 हजार से ज्यादा स्टूडेंट

छत्तीसगढ़ में सरकार ने बढ़ाई ने दीपावली की छुट्टियां, 10 की जगह 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल

हल्दी बीज वितरण में अनियमितता : कृषि मंत्री नेताम के निर्देश पर जांच शुरू

Om Prakash Verma September 25, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शमशान चंपा शो में एक नया मोड़: मोहिनी के सामने हुआ चंपा का खुलासा, विक्रम की पत्नी बनी उनकी रक्षिणी! शमशान चंपा शो में एक नया मोड़: मोहिनी के सामने हुआ चंपा का खुलासा, विक्रम की पत्नी बनी उनकी रक्षिणी!
Next Article कल से थम जाएगा मानसून : झमाझम बारिश से सुबह की शुरुआत, 7 जिलो में यलो अलर्ट… जानिए क्या कहता है मौसम विभाग

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?