ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जन्म से लेकर 16 वर्ष तक के आयु के बच्चों के लिए हर टीका है जरुरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

जन्म से लेकर 16 वर्ष तक के आयु के बच्चों के लिए हर टीका है जरुरी

By @dmin
Published: May 11, 2022
Share
जन्म से लेकर 16 वर्ष तक के आयु के बच्चों के लिए हर टीका है जरुरी
जन्म से लेकर 16 वर्ष तक के आयु के बच्चों के लिए हर टीका है जरुरी
SHARE

शासकीय अस्पतालों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में नि:शुल्क होता है टीकाकरण
रायपुर। बच्चे के जन्म के साथ समय-समय पर उनका टीकाकरण करवाना आवश्?यक होता है। नियमित टीकाकरण न करवाने वाले बच्चे जानलेवा बीमारी से ग्रसित हो सकते हैं। जन्म से लेकर 16 साल तक की उम्र तक बच्चे के लिए हर टीका बहुत जरूरी होता है, क्योंकि यह टीके उन्हें कई गंभीर बीमारियों से बचाते हैं। स्वास्थ्य विभाग के राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ वी आर भगत बताते है कि सम्पूर्ण टीकाकरण शिशुओं के जीवन और भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए सुरक्षा कवच का काम करता है। अपने शिशुओं का टीकाकरण करके हम अपने समुदाय के सबसे अधिक जोखिम ग्रस्त सदस्य जैसे नवजात शिशु की सुरक्षा करते हैं । उन्होंने बताया कि एक समय हजारों बच्चों की जान लेने वाली बीमारियां जैसे पोलियो, स्मॉल पॉक्स आदि का उन्मूलन टीकाकरण के कारण किया जा सका है 7आज टीकाकरण के कारण ही बच्चों में होने वाली अन्य बीमारियां भी उन्मूलन के कगार पर हैं।

टीकाकरण की सूची
डॉ भगत ने बताया की शिशुओं को जन्म पर बीसीजी, ओपीवी-0, हेपटाइटिस-बी-0 का टीका लगाया जाता है , 6 हफ्ते या 1 1/2 महीने पर शिशुओं को ओपीवी-1, रोटा-1, एफआईपीवी-1, पेंटावेलेंट-1 और पीसीवी-1 का टीका लगाया जाता है , वहीँ 10 हफ्ते या 2 1/2 महीने में ओपीवी-2, रोटा-2, पेंटावेलेंट-2 का टीका, 14 हफ्ते या 3/12 महीने में ओपीवी-3, रोटा-3, एफआईपीवी-2, पेंटावेलेंट-3 और पीसीवी-2 का टीका , 9वें महीने में एम आर-1, पीसीवी-बूस्टर, विटामिन-्र का प्रथम खुराक, 16-24 महीने में डीपीटी बूस्टर -1, ओपीवी-बूस्टर, एम आर-2, विटामिन-्र का द्वितीय खुराक एवं 5-6 साल में डीपीटी-बूस्टर-2, 10 साल एवं 16 साल की उम्र पर टीडी का टीका लगाया जाता है।

इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को भी टीडी के दो टीके- पहला गर्भ धारण के तुरंत बाद एवं दूसरा इसके एक महीने बाद लगाया जाता है 7 सम्पूर्ण टीकाकरण सभी शासकीय चिकित्सालयों में नि:शुल्क लगाया जाता है।

डॉ भगत ने बताया कि टीकाकरण शिशुओं को टीबी, पोलियो, रोटावायरस दस्त, काली खांसी, टिटनेस, हेपेटाइटिस बी, खसरा, हिब-निमोनिया और मेनिनजाइटिस जैसे गंभीर बीमारियों से बचाता है । उन्होंने बताया कि टीके लगने के बाद शिशुओं को स्तनपान कराया जा सकता है। टीके लगे स्थान पर यदि सूजन हो तो उस पर ठंडे पानी की पट्टी रख सकते हैं। बीसीजी के टीके लगे स्थान पर डेढ़ से दो माह में छोटा सा फफोला होता है, इससे घबराएं नहीं। टीका लगाने के बाद किसी भी प्रकार की एलर्जी हो या बुखार आए तो स्वास्थ्य कार्यकर्ता या डॉक्टर के परामर्श से दवाइयां ले सकते हैं।

जिले के उपार्जन केंद्रों से 99 प्रतिशत हुआ धान का उठाव
दो पेग शराब से सेहत को नुकसान नहीं होता, अच्छा लगता है: नीतीश की शराबबंदी की जीतनराम मांझी ने उड़ाई खिल्ली
बम धमाका मामला: विशेष अदालत ने कहा- दोषियों को समाज में रहने की अनुमति देना आदमखोर तेंदुए को खुला छोडऩे के समान
Bhilai Breaking : कपिल शर्मा शो में आया एड और फंस गया शख्स, शेयर ट्रेंडिंग में गंवा दिए 35 लाख रुपए
भारत और रूस के बीच ‘AK-203 राइफल’ सौदे पर लगी मुहर, दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों ने किए हस्ताक्षर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article घोटुल शिक्षण के ऐसे केंद्र जहां पर शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति की समृद्ध जानकारी दी जाती है : सीएम बघेल गौठानों की स्थापना का उद्देश्य हो रहा है पूरा, गोबर से पेंट बनाने समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश
Next Article नक्सलियों और कोबरा फोर्स के बीच मुठभेड़, आईईडी की चपेट में आकर एक कमांडो घायल हुआ बीजापुर से तीन नक्सली गिरफ्तार, सीआरपीएफ के कैंप पर हुए हमले में थे शामिल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?