ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जनसेवा कर मनाएंगे कांग्रेस नेत्री का जन्मदिन, वृद्धाश्रम और अजा छात्रावासों में बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी रत्नावली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

जनसेवा कर मनाएंगे कांग्रेस नेत्री का जन्मदिन, वृद्धाश्रम और अजा छात्रावासों में बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी रत्नावली

By Om Prakash Verma
Published: May 26, 2023
Share
सैकड़ों गांवों के मतदाताओं की पहली पसंद हैं रत्नावली, प्रत्याशी बनाने से होगी बड़ी जीत
सैकड़ों गांवों के मतदाताओं की पहली पसंद हैं रत्नावली, प्रत्याशी बनाने से होगी बड़ी जीत
SHARE

अजा विकास प्राधिकरण सदस्य के जन्मदिन को लेकर अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों में जबरदस्त उत्साह
मुंगेली। राज्य अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन की सदस्य एवं महिला कांग्रेस कमेटी छ्ग की महासचिव रत्नावली कौशल का जन्मदिन मनाने को लेकर अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों तथा उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। जिले के अनेक स्थानों में अनुसूचित जाति वर्ग के युवा तथा महिलाएं सुश्री कौशल का जन्मदिन बड़े पैमाने पर मनाने की तैयारी कर रहे हैं। रत्नावली अपना जन्मदिन वृद्धाश्रमों में बुजुर्गों की सेवा करते तथा छात्रावासों में अनुसूचित जाति के छात्र – छात्राओं की विभिन्न तरीके से मदद करते हुए मनाएंगी।

कांग्रेस नेत्री रत्नावली कौशल का जन्मदिन 27 मई को है। जिले के उनके समर्थक कांग्रेस कार्यकत्र्ता, सतनामी समाज, मेहर समाज, बौद्ध समाज के लोग जन्मदिन को यादगार, ऐतिहासिक बनाने और जनसेवा का उत्कृष्ट आयाम देने वाला अवसर बनाने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। ये लोग इस दिन पवित्र जैतखाम, बुद्ध विहार, मंदिरों, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च, जिनालय समेत अन्य धर्म स्थलों पर मत्था टेकते हुए सुश्री कौशल के दीर्घायु होने तथा प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार आने की कामना करेंगे। इन समाजों के कार्यकत्र्ताओं का कहना है कि रत्नावली बहन बिना भेदभाव के गरीबों, दुखियारों, वंचितों, दलित शोषित तबके की सेवा में जुटी रहती हैं। अल्प समय में ही वे जिले की जनता के दिलों पर राज करने लगी हैं। इसलिए हमारा भी फर्ज बनता है कि हम बहन रत्नावली के जन्मदिन को सेवा एवं श्रद्धा दिवस के रूप में मनाएं।

कार्यकत्र्ता 27 मई को धर्म स्थलों में पूजा अर्चना के बाद गरीबों और जरूरतमंदों को राशन तथा दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी भेंट करेंगे। वहीं रत्नावली कौशल अपने जन्मदिन पर वृद्धाश्रमों में जाकर बुजुर्गों से आशीर्वाद लेंगी और उनका मुंह मीठा कराएंगी। इसके साथ ही वे अनुसूचित जाति जनजाति छात्रावासों में जाकर इन वर्गों के छात्र छात्राओं के संग अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी और उनकी समस्याएं सुनकर उनके निदान के लिए पहल करेंगी। सुश्री कौशल इन वर्गों के विद्यार्थियों के हित में बड़ी बहन बनकर काम करती आ रही हैं। नतीजतन इन विद्यार्थियों की नजर में उनके लिए अथाह सम्मान और स्नेह है।

बुजुर्गों से लूंगी आशीर्वाद : कौशल
रत्नावली कौशल ने कहा है कि मैं तामझाम और दिखावे से परे रहकर अपना जन्मदिन मनाऊंगी। 27 मई को सुबह सबसे पहले पवित्र जैतखाम और महान समाज उद्धारक संत बाबा गुरु घासीदास जी के चित्र की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करूंगी। इसके बाद मैं सतनामी समाज, मेहर समाज, बौद्ध समाज के लोगों के बीच जाकर इन समाजों के बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर उनसे आशीर्वाद लूंगी। इन समाजों की माता बहनों के साथ समय व्यतीत कर उनका दुख दर्द साझा करूंगी। सुश्री कौशल ने कहा कि प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुझे इस तबके के लोगों की सेवा का सुअवसर दिया है, लिहाजा अपने जन्मदिन को मैं इन्हीं तबकों के साथ मनाऊंगी।

नवनियुक्त जनसंपर्क आयुक्त दीपांशु काबरा ने संभाला कार्यभार… निवृत्तमान आयुक्त डॉ. एस भारतीदासन ने कार्यभार सौंपकर दी बधाई एवं शुभकामनाएं
कॉलेजों में शुरू होगी ‘रक्षक’ पाठ्यक्रम की पढ़ाई, बाल सुरक्षा को मिलेगा मजबूत आधार
सर्दियों में डिहाइड्रेशन से दूर रखने में मदद करेंगे ये 5 पेय, जरूर करें इनका सेवन…
प्रसव के दौरान लापरवाही : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भटगांव की आरएचओ निलंबित
भिलाई में बदमाशों के हौसले बुलंद : कुल्फी बेचने वाले का रास्ता रोक शराब पीने मांगे रुपए, नहीं दिया तो जमकर पीटा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नए संसद भवन के उद्घाटन पर 75 रुपए का सिक्का जारी करेगी सरकार… जानें क्या है इसकी खास बातें
Next Article धतूरे के 60 बीज चबाकर पहुंचा मित्तल हॉस्पिटल, मुश्किल से बची जान धतूरे के 60 बीज चबाकर पहुंचा मित्तल हॉस्पिटल, मुश्किल से बची जान

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?