ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जनदर्शन में फरियादियों ने रखी मांग, कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे दिया समाधान का आश्वासन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

जनदर्शन में फरियादियों ने रखी मांग, कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे दिया समाधान का आश्वासन

By @dmin
Published: March 14, 2022
Share
जनदर्शन में फरियादियों ने रखी मांग, कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे दिया समाधान का आश्वासन
जनदर्शन में फरियादियों ने रखी मांग, कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे दिया समाधान का आश्वासन
SHARE

रहवासी क्षेत्र में फर्नीचर उद्योग बंद करने की मांग
दुर्ग। जनदर्शन में आम नागरिक कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के समक्ष अपनी भिन्न-भिन्न प्रकार की समस्याएं लेकर उपस्थित हो रहे हैं। रहवासी इलाके में फर्नीचर दुकान द्वारा उद्योग स्तर पर निर्माण कार्य को लेकर जिसमें आवेदक ने बताया कि वह भिलाई खुर्सीपार की निवासी हैं और उसके घर के पास एक फर्नीचर की दुकान है। जिसमें बड़े स्तर में प्रतिदिन फर्नीचर निर्माण का कार्य किया जाता है। जिससे दिन रात लकड़ी के कार्य से उसके बुरादे हवा के मानक स्तर को निम्न बना रहे हैं और फर्नीचर पर किए जा रहे पेंट से भी आस-पास रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कतें आ रही है। दुकान में निर्मित फर्नीचरों को सड़क में रख दिया जाता है, जिससे सड़क का चौड़ीकरण भी प्रभावित हो रहा है। इसकी शिकायत नगर निगम भिलाई एवं पुलिस थाने में भी की जा चुकी है, जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। कलेक्टर ने आवेदन को विधि पूर्ण कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया।

मृत्यु के पश्चात् अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के लिए जमीन की मांग को लेकर सतनामी समाज से एक आवेदक आज कलेक्टर के समक्ष पहुंचा। आवेदक ने कलेक्टर को सतनामी समाज की परंपरा से अवगत कराते हुए बताया कि उनके समाज में मृत्यु के पश्चात् शव को मिट्टी दी जाती है अर्थात् शव को जमीन में दफनाया जाता है। यह परंपरा उनके समाज में आदि-अनादि काल से चली आ रही है। इसके लिए आवेदक ने नगर निगम भिलाई के महापौर परिषद की बैठक में भी समाज की ओर से ये पक्ष रखा था। जिसमें सतनामी समाज को शमशान के लिए जमीन आबंटित करने का निर्णय लिया गया था। परंतु वर्तमान में यह राजस्व प्रकरण न्यायालय अतिरिक्त तहसीलदार भिलाई के अंतर्गत प्रक्रियाधीन है। सतनामी समाज की परंपरा व आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आवेदक ने कलेक्टर को शीघ्र जमीन आबंटन के लिए निवेदन किया। कलेक्टर ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी को प्रकरण प्रस्तावित कर दिया।

कलेक्टर के समक्ष इंदिरा मार्केट पार्किंग स्थल के पास की दुकान का मामला आया। जिसमें आवेदक ने बताया कि मार्केट में दुकान नं. इ-13 उसने अपने चिकन के दुकान के लिए एलॉट कराई थी। जिस पर पहले से ही अन्य व्यक्ति ने कब्जा कर रखा था। इसके लिए आवेदक ने बताया कि न्यायालय की शरण में गया था। जहां उच्च न्यायालय बिलासपुर ने आवेदक के पक्ष पर फैसला दिया। परंतु वर्तमान में भी कब्जाधारी ने दुकान पर कब्जा कर रखा है। जबकि उच्च न्यायालय के आदेश में कब्जाधारी को दुकान नंबर 29 आबंटित की गई है। अपनी दुकान को लेने के लिए आवेदक विगत कई वर्षों से प्रयास कर रहा है। आवेदक ने कलेक्टर से अपील की है कि अवैध कब्जाधारी को हटाकर आवेदक को दुकान पर कब्जा दिलाया जाए। कलेक्टर ने मामले का संज्ञान लेते हुए नगर निगम आयुक्त को मामले के शीघ्र निराकरण के लिए आवेदन प्रेषित किया है। इसके अलावा कलेक्टर के समक्ष विधवा पेंशन और शराब दुकान हटाने से संबंधित कुल 38 आवेदन आए थे।

शास्त्री अस्पताल पहुंचे कलेक्टर ने सफाई को लेकर लगाई फटकार… अधिकारियों ने कहा साफ सफाई पर दें पुख्ता ध्यान
गहलोत सरकार गिराने के आरोप में केंद्रीय मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज, शेखावत ने ऑडियो को बताया फर्जी
CG Breaking : छत्तीसगढ़ में स्वेटर सप्लाई के नाम पर करोड़ों की ठगी, दिल्ली से गिरफ्तार हुए बंटी-बबली
आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक : सचिव का अफसरों को निर्देश- शराब के अवैध संग्रहण पर करें कार्रवाई
Bhilai : युवती से गैंगरेप… शादी शुदा प्रेमी और उसके दो दोस्तों ने दिया वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article व्यापार ऐसा जो घर बैठे हो, समूह की महिलाओं को राखी बनाने दिया प्रशिक्षण अतिक्रमण पर लंबे समय से चल रहा विवाद समाप्त, नाले की जमीन पर बने 60 फीट लंबा अपार्टमेंट की दीवार को ढहाया
Next Article छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग टी-20 टूर्नामेंट: अबुझमाड़ टाइगर्स ने फिल फाइटर्स बिलासपुर को हराकर खिताब किया अपने नाम छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग टी-20 टूर्नामेंट: अबुझमाड़ टाइगर्स ने फिल फाइटर्स बिलासपुर को हराकर खिताब किया अपने नाम

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?