ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जनजातीय साहित्य महोत्सव के दौरान कैनवास और जमीन पर रंगों की कलाकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

जनजातीय साहित्य महोत्सव के दौरान कैनवास और जमीन पर रंगों की कलाकारी

By @dmin
Published: April 21, 2022
Share
जनजातीय साहित्य महोत्सव के दौरान कैनवास और जमीन पर रंगों की कलाकारी
जनजातीय साहित्य महोत्सव के दौरान कैनवास और जमीन पर रंगों की कलाकारी
SHARE

मिला मंच तो अपनी रचनात्मकता को दे रहे आकार
चित्रकारी, रंगोली, रजवार, गोदना कला में उकेरी जा रही जनजातीय संस्कृति

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव का आयोजन हो रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस महोत्सव में जनजातीय विषयों के विशेषज्ञ, शोधार्थी, अध्येता, साहित्यकार शिरकत कर रहे हैं। वहीं चित्रकार, रंगोली कलाकार, रजवार और गोदना कला के माहिर कलाकार अपनी प्रतिभा को कैनवास, जमीन, कार्डबोर्ड और कपड़ों पर उकेर रहे हैं। इन कलाकारों में से अधिकतर अपनी कलाकृति में जनजातीय संस्कृति को दिखाने का प्रयास कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सन में रंगों की एक अलग दुनिया भी लोगों के सामने प्रदर्शित हो रही है। यहां कैनवास पर कोई जनजातीय महिला-पुरुष की चेहरे को जीवंत रूप से उकेर रहा है, तो कोई आदिवासी नृत्य शैलियों को दिखाने का प्रयास कर रहा है। जनजातीय आभूषण, खान-पान, जीवनशैली, रहवास, बस्तर और सरगुजा की मनोरम प्रकृति से लेकर टाइगर ब्वॉय चेंदरू और क्रांति के महानायक वीर गुंडाधुर, शहीद वीर नारायण सिंह जैसे महानायकों को भी तस्वीरों और रंगोली में उकेरा जा रहा है।

जनजातीय साहित्य महोत्सव के दौरान महासमुंद से आए सुशांत कुमार सिदार कैनवास पर रंग से एक तस्वीर को आकार देते वारली बना रहे थे। उन्होंने बताया कि वारली में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ की संस्कृति को दिखाया जाता है। इसमें कैनवास को रंगने के लिए लाल, काला और सफेद रंग का उपयोग अन्य रंगों की अपेक्षा अधिक होता है। सुशांत अपना करियर चित्रकारी में ही बनाना चाहते हैं। ऐसे में इस तरह के आयोजनों में मंच मिलने पर खुशी जताते हुए सुशांत सिदार कहते हैं कि यह मंच कलाकारों को प्रोत्साहित करने का काम कर रहा है। इस आयोजन के लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इसी तरह रायपुर की दुर्गा साहू यहां पोट्रेट बनाती नजर आयीं। दुर्गा साहू ने बताया कि उन्होंने यू-ट्यूब से देखकर पेंटिंग बनाना सीखा है। अब भी अपनी पेंटिंग कला को निखारने की कोशिश कर रही हैं। दुर्गा पेंटिंग में ही करियर बनाना चाहती हैं। इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय से फाइन आट्र्स से पीजी कर रहे अभिलाष देवांगन महोत्सव में पेंटिंग बना रहे हैं। अभिलाष अपनी प्रतिभा को लोगों तक पहुंचाने के लिए जनजातीय साहित्य महोत्सव को बड़ा मंच मान रहे हैं। उनका कहना है कि यहां जो व्यक्ति सुन-बोल भी नहीं पाता वो रंगों के जरिए अपनी बात, अपनी रचनात्मकता को लोगों तक पहुंचा पा रहा है।

विरासत में मिली कला को आगे बढ़ा रहे भोजराज धनगर बताते हैं कि उनके पिताजी श्री गोविंद धनगर कमर्शियल आर्टिस्ट हैं। पिताजी से ही बचपन से रंगों को कैनवास और अनेक आधार पर उकेरना सीखा है। फिर इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय से फाइन आट्र्स से मास्टर डिग्री भी प्राप्त कर ली। अब इसी को करियर भी बना रहे, लेकिन भोजराज धनगर के लिए कला करियर से कहीं अधिक जुनून है। भोजराम धनगर ने महोत्सव को लेकर कहा कि ऐसे आयोजनों से कला क्षेत्र में जो काम हो रहा है वह लोगों तक पहुंचता है। जनजातीय साहित्य महोत्सव के लिए साधुवाद देते हुए उन्होंने आगे भी ऐसे आयोजनों की उम्मीद जताई।

इधर पेशे से इंजीनियर दीपक शर्मा रियलिस्टिक पेंटिंग बनाते नजर आए। उन्होंने बताया कि उन्हें पेंटिंग का शौक है। महोत्सव के दौरान दीपक अपनी पेंटिंग में गौर नृत्य, गोदना प्रथा को दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं खिलेन्द्र विश्वकर्मा ग्रामीण जनजीवन को अपनी पेंटिंग के माध्यम से दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। बारिश के पानी में भीगी झोपड़ी और लकड़ी के सहारे उसे टिकाकर रखने का जीवंत चित्रण उनकी पेंटिंग में नजर आया।

कार्डबोर्ड पर रजवार
राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव में कला प्रदर्शनी और प्रतियोगिता के दौरान सरगुजा अंचल की रजवार शैली भी देखने को मिली। यहां स्टेट अवार्डी कलाकार श्रीमती प्रतिभा डहरवाल और उनके साथ उनसे प्रशिक्षण ले रहीं ए. पद्मावती, डॉली यादव, कौशल्या एवं कंचन कार्डबोर्ड पर रजवार उकेरती नजर आयीं। दरअसल रजवार मूल रूप से दीवार पर बनाई जाती है, लेकिन नया प्रयोग करते हुए अब इसे कार्डबोर्ड पर उकेरा जा रहा है। इसमें कार्डबोर्ड पर चिकनी मिट्टी, फेविकॉल की सहायता से अलग-अलग तरह की आकृति बनाई जाती है।

कपड़ों पर गोदना
राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव में अपनी प्रतिभा को दिखाने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से पहुंचे कलाकार कपड़ों में गोदना कला को दर्शा रहे हैं। उनका कहना है कि अब नयी पीढ़ी शरीर पर गोदना बनवाने की ओर कम आकर्षित हो रही है। गोदना की जगह टैटू ने ले ली है, ऐसे में कपड़ों में गोदना कला को उकेरकर नए प्रयोग किए जा रहे हैं। लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं।

जनगणना 2027 की तैयारी तेज : जिले में 17 पदों पर एजेंसी के माध्यम से होगी भर्ती, 2 मार्च तक आवेदन आमंत्रित
नए आईटी नियमों का पालन न करने पर ट्विटर को लेकर सरकार ने दिखाई सख्ती…. भारत में गंवाया कानूनी सुरक्षा का आधार
बेटा-बेटी को पिता ने डुबोकर मार डाला, फिर लगाई फांसी, बच्चों को घुमाने की बात कहकर ले गया था
अक्षय कुमार की रियल लाइफ बहन लाइम लाइट से रहती हैं कोसो दूर, ऐसा है दोनों का रिश्ता
मुर्गी पर बवाल : महिला ने दर्ज कराई मुर्गी चोरी की शिकायत, पड़ोसी को पकड़ा तो आधा गांव पहुंचा थाने
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article किसानों को मदद पहुंचाने के मामले में छत्तीसगढ़ देश का अग्रणी राज्य: कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे किसानों को मदद पहुंचाने के मामले में छत्तीसगढ़ देश का अग्रणी राज्य: कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे
Next Article केंद्रीय मंत्री ने कहा- भारत को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगी नई शिक्षा नीति केंद्रीय मंत्री ने कहा- भारत को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगी नई शिक्षा नीति

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?