ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जन समस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और कलेक्टर भूरे ने सुनी समस्याएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

जन समस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और कलेक्टर भूरे ने सुनी समस्याएं

By @dmin
Published: May 21, 2022
Share
जन समस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और कलेक्टर भूरे ने सुनी समस्याएं
जन समस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और कलेक्टर भूरे ने सुनी समस्याएं
SHARE

अंडा। दुर्ग ग्रामीण के प्रमुख गांव अंजोरा(ख), अण्डा एवम पुरई में वृहद स्तर पर जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के विधायक व प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और जिला कलेक्टर नरेंद्र सर्वेश्वर भूरे ने शिविर में बडी संख्या में समस्या के निराकरण के लिए आए , आम जनता की समस्याओं को सुना और त्वरित निराकरण वाले प्रकरणों का निराकरण किया।

दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र की आम जनता की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के वृहद स्तर पर जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के प्रमुख गांव अंजोरा , अंडा एवं पुरई में किया गया। जिला कलेक्टर नरेंद्र सर्वेश्वर भूरे के निर्देशानुसार इस शिविर में 53 गांवो के लिए आयोजित शिविर के सफ़ल आयोजन के लिए क्लस्टर स्तर पर नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए थे। शिविर में जिला के प्रमुख विभागों जैसे खाद्य विभाग, जल संसाधन विभाग, राजस्व विभा, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, सहकारिता विभा, श्रम विभाग, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, मत्स्य पालन, कृषि विभाग, पशु पालन, उद्यानिकी विभाग, छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, पंचायत ग्रामीण विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग के प्रमुख अधिकारी व अन्य स्टाफ पूरी तैयारी के साथ उपास्थित थे। अण्डा में आयोजित शिविर में 95 आवेदन प्राप्त हुऐ, जिसमें से 76 आवेदनों का शिविर स्थल पर ही निराकरण कर दिया गया, वही 19 प्रकरणों के लिए अग्रिम क्रियान्वन के लिए प्रकिया जारी है। वहीं अंजोरा में 76 आवेदन प्राप्त जिसमें 30 आवेदन का निराकरण और 46 आवेदन लंबित है ग्राम पुरई में भी समस्याओं का निराकरण भी किया गया।

शिविर में क्षेत्र के विधायक ताम्रध्वज साहू और जिला कलेक्टर नरेंद्र सर्वेश्वर भूरे स्वयं उपस्थित रहे और क्षेत्र की आम जनता की समस्याओं से रूबरू हुए। जिन समस्याओं का निराकरण शिविर स्थल पर ही संभव रहा , उन समस्याओं का त्वरित निराकरण किया भी किया गया। ताम्रध्वज साहू ने शिविर स्थल पर अधिकारियों को आग्रहपूर्वक संबोधित करते हुए कि क्षेत्र की जनता की समस्याएं चाहें सीधे आपके टेबल पर आए या हमारे माध्यम से जाए उसे गंभीरता पूर्वक लेना चाहिए और नियमानुसार त्वरित निराकरण करने की दिशा में कार्य करना चाहिए। समय पर समस्या का निराकरण नहीं होने से जनता में असंतोष होता है और सभी की विश्वसनीयता पर प्रश्न चिन्ह लगता है।

जिला कलेक्टर नरेंद्र सर्वेश्वर भूरे के मार्गदर्शन में आयोजित इस जन समस्या निवारण शिविर को सफल बनाने में जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों के साथ साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री जितेन्द्र साहू, जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, जिला पंचायत सी ई ओ अश्वनी देवांगन , जनपद सी ई ओ शैलेश भगत, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री जितेंद्र साहू, रिवेन्द्र यादव, जिला कांग्रेस किसान पुकेश चन्द्राकर,जिला सचिव प्रदीप चन्द्राकर ,विधायक प्रतिनिधि डा पिलेश्वर साहू, जामवंत गज़पाल, नंदकुमार साहू,दिवाकर गायकवाड़, अंडा सरपंच उमा देवी चन्द्राकर, उपसरपंच अमित चन्द्राकर, विनायकपुर सरपंच ललिता गजपाल, आमटी सरपंच घनश्याम साहू, निकुम सरपंच मुक्ती सुधाकर,उपसरपंच मनीष बेलचंदन,खाड़ा,रूदा सरपंच हुल्ली बाई साहू, आलबरस सरपंच आशा देशमुख, भरदा सरपंच पोषण ठाकुर, अछोटी सरपंच घनश्याम दिल्लीवार,कुथरेल सरपंच राजश्री प्रेरणा प्रदीप चन्द्राकर, कोनारी सरपंच भरत चन्द्राकर, भानपुरी सरपंच राजू देशमुख, कोलिहापुरी सरपंच ज्वाला प्रसाद देशमुख, जंजगिरी सरपंच रेखा अजय चतुर्वेदी, रिसामा सरपंच गीता बैकुठं महानंद, पाऊवारा सरपँच वामन साहू, पुरई उपसरपंच शीतला ठाकुर, हनोदा तेजराम चंदेल, खमरिया सुखित साहू, खोपली मंजू वर्मा, करगाडीह घनश्याम गज़पाल, घुघुसिडीह गोवर्धन बारले, कातरो मंजू यदु, धनोरा मनीष साहू, टिकेंद्र ठाकुर, गूँजेश्वरी साहू, दिलीप साहू, पोषण साहू, प्रमिला साहू, केशरी बाई साहू, सहित आसपास सरपँच गण मौजूद थे। शिक्षा विभाग से डी.ई.ओ.दुर्ग अभय जायसवाल, के.व्ही.राव,सुरेन्द्र पाण्डेय, सिचांई विभाग अरूण बघेल, ललित साहू, विद्युत विभाग अविनाश दुबे, गोपाल वर्मा, स्वास्थ्य विभाग बी.ओ.मो.डा.देवेन्द्र किशोर बेलचंदन, सहा.अति.ले.परी.एवं करारोपण अधिकारी जनपद दुर्ग ताम्रकेश्वर चन्द्राकर, जी.एस.महिलागे,जनपद अधिकारी टी.एस.ध्रुव, आदिवासी कल्याण विभाग संजय साहू , पंचायत सचिव रूपेश राजपुत, कुलेश्वर साहू, सोभाराम डहरे, कमलनारायण साहू, पोषण साहू, निमेश, रशिम राजपुत, शेषनारायण सहित सभी विभाग का इस जनसमस्या निवारण शिविर में सहयोग रहा।

सिख समाज दुर्ग का बड़ा निर्णय: गुरुनानक जयंती पर नहीं निकालेंगे नगर कीर्तन…. कोविड प्रोटोकॉल के कारण लिया गया निर्णय
Breaking News : भिलाई टाउनशिप में पानी की भारी कमी, बीएसपी आवासों में कल से एक टाइम खुलेगा नल
तबादला ब्रेकिंग: चार आईपीएस सहित पांच अफसर इधर से उधर, राजनांदगांव एसपी सहित यह अफसर है शामिल
आदर्श सामूहिक विवाह में 16 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, मुख्यमंत्री ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद
बॉलीवुड और छत्तीसगढ़ गीत-संगीत की महफिल से सजेगा भोरमदेव महोत्सव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 212 # 20 may 2022
Next Article बिलासपुर-भोपाल के बीच उड़ान पांच जून से, एयरपोर्ट अथोरिटी ऑफ इंडिया ने दिखाई हरी झंडी बिलासपुर-भोपाल के बीच उड़ान पांच जून से, एयरपोर्ट अथोरिटी ऑफ इंडिया ने दिखाई हरी झंडी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?