ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छावनी वासियों के 50 साल पुराने सपने साकार करने पर विधायक देवेंद्र ने जताया सीएम भूपेश का आभार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedPoliticsRaipur

छावनी वासियों के 50 साल पुराने सपने साकार करने पर विधायक देवेंद्र ने जताया सीएम भूपेश का आभार

By @dmin
Published: November 24, 2021
Share
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बदलेगी कांग्रेस? बघेल बोले- हाई कमान कहे तो तैयार
सीएम भूपेश बघेल
SHARE

भिलाई। छावनी में पट्टे के लिए सैद्धांतिक सहमति राज्य शासन से प्राप्त हो गई है। 1067 हितग्राहियों को शीघ्र पट्टे का वितरण प्रारंभ कर दिया जाएगा। बीते 50 साल से इस सपने को संजोए बैठे छावनी वासियों के सपना अब पूरा होने जा रहा हो। वो भी सिर्फ और सिर्फ भिलाई नगर विधायक श्री देवेंद्र यादव के अथक प्रयास से। विधायक देवेंद्र यादव ने गरीबों के इस सपने को साकार करने का थान लिया था और वे लगातार इस पर जी तोड़ मेहनत करते रहे। सीएम भूपेश बघेल से चर्चा कर मांग किये थे। जिस पर सीएम भूपेश बघेल ने पहल की और अब जल्द ही छावनी के लोगों को पट्टा दिया जाएगा। इसके लिए भिलाई नगर विधायक श्री यादव ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पूरे छावनी वासियों की ओर से दिल से आभार जाता है और कहां की जब तक माननीय भूपेश बघेल सीएम रहेंगे तब तक गरीबों का हर सपना यूं ही साकार होता चला जाएगा

सीएम की घोषणा के बाद तुरत हुआ क्रियान्वयन
गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छावनी निवासियों को राजीव गांधी आश्रय योजना अंतर्गत पट्टे देने की घोषणा 18 नवंबर को की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के तुरंत पश्चात इसके क्रियान्वयन पर तेजी से कार्रवाई आरंभ कर दी गई थी। घोषणा अनुरूप लोगों को शीघ्रताशीघ्र पट्टे मिल सके, इसके लिए कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे लगातार मानिटरिंग कर रहे थे।

छावनी एरिया की जमीन
जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के स्वामित्व में हैं। नवीन पट्टे प्रदान किये जाने के लिए उद्योग विभाग के अनापत्ति प्रमाणपत्र की जरूरत थी। इसके लिए संचालक उद्योग को पत्र लिखा गया है और उन्हें अवगत भी कराया गया है। उद्योग विभाग इस संबंध में तेजी से कार्रवाई 22 नवंबर को ही सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी गई है। अति शीघ्र हितग्राहियों को जमीन का पट्टा मिल पाएगा।

1067 परिवार को मिलेगा लाभ
उल्लेखनीय है कि छावनी क्षेत्र में पट्टों की संख्या 1067 है। इनमे वार्ड क्रमांक 28 में छावनी बस्ती में 240 पट्टे, इसी वार्ड में एसीसी चौक से राजीव नगर तक 140 पट्टे, इसी वार्ड में शंकर नगर छावनी में 461 पट्टे तथा छावनी चौक में 226 पट्टे शामिल हैं। इस आदेश में उल्लेखित किया गया है कि सैद्धांतिक सहमति के परिप्रेक्ष्य में सक्षमअधिकारी द्वारा नियमानुसार भूमि हस्तांतरण आदेश पारित कर हस्तांतरित भूमि के राजस्व अभिलेखों में उपरोक्तानुसार सांसोधन किया जाएगा।

सीएम का बहुत बहुत आभार
छावनी क्षेत्र की जनता के लिए सीएम ने जो किया है वह बहुत ही सराहनीय पहल है। इसके लिए हम माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का सहृदय से बहुत बहुत आभार व्यक्त करते है।

देवेंद्र यादव,विधायक भिलाई नगर
Big news : छत्तीसगढ़ में सक्रिय तीन बड़े नक्सलियों ने किया तेलंगाना में किया आत्मसमर्पण
अब एक फोन कॉल पर मिलेगी चंदूलाल चंद्राकर स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीजों की जानकारी… निगम ने किया हेल्पलाइन नंबर जारी
बाल्को ने उच्च-गुणवत्ता एलॉय वायर रॉड्स के लिए अपना 18वां बीआईएस प्रमाणन हासिल किया
लॉकडाउन में कालाबाजारी रोकने कोंंडागांव जिला प्रशासन की पहल: आवश्यक वस्तुओं की जारी की गई मूल्य सूची…. आदेश के उल्लंघन पर दुकान सील करने के साथ ही होगी एफआईआर
रेडक्रास सोसायटी की बैठक संपन्न
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रदेश सरकार ने दी राहत: अब गरीबों का भी सम्मान से होगा दाह संस्कार, मिलेंगे पांच हजार रुपये अंतिम संस्कार में शामिल हुए महापौर, कहा युवा पत्रकार का यों चले जाना पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति
Next Article भाजपा की जबरदस्त सेंधमारी, कांग्रेस विधायक अदिति सहित तीन विधायक पार्टी में शामिल भाजपा की जबरदस्त सेंधमारी, कांग्रेस विधायक अदिति सहित तीन विधायक पार्टी में शामिल

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?