ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छम-छम बाजे पांव की पैरी…गीत ने बदल दी तकदीर, लोक गायिका चम्पा निषाद ने कहा-छत्तीसगढ़ी लोककला संस्कृति को आगे पहुंचाना चाहती हूं
Share
Notification Show More
Latest News
कलर प्रिंटर से घर में छाप डाले नकली नोट, बाजार में चलाने पहुंचे और धरे गए दो शातिर
October 29, 2026
खेत बचाओ अभियान-2026 के अंतर्गत ग्राम जनता में कृषक-वैज्ञानिक संवाद आयोजित
खेत बचाओ अभियान-2026 के अंतर्गत ग्राम जनता में कृषक-वैज्ञानिक संवाद आयोजित
October 29, 2026
बैलाडिला बुल्स ने दर्ज की पहली जीत, सेमीफाइनल की आस बाकी
बैलाडिला बुल्स ने दर्ज की पहली जीत, सेमीफाइनल की आस बाकी
October 29, 2026
स्वीकृत कार्यों को समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के दिए निर्देश
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सरिया क्षेत्र की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की
October 29, 2026
कैंसर की दवाओं के दाम घटे, 65 हजार का इंजेक्शन मिलेगा 9 हजार में, मरीजों को मिलेगी राहत
October 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छम-छम बाजे पांव की पैरी…गीत ने बदल दी तकदीर, लोक गायिका चम्पा निषाद ने कहा-छत्तीसगढ़ी लोककला संस्कृति को आगे पहुंचाना चाहती हूं

By Om Prakash Verma Published February 11, 2023
Share
छम-छम बाजे पांव की पैरी…गीत ने बदल दी तकदीर, लोक गायिका चम्पा निषाद ने कहा-छत्तीसगढ़ी लोककला संस्कृति को आगे पहुंचाना चाहती हूं
छम-छम बाजे पांव की पैरी…गीत ने बदल दी तकदीर, लोक गायिका चम्पा निषाद ने कहा-छत्तीसगढ़ी लोककला संस्कृति को आगे पहुंचाना चाहती हूं
SHARE

राजिम। माघी पुन्नी मेला में मुख्य महोत्सव मंच पर प्रस्तुति देने के बाद मीडिया सेंटर पहुंची छत्तीसगढ़ के प्रसिध्द लोक गायिका चम्पा निषाद ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को आगे ले जाना चाहती हूं। भाषा के अनेक लोक भाषाएं है उस पर भी मुझे काम करना है। जिस तरह से भोजपुरी फिल्म पूरे देश में देखी व समझी जाती है उसी तरह से छत्तीसगढ़ी लोककला संस्कृति की पूरी दुनिया में पहचान हो। आई लव यू फिल्म के गीत छम-छम बोले पांव के पैरी.. गीत ने मुझे प्रसिद्धि दिलाई। इसे उत्तम तिवारी ने लिखा है तथा धुन भी उसी ने तैयार किया। इन्हें गाने में खूब मेहनत की और देखते ही देखते मेरी आवाज हर जवां दिलों की धड़कन बन गयी। निश्चित ही इससे मेरी तकदीर बदल गयी। जिसे मै माता पिता का आशीर्वाद एवं ईश्वर की कृपा मानती हुं।

उन्होंने बताया कि मरदा गांव में जन्म हुआ। 8 साल की उम्र में रामायण कार्यक्रम में भजन प्रस्तुत करती थी। मेरे पिता रामायणी तथा कृषि कार्य करते थे। घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने से मात्र 12वीं तक ही पढ़ पायी थी। बाद में लोक संगीत में एम.ए. किया। पुन्नी के चंदा लोककला मंच से जुड़ी उसके बाद लगातार दर्शकों के बीच गीत गाती रहीं। उनका प्यार एवं दुलार ने मुझे आगे बढऩे का मार्ग प्रशस्त किया।

चम्पा निषाद ने बताया कि छत्तीसगढ़ के अलावा राजस्थान, मध्यप्रदेश में 1500 से भी अधिक मंच साझा कर चुकी हूं। वह बताती है कि टीम में 40 सदस्य हैं सभी खूब मेहनत करते हैं। अभ्यास लोककला की जान हैं। लगातार कार्यक्रम चलने पर रियाज के लिए समय नहीं मिलता। हम दर्शकों की मुड देखकर उनके ही शैली में प्रस्तुत होते है। चम्पा निषाद ने आगे बताया कि हमारे घर में कुछ बड़े सिंगर का आना जाना था, जिनका सानिध्य मुझे मिला। मै हर तरह के गाने पसंद करती हूं। सभी गायको को ध्यान से सुनती भी हूं। छालीवुड में फिल्म ले चल नदियां के पार, वन टू, आई लव यू, खलिहान, मिस्टर मजनू, साथी, लव लेटर में आवाज देने का अवसर मिला। बालीवुड में अवसर मिला तो सौभाग्यशाली समझूंगी। उन्होंने नए कलाकारों से खूब मेहनत करने तथा छत्तीसगढ़ी लोककला संस्कृति के अनुरूप ही मंच पर प्रस्तुति देने की बात कहीं। प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित माघी पुन्नी मेला मंच से वह अत्यंत प्रभावित थी। इस मौके पर प्रसिध्द लोक गायिका निर्मला ठाकुर, सुरभी यादव, गायक खेम यादव, मंच संचालक मनोज सेन प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

You Might Also Like

कलर प्रिंटर से घर में छाप डाले नकली नोट, बाजार में चलाने पहुंचे और धरे गए दो शातिर

खेत बचाओ अभियान-2026 के अंतर्गत ग्राम जनता में कृषक-वैज्ञानिक संवाद आयोजित

बैलाडिला बुल्स ने दर्ज की पहली जीत, सेमीफाइनल की आस बाकी

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सरिया क्षेत्र की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

कैंसर की दवाओं के दाम घटे, 65 हजार का इंजेक्शन मिलेगा 9 हजार में, मरीजों को मिलेगी राहत

Om Prakash Verma February 11, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खट्टे-मीठे और पोषण से भरपूर है बेर, जानिए इसके फायदे और उपयोग…
Next Article Bhilai Breaking : खुर्सीपार हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आखिर क्यों पिता ने ले ली अपनी बेटी की जान… जानिए आरोपी ने क्या बताया

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?