ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के 24 मोटल-रिसॉर्ट को 30 वर्षों के लिए लीज पर दिए जाने हेतु कार्यवाही प्रारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के 24 मोटल-रिसॉर्ट को 30 वर्षों के लिए लीज पर दिए जाने हेतु कार्यवाही प्रारंभ

By @dmin
Published: August 18, 2022
Share
SHARE

छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों के निजी निवेशक 05 सितम्बर 2022 तक कर सकते है आवेदन 
रायपुर। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों के अनुभवी निजी निवेशकों को आमंत्रित कर पर्यटकों को व्यवसायिक दृष्टिकोण से और अधिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए टूरिज्म बोर्ड अपने मोटल एवं रिसॉर्ट के संचालन के लिए उन्हें 30 वर्षों के लीज पर दिए जाने की कार्यवाही कर रहा है।इसका उद्देश्य ये है कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन के विकास की दिशा को सक्षम गति प्राप्त हो सके। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के 24 मोटल- रिसॉर्ट को 30 वर्षों के लिए लीज पर लेने के लिए छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों के निजी निवेशक 05 सितम्बर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। 

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा पूर्व में की गई निविदा के माध्यम से रायगढ़ और सरगुजा में स्थित मोटल के संचालन हेतु सफल निविदाकर्ताओं को उनके द्वारा प्रस्तुत अधिकतम वित्तीय प्रस्ताव को समिति द्वारा मान्य किया गया है और शीघ्र ही इन इकाईयों का संचालन सफल निविदाकर्ताओं को सौंपा जावेगा। निजी निवेशको द्वारा मितान मोटल, चठिरमा (सरगुजा) के लिए एक मुश्त लीज प्रीमियम राशि 15,07,777 रूपए एवं मितान मोटल, कोड़ातराई (रायगढ़) के लिए एक मुश्त लीज प्रीमियम राशि 25,66,899 रूपए पर 35 प्रतिशत वार्षिक किराया प्रस्ताव पर शासन ने मुहर लगा दी है और इन दोनों मोटल्स के संचालन की प्रक्रिया भी जल्द ही प्रारंभ हो जाएगी। छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के इस प्रयास से स्थानीय एवं देश-विदेश के पर्यटकों को मूलभूत सुविधाएं प्राप्त होगी और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होगें।  

वर्तमान में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की 10 संचालित एवं 14 असंचालित कुल 24 इकाईयों को 30-30 वर्ष की अवधि के लिए द्वितीय चरण की निविदा ऑनलाइन के माध्यम से आमंत्रित की गई है । अधिक जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ शासन की अधिकृत वेबसाइट  eproc.cgstate.gov.in  एवं छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड  की अधिकृत वेबसाइट www.chhattisgarhtourism.in  से विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के दूरभाष क्र. +91-771-4224621 एवं मोबाइल नं. +91-9300652548 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष ने किया पदभार ग्रहण: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू बोले राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग को अपने कार्य को व्यापक और विस्तारित करने की जरूरत
नव पदस्थ कलेक्टर अभिजीत सिंह ने किया पदभार ग्रहण
10 चिकित्सा अधिकारियों और 19 दंत चिकित्सकों को मिली संविदा नियुक्ति, छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होंगे पदस्थ
मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना : गरीबों से जुड़ रहा नाता, दूर हो रही अस्पतालों की दौड़
सर्दियों में लेना है स्नोफॉल का मजा तो जरूर जाएं भारत की इन 5 खूबसूरत जगहों पर…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article घुटनों में रहता है बहुत ज्यादा दर्द तो जानें कारण और बचाव के उपाय
Next Article  प्रभारी मंत्री लखमा ने बाढ़ प्रभावितों को दिया किचन सेट, मच्छरदानी और हाईजिन किट

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?