ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक : रायपुर में जिला स्तरीय स्पर्धाएं शुरू… प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे ने किया शुभारंभ
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक : रायपुर में जिला स्तरीय स्पर्धाएं शुरू… प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे ने किया शुभारंभ

By Bhupendra Sahu Published November 23, 2022
Share
SHARE

रायपुर । छत्तीसगढ़ी लोक खेलो के संरक्षण और उन्हें बढ़ावा देने के लिए आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों का दूसरा चरण रायपुर जिले में शुरू हो गया है। आज पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे ने छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के तहत जिला स्तरीय प्रतिस्पर्धाओं का स्थानीय सुभाष स्टेडियम में शुभारंभ किया।

इस अवसर पर श्री चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस खेल आयोजन से छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को बचाने और उन्हें विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाने का प्रयास किया है। श्री चौबे ने कहा इस आयोजन की सफलता, गांव-गांव में बड़ी संख्या में बच्चे, युवा, बुजुर्गों के इसमें शामिल होने से ही सिद्ध हो गई है। छत्तीसगढ़ वासियों के लिए यह बेहद ही सुखद पल है। पंचायत मंत्री ने जिला स्तरीय इस प्रतियोगिता में शामिल हो रहे सभी खिलाड़ियों और प्रदेश वासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, बीरगांव नगर निगम के महापौर नंद लाल देवांगन, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे सहित जिला पंचायत के सीईओ आकाश छिकारा, गणमान्य जनप्रतिनिधि और स्कूली छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहें।

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने आयोजन की जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुसार छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों का आयोजन 6 अक्टूबर से जारी है। इन खेलों के लिए पूरे जिले को 6 जोन में बांटा गया था। जोन स्तरीय खेलों में विजेताओं को अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिल रहा है। कलेक्टर ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 25 नवम्बर तक चलेंगी। इन खेलों में विजेताओं को प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। जिला स्तरीय विजेता राज्य स्तर की प्रतिस्पर्धाओं में भाग ले सकेंगे।

चौदह खेल, तीन मैदान, चौदह सौ खिलाड़ी- इस प्रतियोगिता में अब जोन स्तर के विजेताओं के बीच 14 खेलों में मुकाबला होगा। रायपुर जिला स्तरीय यह खेल प्रतियोगिताएं तीन बड़े मैदानों पर आयोजित हो रही है। नेताजी सुभाष स्टेडियम में कबड्डी, बांटी, पिट्ठूल, बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़ और भौरा चलाने की प्रतियोगिताएं हो रही है। सप्रे शाला मैदान पर खो-खो, गिल्ली डण्डा और रस्सा खींच की प्रतियोगिताएं हो रही है। 100 मीटर की दौड़, लम्बी कूद, लंगड़ी और संखली खेलों की प्रतिस्पर्धाएं स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा में हो रही है। इन खेलों में लगभग एक हजार चार सौ खिलाड़ी शामिल हो रहें हैं।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

Bhupendra Sahu November 23, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article क्या है टेनिस एल्बो? जानें इसके लक्षण और उपचार
Next Article सेहत ही नहीं स्किन के लिए भी बेहतरीन है ये फल, इस तरह करें इस्तेमाल…

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?