ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ राज्य की एन. एम. डी. सी. सीनियर महिला हैंडबाल टीम 51वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता में भाग लेने नान्दयाल के लिये रवाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

छत्तीसगढ़ राज्य की एन. एम. डी. सी. सीनियर महिला हैंडबाल टीम 51वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता में भाग लेने नान्दयाल के लिये रवाना

By Om Prakash Verma
Published: November 24, 2022
Share
छत्तीसगढ़ राज्य की एन. एम. डी. सी. सीनियर महिला हैंडबाल टीम 51वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता में भाग लेने नान्दयाल के लिये रवाना
छत्तीसगढ़ राज्य की एन. एम. डी. सी. सीनियर महिला हैंडबाल टीम 51वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता में भाग लेने नान्दयाल के लिये रवाना
SHARE

भिलाई। आंध्रप्रदेश हैंडबाल संघ द्वारा भारतीय हैंडबाल महासंघ के तत्वावधान में 51वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन एस.डी.आर. स्कूल, नान्दयाल (आंध्रप्रदेश) में 26 नवम्बर से 30 नवम्बर 2022 तक आयोजित किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य की एन.एम.डी. सी. सीनियर महिला वर्ग की 17 सदस्यीय टीम भाग ले रही है।

उपरोक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के पूर्व खिलाडिय़ों के उत्कृष्ठ प्रदर्शन हेतु छत्तीसगढ़ राज्य की एन.एम.डी.सी. सीनियर महिला हैंडबाल टीम का 07 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हैंडबाल कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-4, भिलाई में 18 नवम्बर से 24 नवम्बर तक आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ के प्रशिक्षक विजय बहादुर एवं राजेश सरकार द्वारा प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे से 8:30 बजे तक तथा शाम को 4:30 बजे से 6:30 बजे तक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

उपरोक्त प्रशिक्षण शिविर का समापन आज प्रात: 09:30 बजे छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ के महासचिव समीर खान द्वारा किया गया। उपरोक्त चैम्पियनशिप में भाग लेकर उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर पदक प्राप्त करने हेतु छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ के चेयरमेन विनोद चंद्राकर, अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव, कार्यकारी अध्यक्ष अरुण सिंघानिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिमन्यु मिश्रा, छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन के उपाध्यक्ष तथा भारतीय फेंसिंग महासंघ के कोषाध्यक्ष श्री बशीर अहमद खान सहित छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ के पदाधिकारियों एवं विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ राज्य की सीनियर महिला हैंडबाल के खिलाडिय़ों एवं प्रशिक्षकों को आर्शीवाद देते हुये अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की।

उपरोक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों एवं अधिकारियों के नाम निम्नानुसार है- कु. प्रीति साहू (रायपुर जिला), कु. पायल भट्ट (रायपुर जिला), कु. हेमपुष्पा (रायपुर जिला), कु. सोनिया (महासमुन्द जिला), कु. लल्ली ध्रुव (बस्तर जिला), कु. ए. अर्चना (दुर्ग जिला), कु. माधुरी (दुर्ग जिला ), कु. प्रियंका यादव (दुर्ग जिला), कु. अंकिता वर्मा (राजनांदगाँव जिला), कु. राधिका यादव (राजनादगांव जिला), कु. दिशा बोस (दुर्ग जिला), कु. हेमकल्याणी वर्मा (रायपुर जिला), कु. नेहा साहू (रायपुर जिला), कु. अदिती साह (दुर्ग जिला), कु. सुनीधी मिश्रा (दुर्ग जिला), कु. रेशमा सोनानी (दुर्गे जिला), टीम के प्रशिक्षक विजय बहादुर (भिलाई इस्पात संयंत्र, भिलाई) छत्तीसगढ़ सीनियर महिला हैंडबाल टीम आज रायपुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस से नान्दयाल के लिये रवाना हो रही है।

गर्लफ्रेंड से मिला दो माता, मां दंतेश्वरी के दरबार की दानपेटी में प्रेमी की अर्जी… चार साल बाद खुली पेटी
Breaking News : पहली बार मंत्री बने मोहन मरकाम, राज्यपाल ने दिलाई शपथ… सीएम बघेल ने दी बधाई
कृषिमंत्री नेताम से मिले उज्बेकिस्तान के वैज्ञानिक, छत्तीसगढ़ व उज्बेकिस्तान के विद्यार्थी कर सकेगें कृषि शोध एवं अध्ययन
Loksabha Election-24: मतदान की हर पल की गतिविधियों पर तीसरी आंख रख रही नजर, कंट्रोल रूम स्थापित
गांवों में स्वच्छता को बढ़ावा देने 4.34 करोड़ के पुरस्कार, 30 जुलाई से 15 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article यात्रीगण ध्यान दें, 5 और 6 दिसंबर को नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, कई गाडिय़ों का मार्ग भी बदला, सफर करने से पहले शेड्यूल जरूर करें चेक यात्रीगण ध्यान दें, 5 और 6 दिसंबर को नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, कई गाडिय़ों का मार्ग भी बदला, सफर करने से पहले शेड्यूल जरूर करें चेक
Next Article डायरिया पर घिरा भिलाई निगम : श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा विंग अध्यक्ष ने कहा- निगम दिवालिया है बताएं हम करेंगे फंड कलेक्शन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?