ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में तीसरी बार राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का होगा भव्य आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

छत्तीसगढ़ में तीसरी बार राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का होगा भव्य आयोजन

By @dmin
Published: October 21, 2022
Share
छत्तीसगढ़ में तीसरी बार राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का होगा भव्य आयोजन
छत्तीसगढ़ में तीसरी बार राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का होगा भव्य आयोजन
SHARE

सभी राज्यों के मुख्यमंत्री एवं जनप्रतिनिधियों को महोत्सव में किया जा रहा आमंत्रित
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से आमंत्रित करने पहुंच रहे जनप्रतिनिधि
छत्तीसगढ़ के 23वें राज्य स्थापना दिवस पर आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन 1 से 3 नवम्बर तक
राजधानी रायपुर में तीन दिवसीय महोत्सव
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन को आगामी 1 नवम्बर को 22 साल पूरे हो जाएंगे। इस मौके पर 23वें राज्य स्थापना दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति और सभ्यता को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की कवायद में तीसरी बार राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। राज्य स्थापना दिवस के साथ ही राज्य का अंलकरण समारोह व राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का गरिमामय आयोजन 1 से 3 नवम्बर तक राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर राज्य की ओर से मंत्री, संसदीय सचिव, विधायकगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने पहुंच रहे हैं।

राज्योत्सव एवं राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए आमंत्रण की कड़ी में आज राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आमंत्रित करने विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा और डॉ. लक्ष्मी ध्रुव पहुंची। उन्होंने गहलोत से मुलाकात कर उन्हें छत्तीसगढ़ की आदिवासी कलाकृति भेंट करते हुए महोत्सव में सम्मिलित होने आमंत्रित किया। वहीं असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमन्त बिश्व शर्मा से मुलाकात कर संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े ने आमंत्रित किया। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विधायक खेलसाय सिंह एवं संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री सोरेन को रायपुर में आयोजित हो रहे तृतीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से निमंत्रण पत्र दिया। पुद्दूचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी से संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी एवं विधायक दलेश्वर साहू ने मुलाकात कर आमंत्रण पत्र सौंपा। साथ ही सिक्किम के लोक निर्माण एवं संस्कृति मंत्री संदूप लेपचा को आमंत्रित करने पहुंचे संसदीय सचिव कुंवरसिंह निषाद एवं विधायक भुनेश्वर बघेल ने आमंत्रण पत्र और आदिवासी कलाकृति भेंट किया। विधायक सत्यनारायण शर्मा ने लक्षद्वीप के प्रशासक के प्रतिनिधि से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रण पत्र सौंपा।

अनुच्छेद 370 पर उमर बोले: हम अपने मिशन से पीछे नहीं हटेंगे, भले ही 70 सप्ताह या 70 महीने लग जाएं
चीन में कोरोना से हाहाकार, बच्चों को मां-बाप से किया जा रहा दूर, खौफ में चीनी नागरिक
छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ कोरोना टीकाकरण… वार्ड बॉय हेमंत दुबे को लगा पहला टीका
थाना प्रभारी स्वयं लिखें डायरी, एसपी करें समीक्षा-गुप्ता
अब धान बेचने नहीं जाना पड़ता 20-25 किलोमीटर दूर : सात नए धान खरीदी केन्द्र शुरू होने से किसानों को मिली सहूलियत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Online On Line Casino Azerbayca
Next Article सस्ती और गुणवत्ता पूर्ण दवा बनी वरदान… इस धन्वंतरी मेडिकल दवा दुकान में पहुंचे 95 हजार लोग, बना रिकार्ड सस्ती और गुणवत्ता पूर्ण दवा बनी वरदान… इस धन्वंतरी मेडिकल दवा दुकान में पहुंचे 95 हजार लोग, बना रिकार्ड

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?