ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ देश में बना फिर सिरमौर… आयुष्मान भारत मिशन में सबसे ज्यादा शासकीय अस्पतालों को पंजीकृत करने वाला बना राज्य
Share
Notification Show More
Latest News
एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक परचम, 114 पदकों के साथ टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास’
October 25, 2026
आईआईटी भिलाई के छठा दीक्षांत समारोह : 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट विद्यार्थी को स्वर्ण पदक
October 25, 2026
बस्तर के लालबाग में वनोपज से सजी 20,700 वर्गफीट की भव्य रंगोली ने रचा विश्व रिकॉर्ड
October 25, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग :  5वें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को हराया
October 25, 2026
तीजन बाई के नाम पर इसी वर्ष से दिया जाएगा लोककला अलंकरण
October 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

छत्तीसगढ़ देश में बना फिर सिरमौर… आयुष्मान भारत मिशन में सबसे ज्यादा शासकीय अस्पतालों को पंजीकृत करने वाला बना राज्य

By Bhupendra Sahu Published September 27, 2022
Share
SHARE

रायपुर । आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में छत्तीसगढ़ देश में सबसे ज्यादा शासकीय अस्पतालों को पंजीकृत करने वाला राज्य है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत महिलाओं के इलाज में भी छत्तीसगढ़ देश में सबसे आगे है। योजना के अंतर्गत उपचारित कुल हितग्राहियों में 58 फीसदी महिलाएं हैं। छत्तीसगढ़ महिलाओं को इतनी बड़ी संख्या मे इस योजना का लाभ देने वाला देश का शीर्ष राज्य है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने आज नई दिल्ली में आयोजित ‘आरोग्य मंथन’ कार्यक्रम में प्रदेश को इन उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य विभाग की समूची टीम को बधाई देते हुए उनकी पीठ थपथपाई है।

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के चार वर्ष और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के एक वर्ष पूर्ण होने पर नई दिल्ली में 25 सितम्बर और 26 सितम्बर को आयोजित दो दिवसीय ‘आरोग्य मंथन’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्यों को पुरस्कृत किया गया। छत्तीसगढ़ की ओर से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव श्री प्रसन्ना आर., स्टेट नोडल एजेंसी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी-सह-संचालक स्वास्थ्य सेवाएं श्री भीम सिंह, और राज्य नोडल एजेंसी के उपसंचालक डॉ. श्रीकांत राजिमवाले ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।

राज्य में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के माध्यम से उपचारित कुल हितग्राहियों में 58 फीसदी महिलाएं हैं। छत्तीसगढ़ की इस उपलब्धि को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया। महिलाओं को इतनी बड़ी संख्या में योजना के माध्यम से उपचार देने में छत्तीसगढ़ देश में सबसे आगे है। इसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा प्रदेश को आयुष्मान उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किया गया है। इसके साथ ही आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में छत्तीसगढ़ ने नौ हजार से ज्यादा शासकीय अस्पतालों का पंजीयन कर लिया है। इसके लिये भी राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने पर आयुष्मान उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किया गया है।

क्या है डिजिटल मिशन
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ कार्ड बनाए जा रहे हैं। इस कॉर्ड के जरिए मरीज की जांच से संबंधित सारे दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे। कॉर्ड के माध्यम से इन दस्तावेजों को किसी भी अस्पताल के चिकित्सक देख सकेंगे। साथ ही अपने मोबाइल पर मरीज खुद भी अपनी जांच से संबंधित सभी दस्तावेज देख सकेगा। यह कॉर्ड मरीज को दस्तावेजी औपचारिकताओं से निजात दिलाएगा। छत्तीसगढ़ में इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है।

You Might Also Like

एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक परचम, 114 पदकों के साथ टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास’

आईआईटी भिलाई के छठा दीक्षांत समारोह : 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट विद्यार्थी को स्वर्ण पदक

बस्तर के लालबाग में वनोपज से सजी 20,700 वर्गफीट की भव्य रंगोली ने रचा विश्व रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग :  5वें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को हराया

तीजन बाई के नाम पर इसी वर्ष से दिया जाएगा लोककला अलंकरण

Bhupendra Sahu September 27, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article mahamaya mandir नवरात्रि स्पेशल: छत्तीसगढ़ के इस प्राचीन मंदिर में गिरा था माता सती का दाहिना हाथ, कुंवारी लड़कियों का लगता है रेला
Next Article भिलाई के इस मार्केट में तैयार हो रहा है सोलर लाइट युक्त हाट बाजार… आयुक्त चंद्राकर ने किया निरीक्षण

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?