ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ को मिला ई-श्रमिक सेवा राष्ट्रीय स्वर्ण पुरस्कार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ को मिला ई-श्रमिक सेवा राष्ट्रीय स्वर्ण पुरस्कार

By @dmin
Published: January 11, 2022
Share
छत्तीसगढ़ को मिला ई-श्रमिक सेवा राष्ट्रीय स्वर्ण पुरस्कार
छत्तीसगढ़ को मिला ई-श्रमिक सेवा राष्ट्रीय स्वर्ण पुरस्कार
SHARE

श्रम मंत्री डॉ. डहरिया ने दी अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग को ई-श्रमिक सेवा वर्ष 2020-21 के लिए स्वर्ण पुरस्कार प्राप्त हुआ है। छत्तीसगढ़ को यह पुरस्कार कार्मिक, लोक शिकायत मंत्रालय के राज्य मंत्री श्री जितेन्द्र सिंह द्वारा हैदराबाद में बीते दिनों आयोजित कार्यक्रम में राज्य में ई-सेवाओं सहित सार्वभौमिक पहुंच के लिए दो लाख रूपए की राशि के साथ स्वर्ण पुरस्कार से नवाजा गया। श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया से आज उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर श्रम विभाग के सचिव सह श्रम आयुक्त श्री अमृत खलखो, अपर श्रमायुक्त श्रीमती सविता मिश्रा, उप श्रमायुक्त श्री डी.पी. तिवारी, श्री एस.एस. पैकरा और उप संचालक श्री टी.के. साहू ने पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र सौंपते हुए यह जानकारी दी। डॉ. डहरिया ने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक हित के लिए हम सबको आगे भी अधिक मेहनत और लगन से कार्य करना होगा।

उल्लेखनीय है कि डीएआरएनपीजी द्वारा प्रति वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर ई-गवर्नेंस पहल के कार्यान्वयन में उत्कृष्टता को पहचानने और बढ़ावा देने के लिए दिया जाता है। पुरस्कार का उद्देश्य ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में उपलब्धियों को पहचानना। स्थायी ई-गवर्नेंस पहलों को डिजाइन और कार्यान्वित करने के प्रभावी तरीकों पर ज्ञान का प्रसार करना। सफल ई-गवर्नेंस समाधानों में वृद्धिशील नवाचारों को प्रोत्साहित करना, समस्याओं को सुलझाने, जोखिमों को कम करने, मुद्दों को सुलझाने और सफलता की योजना बनाने में अनुभवों को बढ़ावा देना तथा उनका आदान-प्रदान करना है। छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने ”ई-श्रमिक सेवाÓÓ के लिए द्वितीय वर्ग के अंतर्गत आवेदन किया था।

सीएम भूपेश की पहल रंग लाई: प्राकृतिक पेंट से सजाना है अपना घर, तो ऐसे करें संपर्क
मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
सुरक्षा बलों के लिए आईईडी लगाते वक्त हुए धमाके में नक्सली की मौत
भिलाई के इस स्कूल में मुफ्त मिल रहा यूनिफॉर्म, बैग एवं बुक्स, लाभ का यह अंतिम अवसर
मुख्यमंत्री से यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में चयनित सुश्री श्रद्धा शुक्ला ने की मुलाकात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टोकन वितरण में लापरवाही का मामला, पीपरछेड़ी सहकारी समिति के प्रबंधक निलंबित राज्य में अब तक 68 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी
Next Article तीसरी लहर का कहर और तेज, मिले ढाई लाख नए केस, 6 दिन में 150% का इजाफा देश में कोरोना: कल की तुलना में 11 हजार कम मिले मरीज, लेकिन दोगुनी हो गईं मौतें, ओमिक्रॉन मरीज 4500 के करीब

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?