रायपुर। छत्तीसगढ़ के जिला पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को आरक्षण प्रक्रिया संपन्न हुई। ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान निमोरा रायपुर के ऑडिटोरियम हॉल में संचालक, पंचायत संचालनालय द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष के पदों के प्रवर्गवार एवं अनारक्षित सहित प्रवर्गवार महिला आरक्षण की कार्यवाही सम्पन्न की गई।
पंचायत संचालनालय द्वारा 33 जिला पंचायतों में आरक्षण की कार्रवाई की गई। आरक्षण में किसी भी जिले में ओबीसी कैंडिटेट नहीं दिया गया है। 8 जिलों में अनुसूचित जनजाति मुक्त व 8 जिलों में अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसी प्रकार दो जिला पंचायतों में अनुसूचित जाति मुक्त व दो जिला पंचायतों में अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा 6 जिला पंचायतों में सामान्य वर्ग तथा शेष 7 जिला पंचायतों में सामान्य वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
देखें आरक्षण की लिस्ट





