ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बरसेंगे बादल, यहां चलेगी तेज हवाएं, पारा 7 डिग्री गिरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बरसेंगे बादल, यहां चलेगी तेज हवाएं, पारा 7 डिग्री गिरा

By Om Prakash Verma
Published: May 18, 2024
Share
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बरसेंगे बादल, यहां चलेगी तेज हवाएं, पारा 7 डिग्री गिरा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बरसेंगे बादल, यहां चलेगी तेज हवाएं, पारा 7 डिग्री गिरा
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। समुद्र तल से आ रही नमी की वजह से वातावरण ठंडा हो गया है। इससे प्रदेश में बारिश की स्थिति बनी हुई है। आज शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार हैं। नम वातावरण होने की वजह से अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी 24 घंटे में दो से तीन डिग्री अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इससे छत्तीसगढ़ के एक-दो जगह पर गरज चमक के साथ तेज हवाएं और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ से रायलसीमा और उसे सटे उत्तरी तमिलनाडु पर चक्रवती परिसंचरण होते हुए कोमोरिन क्षेत्र तक समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर बनी हुई है। इससे प्रदेश में भरपूर मात्रा में नमी का आगमन जारी है। यही वजह है कि प्रदेश में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और बारिश की स्थिति बनी हुई है।

आज शनिवार को छत्तीसगढ़ के चार संभाग के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जशपुर, गरियाबंद, धमतरी और रायगढ़ में बारिश के आसार हैं। साथ ही बस्तर संभाग के एक दो जिलों में हल्की बारिश के साथ हवाएं चलने की संभावना है। बारिश की गतिविधियां जारी रहने से प्रदेश में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। इससे लोगों को तेज धूप और भीषण गर्मी से राहत मिल रही है। साथ ही अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

प्रदेश में नम वातावरण होने के कारण अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। रायपुर और बिलासपुर में अधिकतम तापमान में सात डिग्री तक गिरावट हुई है। इसके साथ ही सात जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी रायपुर में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान अंबिकापुर में 37.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया है।

व्यवस्था सुधारने के कड़े निर्देश, छात्रों के लिए बनेगा ‘हेल्प डेस्क’ मंत्री टंक राम वर्मा
पाबंदियों के साथ ही शुरू अफवाहों का दौर, मुंबई से पलायन करने की तैयारी में मजदूर
योगी के शपथ ग्रहण से पहले लखनऊ में एनकाउंटर, पुलिस ने 1 लाख का इनामी बदमाश किया ढेर
मुख्यमंत्री बघेल ने किया ‘दवाई का लंगर’ नि:शुल्क दवाखाना का शुभारंभ
इश्क़ जबरिया’ के इस खास सीन के लिए लक्ष्य खुराना ने अपने जीवन से ली प्रेरणा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Railway Breaking : एलएचबी कोच वाले ट्रेनों में अब दोनों ओर मिलेंगे जनरल कोच… सामान्य यात्रियों को मिलेगी राहत
Next Article एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में लगी आग, आठ लोग जिंदा जले, दो दर्जन से अधिक झुलसे एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में लगी आग, आठ लोग जिंदा जले, दो दर्जन से अधिक झुलसे

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?