ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ के आलोक शुक्ला को ग्रीन नोबल पुरस्कार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ के आलोक शुक्ला को ग्रीन नोबल पुरस्कार

By Om Prakash Verma
Published: April 30, 2024
Share
छत्तीसगढ़ के आलोक शुक्ला को ग्रीन नोबल पुरस्कार
छत्तीसगढ़ के आलोक शुक्ला को ग्रीन नोबल पुरस्कार
SHARE

रायपुर (श्रीकंचनपथ न्यूज़)। छत्तीसगढ़ के पर्यावरणविद् आलोक शुक्ला को गोल्ड मैन एनवायरन्मेंटल पुरस्कार 2024 दिया जाएगा। इसे ग्रीन नोबल पुरस्कार कहा जाता है। इस साल यह अवॉर्ड आलोक शुक्ला सहित दुनियाभर से 7 लोगों को प्रदान किया जा रहा है। आलोक ‘हसदेव अरण्य बचाओ संघर्ष समित’ के संयोजक हैं। यह पुरस्कार दुनिया भर में जमीनी स्तर के पर्यावरण चैंपियनों को प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।

आलोक शुक्ला को यह पुरस्कार अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में आयोजित कार्यक्रम में दिया जाएगा। आलोक शुक्ला को यह सम्मान मिलने पर हसदेव के आदिवासियों और जंगल बचाने में जुटे कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। अवॉर्ड देने वाली संस्था गोल्ड मैन एनवायरन्मेंटल फाउंडेशन की ओर से बताया गया है कि छत्तीसगढ़ में करीब 4,45,000 एकड़ में फैले घने हसदेव जंगल को बचाने के लिए आलोक शुक्ला ने काम किया। इस इलाके में 23 कोयला खदानें हैं। संस्था की ओर से बताया गया कि जुलाई 2022 में सरकार ने हसदेव अरण्य में 21 प्रस्तावित कोयला खदानों को रद्द कर दिया। हसदेव अरण्य को छत्तीसगढ़ के फेफड़े के रूप में जाना जाता है। यह जंगल जैव विविधता से भरा हुआ है।

खुशी का पल- आलोक
अवॉर्ड लेने के लिए आलोक शुक्ला सैन फ्रांसिस्को पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित ही यह हमारे लिए खुशी का पल है। हमारे इतने वर्षों के कार्यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। इस अवॉर्ड के लिए सम्पूर्ण एशिया महाद्वीप से प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है, जो निश्चित ही गौरव का पल है। उन्होंने कहा कि ग्रीन नोबल पर्यावरण के लिए दिया जाने वाला दुनिया का सबसे बड़ा अवॉर्ड है। यह सम्मान हसदेव के समृद्ध जंगल, पर्यावरण बचाने के लिए 12 वर्षों से संघर्षरत् आदिवासियों और इस आंदोलन से जुड़े प्रत्येक नागरिक का है। इससे हसदेव के जमीनी संघर्ष को मजबूती मिलेगी और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर समर्थन भी मिलेगा।

इन लोगों को मिलेगा पुरस्कार
-एशिया से भारत (छत्तीसगढ़) के आलोक शुक्ला
-अफ्रीका से दक्षिण अफ्रीका के नॉनहले मबुथुमा और सिनेगुगु ज़ुकुलु
-यूरोप से स्पेन के टेरेसा विसेंट
-ऑस्ट्रलिया से मुर्रावाह मारूची जॉनसन
-उत्तरी अमेरिका से यूएसए के एंड्रिया विडौर्रे
-दक्षिण अमेरिका से ब्राजील के मार्सेल गोम्स

क्या है गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार
गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार की स्थापना 1989 में सैन फ्रांसिस्को के दिवंगत नागरिक नेताओं और परोपकारी रिचर्ड और रोडा गोल्डमैन की ओर से की गई थी। पुरस्कार विजेताओं का चयन अंतरराष्ट्रीय जूरी करती है। इसके लिए विश्व स्तर पर नामांकन मांगे जाते हैं।

CG के मंदिरों में चोरों का धावा : इस जिले के पांच मंदिरों में चोरी, दानपेटी का ताला तोड़कर कैश ले गए चोर
छत्तीसगढ़ के सभी पंजीयन कार्यालयों में 13 मई से शुरु होगा पंजीयन
दिलचस्प खुलासाः सबसे बड़े जादूगर के सामने रहस्यों की सबसे बड़ी चुनौती…
छपरटोला फीडर जलाशय के काम को तेजी से शुरू कराएं: मंत्री रविन्द्र चौबे
संभावित अतिशेष धान की ई-नीलामी के लिए क्रेता पंजीयन की कार्रवाई शुरू… खाद्य विभाग की इस वेबसाइट से कर सकते हैं पंजीयन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article होटल अमित पार्क व अमित इंटरनेशनल में वोटर्स को 6 दिनों तक मिलेगी छूट, करना होगा यह काम
Next Article तीसरे चरण के भाजपा-कांग्रेस ने झोंकी ताकत, अमित शाह-प्रियंका कल बनाएंगे माहौल तीसरे चरण के भाजपा-कांग्रेस ने झोंकी ताकत, अमित शाह-प्रियंका कल बनाएंगे माहौल

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?