ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ की झांकी में शामिल लोक-कलाकारों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

छत्तीसगढ़ की झांकी में शामिल लोक-कलाकारों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात

By Om Prakash Verma
Published: January 29, 2024
Share
छत्तीसगढ़ की झांकी में शामिल लोक-कलाकारों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात
छत्तीसगढ़ की झांकी में शामिल लोक-कलाकारों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात
SHARE

बस्तर की आदिम जनसंसद मुरिया दरबार पर आधारित थी छत्तीसगढ़ की झांकी
देशभर के झांकी और लोक-कलाकारों के प्रदर्शन की हुई सराहना
रायपुर। राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से छत्तीसगढ़ की झांकी बस्तर के आदिम जनसंसद मुरिया दरबार में शामिल लोक कलाकारों ने मुलाकात की। राष्ट्रपति ने प्रदेश की झांकी और सभी कलाकारों के प्रदर्शन की सराहना की। राष्ट्रपति से मुलाकात करने राष्ट्रपति भवन पहुंचे कलाकारों ने भी इस खास मौके पर अपनी खुशी जाहिर की। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपनी शुभकामनाओं के साथ झांकी में शामिल कलाकारों को छत्तीसगढ़ से नई दिल्ली रवाना किया था।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने सभी राज्यों से आए कलाकारों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार गणतंत्र दिवस की परेड देश की नारी शक्ति को समर्पित है। देश के विभिन्न राज्यों की झांकियों में विकसित और सशक्त भारत की झलक दिखी। छत्तीसगढ़ की झांकी में लोकतंत्र की जननी विषय पर जनजातियों की आदिम संसद का प्रदर्शन किया गया था। इससे देश के अन्य राज्यों को भी जनजाति समाज की परंपराओं और लोकतांत्रिक मूल्यों की जानकारी मिली होगी। लोकतंत्र की आदिम व्यवस्था में महिलाओं की भूमिका को भी इस झांकी में प्रमुखता से दिखाया गया था।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में भारत की अनेकता में एकता का दर्शन देश-दुनिया ने किया है। देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकार एक-दूसरे राज्यों के रीति-रिवाज और वहां के सांस्कृतिक वैभव से परिचित हुए होंगे। छत्तीसगढ़ की अपनी अलग पहचान और विशिष्ट परंपराएं हैं जिसके बारे में देश के अन्य हिस्सों में रहने वाले लोगों को भी जानकारियां मिली होंगी। आप सब कलाकारों ने अन्य राज्यों से आए सांस्कृतिक दलों से बहुत कुछ सीखा होगा। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कलाकारों से कहा कि भारत की संस्कृति दुनिया के लिए एक मिसाल बने इसके लिए हमें सांस्कृतिक विरासत को भावी पीढ़ी को सौंपना होगा, यह दायित्व आप सब पर है।

IPL Closing Ceremony: बीसीसीआई मनाएगा ‘आपरेशन सिंदूर’ की सफलता का जश्न, सेना का करेंगे सम्मान
बीजापुर में दो और नक्सली ढेर, दो दिन में 6 नक्सलियों को मार गिराया, आईडी ब्लास्ट में ग्रामीण की मौत
राज्य में 86.42 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी, 17.50 लाख किसानों को 19 हजार 415 करोड़ रुपए का भुगतान
शहर की प्राचीन धरोहरों को जोडऩे शासन की अनुपम पहल, रायपुर की सांस्कृतिक ऐतिहासिक धरोहरों के दर्शन होंगे आसान
चीन की धोखेबाजी के बाद भारत नहीं कर रहा कोई गलती, बॉर्डर पर बनाईं 22 नई चौकियां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का ऐलान, स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल होंगे योग और प्राणायाम, राजधानी में खुलेगा आयुर्वेद विश्वविद्यालय
Next Article भारतीय सेना में भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ के युवा करें 8 फरवरी 2024 से ऑनलाइन आवेदन भारतीय सेना में भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ के युवा करें 8 फरवरी 2024 से ऑनलाइन आवेदन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?