ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ की 16 जिला स्तरीय जल परीक्षण प्रयोगशालाओं को एनएबीएल से मिली मान्यता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ की 16 जिला स्तरीय जल परीक्षण प्रयोगशालाओं को एनएबीएल से मिली मान्यता

By @dmin
Published: January 6, 2022
Share
छत्तीसगढ़ की 16 जिला स्तरीय जल परीक्षण प्रयोगशालाओं को एनएबीएल से मिली मान्यता
छत्तीसगढ़ की 16 जिला स्तरीय जल परीक्षण प्रयोगशालाओं को एनएबीएल से मिली मान्यता
SHARE

आठ जिलों की जल प्रयोगशालाओं को मान्यता दिलाने की तैयारी पूर्ण
जल जीवन मिशन के अंतर्गत शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो रही सुनिश्चित

रायपुर। जल जीवन मिशन के अंर्तगत पेयजल गुणवत्ता परीक्षण कार्य में छत्तीसगढ़ राज्य ने अभूतपूर्व सफलता अर्जित की है। राज्य के 16 जिला स्तरीय जल परीक्षण प्रयोगशालाओं को एनएबीएल (नेशनल एक्रीडीटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एण्ड कैलीब्रेशन लेबोरेटरीज) मान्यता प्राप्त हो चुकी है, जिसमें दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, कबीरधाम, बेमेतरा, रायपुर, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, बलौदाबाजार, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, मुंगेली, कांकेर एवं जगदलपुर जिले की जल परीक्षण प्रयोगशालाएं शामिल हंै। शेष बचे आठ जिलों द्वारा भी एनएबीएल हेतु पूर्ण तैयारी उपरांत आवेदन कर दिया गया है।

जल जीवन मिशन द्वारा सब डिविजन स्तरीय प्रयोगशालाओं को भी मार्च 2022 तक एनएबीएल मान्यता प्राप्त करने हेतु प्रयास किये जा रहे हैं। जल जीवन मिशन के माध्यम से प्रदेश की आम जनता को अपने निजी स्रोत के जल परीक्षण अपने जिला मुख्यालय के एनएबीएल मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं से कराये जाने की सुविधा प्राप्त हो चुकी है।

ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों के स्नञ्ज्य के माध्यम से परीक्षण के क्षेत्र में राज्य द्वारा नये कीर्तिमान रचते हुये 11,642 (99.8 प्रतिशत) ग्राम पंचायतों में ट्रेनिंग कार्यक्रम पूर्ण किया जा चुका है। अब तक 11.642 ग्राम पंचायतों में 79,689 महिलाओं को ‘जल बहिनी’ के रूप में जल परीक्षण की ट्रेनिंग दी जा चुकी है। इस वर्ष अब तक 3,13,501 अर्थात 65 प्रतिशत पेयजल स्रोतों का केमिकल जल परीक्षण किया जा चुका है।

अब तक राज्य में 7,66,733 परिवारों (15.78 प्रतिशत) को घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध कराये जा चुके हैं तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशों अनुरूप जल जीवन के माध्यम से एक अप्रैल 2021 के बाद अब तक दो लाख परिवारों को घरेलु कनेक्शन उपलब्ध कराये गये हैं। अब तक राज्य के कुल 132 ग्रामों के शत प्रतिशत परिवारों को क्रियाशील घरेलु नल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा चुका है। जल जीवन मिशन के अंर्तगत संचालित होने वाली नल जल योजनाओं के संचालन संधारण कार्य हेतु कौशल प्रशिक्षण के रूप में 19 जिलों के 1471 युवाओं को जल मितान के रूप में प्रशिक्षित किया गया है, तथा लगातार प्रशिक्षण कार्य जारी है।

23 दिसंबर से 26 जनवरी तक जल जीवन मिशन के अंर्तगत राज्य में सोशल मीडिया कैम्पेन चला कर जन आन्दोलन बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें आज पानी की क्या कहानी है” के तहत विभिन्न जिलों में प्रतिदिन हो रहे बेस्ट प्रैक्टीस एवं पेयजल से संबंधित जन जागरूकता के बारे में व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

शीतल बनी तीज क्वीन बैलून डांस में दीपशिखा… उड़ान नई दिशा का तीज सेलिब्रेशन में थिरकी महिलाएं
ताम्रध्वज साहू ने किया शिवनाथ नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास, कहा-आपस में जुडेंगे 50 गांव
Gustakhi Maaf: शौचालय एक अंतहीन कथा
गजब है: दो क्वार्टर शराब पीने के बाद भी नहीं हुआ नशा, शराबी ने गृहमंत्री को लिखी चिट्ठी , लगाई न्याय की गुहार
Political News: ढाई लोकसभा में बराबरी की टक्कर! दुर्ग संभाग..किसका देगा साथ, दोनों दल 10-10 सीटों की बराबरी पर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना काल में शहर को मिला तीसरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, विधायक वोरा की पहल पर पटरी पार में 75 लाख से होगा निर्माण कोरोना से बचाव के लिए सैेनिटाइजर व मास्क का वितरण, वायरस से बचने सुरक्षात्मक उपाय आवश्यक : वोरा
Next Article Chief Minister Baghel wrote a letter to Union Road Transport and Highways Minister Nitin Gadkari: Demand for roads of the state कोरोना की वजह से राज्य में आर्थिक गतिविधियां नहीं होंगी प्रभावित: सीएम बघेल

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?