ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चिंतित किसानों से सीएम बघेल ने कहा-छत्तीसगढ़ सरकार हर कदम पर किसानों के साथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

चिंतित किसानों से सीएम बघेल ने कहा-छत्तीसगढ़ सरकार हर कदम पर किसानों के साथ

By Om Prakash Verma
Published: June 20, 2023
Share
चिंतित किसानों से सीएम बघेल ने कहा-छत्तीसगढ़ सरकार हर कदम पर किसानों के साथ
चिंतित किसानों से सीएम बघेल ने कहा-छत्तीसगढ़ सरकार हर कदम पर किसानों के साथ
SHARE

बारिश में विलंब से किसानों का चिंतित होना स्वाभाविक, मुख्यमंत्री ने हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में 12.70 करोड़ रूपए की राशि का किया ऑनलाइन अंतरण
गोबर खरीदी में स्वावलंबी गौठानों की हिस्सेदारी 60 से 70 प्रतिशत तक बढ़ी
गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को अब तक 488 करोड़ 67 लाख रूपए का भुगतान

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि इस वर्ष बारिश में विलंब हो रहा है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले समय में अच्छी बारिश होगी और फसल भी भरपूर होगी। बारिश में विलंब से किसानों का चिंतित होना स्वाभाविक है। मुख्यमंत्री ने किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हर कदम पर किसानों के साथ खड़ी है। मैने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए हर तरह की तैयारी रखें। किसानों को खेती-किसानी के काम में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि के अंतरण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। श्री बघेल ने कार्यक्रम में योजना के हितग्राहियों के खाते में 12 करोड़ 72 लाख रूपए का भुगतान किया। उन्होंने 1 जून से 15 जून तक गौठानों में पशुपालकों, ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय किए गए 2.40 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 4 करोड़ 79 लाख रूपए का ऑनलाईन अंतरण किया। इसी तरह गौठान समितियों को 4.67 करोड़ रूपए और महिला समूहों को 3.26 करोड़ रूपए की लाभांश राशि का भुगतान किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज रथ यात्रा के शुभ दिन में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में राशि का अंतरण किया गया। उन्होंने सभी लोगों को रथ यात्रा की शुभकामनाएं दी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री द्वारा आज अंतरित की गई राशि को मिलाकर गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को अब तक 488 करोड़ 67 लाख रूपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है। राज्य में 15 जून 2023 तक गौठानों में 121.04 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है, इसके एवज में गोबर विक्रेताओं को 242 करोड़ 7 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। इसी तरह गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को 231 करोड़ 53 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोबर खरीदी में स्वावलंबी गौठानों की भागीदारी लगातार बढ़ती जा रही है। कई पखवाड़ों से गोबर खरीदी के एवज में भुगतान की जा रही राशि में स्वावलंबी गौठानों की हिस्सेदारी 60 से 70 प्रतिशत तक रहने लगी है। स्वावलंबी गौठानों द्वारा क्रय किए गए गोबर के एवज में अब तक 61.69 करोड़ रूपए का भुगतान स्वयं की राशि से किया गया है। गोबर खरीदी के एवज में आज गोबर विक्रेताओं को अंतरित की गई 4.79 करोड़ रूपए की राशि में से 1.90 करोड़ की राशि कृषि विभाग द्वारा तथा 2.89 करोड़ रूपए का भुगतान स्वावलंबी गौठानों द्वारा किया गया है।

जैविक खेती की ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में जैविक खेती की ओर किसानों का रूझान बढ़ रहा है। इसमें गोधन न्याय योजना का भी योगदान है। योजना के तहत खरीदे गए गोबर से गौठानों में महिला समूहों द्वारा 35 लाख 6 हजार क्विंटल से अधिक वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन किया गया, जिसमें से लगभग 16 लाख 56 हजार क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग किसान अपनी खेत में कर चुके हैं। राज्य के 7300 गौठानों में 6 लाख 34 हजार क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट तैयार है। किसानों को वर्मी कम्पोस्ट की आपूर्ति निरंतर होती रहेगी।

प्रदेशवसियों से लू से बचने की अपील
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दिनों प्रदेश में बहुत अधिक गर्मी पड़ रही है। लू भी बहुत चल रही है। मेरी आप लोगों से अपील है कि आप स्वयं को और अपने बच्चों को लू से बचाएं। अपने परिवार के स्वास्थ्य को लेकर सभी तरह से ऐहतियात बरतें। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, विधायक लालजीत सिंह राठिया, चक्रधर सिंह सिदार, पुरूषोत्तम कंवर, मोहित राम, डॉ. के.के. ध्रुव, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, संचालक कृषि श्रीमती रानू साहू सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी योजना के नोडल अधिकारी डॉ. अयाज तंबोली ने कार्यक्रम के दौरान गोधन न्याय योजना की प्रगति की जानकारी दी।

भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए सर्वाधिक 14516 नए मामले, 375 लोगों की मौत
भिलाई में युवा दिवस के अवसर पर CSVTU में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
भारत में कोरोना: मौतों के मामले में 5 वें नंबर पर पहुंचा भारत, अब तक 35 हजार से ज्यादा की गई जान
Gustakhi Maaf: पहलगाम हमले पर भारत का कठिन रुख
अपराध पर लगाम लगाने सीएम साय का अफसरों को निर्देश, कहा- पुलिस के प्रति अपराधियों के मन में डर और जनता में हो सम्मान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ पुलिस में थोक में तबादले, दुर्ग जिले के 6 टीआई दूसरे जिले में ट्रांसफर.. PHQ से आदेश जारी
Next Article Railway breaking : दुर्ग से चलने वाली आधा दर्जन ट्रेनों का बदला रूट, लिस्ट में सारनाथ व गोंदिया-बरौनी भी शामिल… जानें क्या है वजह

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?