ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चिंता: देश की 40 करोड़ आबादी को अब भी कोरोना से खतरा, केवल दो तिहाई लोगों में वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

चिंता: देश की 40 करोड़ आबादी को अब भी कोरोना से खतरा, केवल दो तिहाई लोगों में वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी

By @dmin
Published: July 20, 2021
Share
चिंता: देश की 40 करोड़ आबादी को अब भी कोरोना से खतरा, केवल दो तिहाई लोगों में वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी
चिंता: देश की 40 करोड़ आबादी को अब भी कोरोना से खतरा, केवल दो तिहाई लोगों में वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना महामारी की स्थिति को लेकर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने मंगलवार को बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सीरो सर्वे का चौथा चरण संपन्न हो चुका है। इन चारों सर्वे से पता चला है कि देश की 40 करोड़ आबादी को अब भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा है, जबकि दो-तिहाई लोगों में इस वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी पाई गई है।  

भार्गव ने कहा कि चौथा सीरो सर्वे 21 राज्यों के 70 जिलों में कराया गया। इनमें 6-17 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को भी शामिल किया गया था। इस दौरान हर जिले के 10 गांवों या वार्डों से 40 लोगों के सैम्पल लिए गए। हर जिले से 26 साल तक की आयु वाले 400 लोग इस सर्वे में शामिल हुए थे। वहीं, सर्वे में शामिल हर जिले और उप-जिले से 100 स्वास्थ्यकर्मियों का सैम्पल लिया गया। भार्गव ने कहा कि हमने 7252 हेल्थकेयर वर्कर्स पर भी अध्ययन किया। इनमें से 10  फीसदी ने वैक्सीन नहीं लगवाई थी, उनमें ओवरऑल सीरोप्रिविलेंस 85.2 फीसदी पाया गया।

We studied 7252 healthcare workers & 10% had not taken the vaccine, the overall seroprevalence in them was 85.2%. In conclusion, 2/3rd of general population i.e above the age of 6 yrs had SARS-CoV-2 infection: ICMR DG Dr Balram Bhargava pic.twitter.com/WLPkDnxU0j

— ANI (@ANI) July 20, 2021

सीरोप्रिविलेंस पर दी जानकारी
इस सर्वे में पता चला कि संपूर्ण जनसंख्या में सीरोप्रिविलेंस 67.6 फीसदी है। इनमें से 6-9 वर्ष आयु वर्ग के लोगों में, यह 57.2 फीसदी, 10-17 वर्षों में यह 61.6 फीसदी, 18-44 वर्षों में यह 66.7 फीसदी और 45-60 वर्ष के आयु वर्ग में 77.6 फीसदी था।  

माध्यमिक विद्यालय खोलने से पहले प्राथमिक विद्यालय को खोलना बुद्धिमानी होगी
भार्गव ने कहा कि हम स्पष्ट रूप से जानते हैं कि बच्चे वयस्कों की तुलना में संक्रमण से अधिक क्षमता के साथ लड़ सकते हैं। वयस्कों की तरह बच्चों में भी एंटीबॉडी एक्सपोजर समान है। कुछ स्कैंडिनेवियाई देशों ने अपने प्राथमिक स्कूलों को कोरोना की किसी भी लहर के आने के बाद बंद नहीं किया। उन्होंने कहा कि मेरे विचार से माध्यमिक विद्यालय खोलने से पहले प्राथमिक विद्यालय को खोलना बुद्धिमानी होगी। स्कूल बस चालक, शिक्षक और स्कूल के अन्य कर्मचारियों के सभी सहायक कर्मचारियों को टीकाकरण की आवश्यकता है।

जानिए क्या है सीरो सर्वे
इस सर्वे से यह पता लगाया गया कि कितनी आबादी कोरोना से संक्रमित हुई है। कह सकते हैं कि कितने फीसदी लोगों में कोरोना के प्रति हर्ड इम्युनिटी विकसित हुई है। सीरो सर्वे में किसी क्षेत्र में रहने वाले कई लोगों के खून के सीरम की जांच की जाती है। लोगों के शरीर में कोरोना वायरस से लडऩे वाले एंटीबॉडी की मौजूदगी के साथ ही यह पता चल जाता है कि कौन सा शख्स इस वायरस से संक्रमित था और फिलहाल ठीक हो चुका है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 36वें नेशनल गेम्स में राज्य का गौरव बढ़ाने वाले पदकवीरों को करेंगे सम्मानित
पुलिस मुखबिरी के शक में ग्रामीण की गला रेतकर हत्या, मोबाइल टॉवर में भी लगाई आग
शहर के विकास की दिशा में प्रयासरत विधायक वोरा ने बजट 21-22 में लोनिवि से मांगी राशि
उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तमिलनाडु पहुंचकर आईजी सुंदरराज के पिता को दी श्रद्धांजलि
Bhilai Breaking : अर्थी सहित शव को उठा ले गई पुलिस, देर रात हुई थी युवक की मौत… जानिए क्या है पूरा मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Joint campaign of Corporation and Food and Drug Control निगम व फूड एंड ड्रग कंट्रोल का संयुक्त अभियान…. वेज तड़का का आलू निकला सड़ा, 56 भोग मेस के मिर्च पाऊडर में डस्ट…. जाने जांच में कहां क्या मिला
Next Article Vaccine stock ended in two days.. Tomorrow in Bhilai region only one center टीकाकरण केंद्रों में दिख रहा लोगों का उत्साह: एक दिन में 6893 लोगों ने लगवाया कोविड का टीका…. वैक्सीन नहीं होने से कल भिलाई के सभी सेंटर रहेंगे बंद

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?