ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चार को सरगुजा में जेपी नड्डा की चुनावी सभा, सीएम साय सीतापुर में प्रचार अभियान को देंगे धार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
AmbikapurBreaking NewsChhattisgarhRaipur

चार को सरगुजा में जेपी नड्डा की चुनावी सभा, सीएम साय सीतापुर में प्रचार अभियान को देंगे धार

By Om Prakash Verma
Published: May 1, 2024
Share
चार को सरगुजा में जेपी नड्डा की चुनावी सभा, सीएम साय सीतापुर में प्रचार अभियान को देंगे धार
चार को सरगुजा में जेपी नड्डा की चुनावी सभा, सीएम साय सीतापुर में प्रचार अभियान को देंगे धार
SHARE

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण की चुनाव तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। सरगुजा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज के समर्थन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा चार मई को सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के सूरजपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भी सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में दौरे का कार्यक्रम तय हुआ है। वह 01 और 2 मई को सीतापुर और सामरी विधानसभा में तथा तीन मई को प्रेमनगर विधानसभा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

गौरतलब है कि सरगुजा लोकसभा से चिंतामणि महाराज भाजपा की ओर से प्रत्याशी हैं, जिनके समर्थन में अभी हाल में ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंबिकापुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया था और अब भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आगमन को लेकर सरगुजा भाजपा के कार्यकर्ता कार्यक्रम को भव्य रूप देने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ताबड़तोड़ दौरा भाजपा में जोश और ऊर्जा का संचार करेगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष 1 मई को पहुंचेंगे सरगुजा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव कल 1 मई को सरगुजा के प्रवास पर आ रहे हैं। इस दौरान वह भाजपा कार्यालय सरगुजा में लोकसभा कोर कमेटी के सदस्यों व पार्टी के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। इस दौरान वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की प्रस्तावित यात्रा से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे। उल्लेखनीय है कि सरगुजा में 7 मई को मतदान है और अब कुछ ही दिन बचे हैं ऐसे में भाजपा के दिग्गज नेता सरगुजा में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

सुशासन तिहार की चमक, क्रेडा ने लौटाई गांवों की रौनक…. सोलर हाईमास्ट ने बदली गांवों की तस्वीर
छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता का विवादित पोस्ट, कहा- युद्ध हुआ तो भारत की हार निश्चित… ट्रोल हुए तो कहा अकाउंट हैक हुआ
बिहार चुनाव में 375 से अधिक प्रत्याशी होने पर भी ईवीएम से होगी वोटिंग
भिलाई-चरोदा में पहली बार कांग्रेस-राज
मुख्यमंत्री ने रघुनाथनगर में एक्सरे मशीन का किया लोकार्पण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजनांदगांव में बड़ा हादसा : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से चार की मौत, लोगों ने किया चक्काजाम
Next Article हिंदू विवाह संस्कार है, नाच-गाने का आयोजन नहीं, तलाक के मामले में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?