ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चरमराई पीडीएस व्यवस्था: छह सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर संचालक, 192 दुकानों पर तालाबंदी की नौबत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

चरमराई पीडीएस व्यवस्था: छह सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर संचालक, 192 दुकानों पर तालाबंदी की नौबत

By Om Prakash Verma
Published: August 9, 2023
Share
चरमराई पीडीएस व्यवस्था: छह सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर संचालक, 192 दुकानों पर तालाबंदी की नौबत
चरमराई पीडीएस व्यवस्था: छह सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर संचालक, 192 दुकानों पर तालाबंदी की नौबत
SHARE

बीजापुर। बीजापुर में छह सूत्रीय मांगों को लेकर उचित मूल्य दुकान के संचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। संचालकों के हड़ताल पर होने से जिले की पीडीएस व्यवस्था चरमरा गई हैं और जिले की 192 उचित मूल्य की दुकानों में तालाबंदी की नौबत आ गई हैं। रविवार से जिले के बीजापुर, भोपालपटनम, भैरमगढ़ व उसूर ब्लाकों में संचालित उचित मूल्य की दुकानों में तालाबंदी की नौबत आ गई हैं। दरअसल पीडीएस दुकान के संचालकों ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर 1 अगस्त से 5 अगस्त तक जिले के दुकानों में ताला लगाकर सांकेतिक तौर पर अपनी मांगों को लेकर सरकार को आगाह किया था।

किंतु सरकार द्वारा मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिए जाने से शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक विक्रेता कल्याण संघ के झंडे तले रविवार से अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया गया हैं। गंगालूर मार्ग पर हड़ताल में बैठे 500 संचालकों, तौलको व महिला समूहों ने अपनी मांगों को पूरा किये जाने की मांग की हैं। इनके हड़ताल पर जाने से जिले में संचालित 192 उचित मूल्य की दुकानों में ताला लग गया हैं। जिससे पीडीएस व्यवस्था जिले में चरमरा गई हैं।

ये है संघ की मांग
राशन विक्रेताओं को अन्य राज्य की तरह कमीशन में वृद्धि कर राशि को मानदेय के रूप में विक्रेताओं को दी जाए, सहयोगी तौलक को कलेक्टर दर पर मजदूरी भुगतान दे, खाद्य विभाग के गलत फार्मूले से दुकानों में खाद्यान्न भंडारण होने से कार्ड धारी राशन से वंचित हो रहे हैं। माह के आबंटन से दो माह पूर्व के बचत कि कटौती कर माह में भंडारण का फार्मूला लागु किया गया है जो त्रुटिपूर्ण है। पॉस मशीन में वेबसाइट या एप उपलब्ध है। जिसके माध्यम से दुकानों में पूर्व बचत प्राप्त मात्रा वितरण मात्रा एवं शेष बचत खाद्यान्न कि मात्रा दैनिक रिपोर्ट में प्रदर्शित किया जाता है। शेष हितग्राहियों की फिल्टरयुक्त सूची वेवसाईट के माध्यम से उपलब्ध करायी जाये ।

नागरिक अपूर्ति निगम के द्वारा शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में खाद्यान्न भंडारण की जाती हैजिसमें 3 प्रतिशत अतिरक्त सुखद के रूप में प्रति क्विंटल के हिसाब से भंडारण किया जाए। जिससे सार्टेज की कमी को पूरा किया जा सके। भारत सरकार के द्वारा एनएफएसए मद में माह अप्रैल 2022 से 70 रूपये से बढ़ा कर 90 रूपये प्रति क्विंटल कि गई है। 20 रूपये अन्तर की राशि सहित सभी मदो कि राशि को राज्य सरकार द्वारा अविलंब भुगतान करवायी जाये ।कमीशन की राशि सीधे विक्रेता संचालक के खाते में जमा कराई जाए।

एसडीएम ने राशन दुकान को किया निलंबित
वही दूसरी ओर उचित मूल्य दुकान संचालक के हड़ताल किये जाने के कारण जिले में माह अगस्त 2023 के राशन वितरण का कार्य प्रभावित हो रहा है। चूंकि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2012 के प्रावधानों के अनुसार खाद्य सुरक्षा अधिनियम सुनिश्चित किये जाने के लिए राशन सामग्री का समयबद्ध वितरण किया जाना अनिवार्य है। तत्संबध में कार्यवाही करते हुए सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 के प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अनुविभागीय अधिकारी (रा) बीजापुर के द्वारा युवा बेरोजगार सहकारी समिति मर्यादित तोयनार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर ग्राम पंचायत तोयनार में अस्थाई रूप से संलग्न किया गया है।

विधायक रिकेश ने दी तीजन बाई को श्रद्धांजलि, बोले- “स्वर थम गया, लेकिन तीजन की गूंज सदियों तक रहेगी”
छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति : कांकेर के गांवों में लगेंगे 82 नए मोबाइल टावर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ सिविल सर्विसेस महिला हॉकी टीम के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात…
सड़क पर उतर दिव्यांगों ने क्यों किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान! जानिए क्यों किया ऐसा
ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार… CM भूपेश बघेल ने दी बधाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article यात्रीगण ध्यान दें: 10 से 22 अगस्त तक रद्द रहेंगी कई गाडिय़ां, कई ट्रेनों का बदला समय, यहां देखें विवरण यात्रीगण ध्यान दें: 10 से 22 अगस्त तक रद्द रहेंगी कई गाडिय़ां, कई ट्रेनों का बदला समय, यहां देखें विवरण
Next Article CM भूपेश बघेल ने विश्व आदिवासी दिवस पर बस्तर जिले को दी 637 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात CM भूपेश बघेल ने विश्व आदिवासी दिवस पर बस्तर जिले को दी 637 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?