ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: घुमन्तु समाज के नए जीवन का आधार बनेगा राष्ट्रीय स्तर का कॉमन आइडेंटिटी कार्ड – डॉ अतुल मलिकराम
Share
Notification Show More
Latest News
कलेक्टर ने जिलेवासियों से खिलौना दान कर बच्चों की खुशियों में सहभागी बनने की अपील
बलरामपुर जिले में सेवा और स्नेह का अनूठा संकल्प, आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्नों के लिए होगा खिलौना दान
September 14, 2026
वनांचल में 15.40 किलोमीटर सड़कों का होगा निर्माण, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुड़घुसरी में 1.48 करोड़ रुपए के तीन सड़क का किया भूमिपूजन
September 14, 2026
‘कहानी सेवा की’ के तहत सेवा थीम से जुड़े आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर हुई चर्चा
‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की वर्चुअल बैठक
September 14, 2026
shreekanchanpath 331 # 14 September 2026
September 14, 2026
जलाशयों में तेजी से बढ़ा जलस्तर, महानदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट
गंगरेल बांध के 7 गेट खोले गए, 42,540 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा
September 13, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedMP News

घुमन्तु समाज के नए जीवन का आधार बनेगा राष्ट्रीय स्तर का कॉमन आइडेंटिटी कार्ड – डॉ अतुल मलिकराम

By Om Prakash Verma Published September 29, 2025
Share
घुमन्तु समाज के नए जीवन का आधार बनेगा राष्ट्रीय स्तर का कॉमन आइडेंटिटी कार्ड - डॉ अतुल मलिकराम
घुमन्तु समाज के नए जीवन का आधार बनेगा राष्ट्रीय स्तर का कॉमन आइडेंटिटी कार्ड - डॉ अतुल मलिकराम
SHARE

(रजनीतिक रणनीतिकार)
भारत में घुमंतू, अर्ध-घुमंतू और विमुक्त जातियों की संख्या देश की कुल आबादी की लगभग 10% है, जो अपनी खानाबदोश जीवनशैली के कारण अक्सर सरकारी योजनाओं और सामाजिक सुविधाओं से वंचित रहते हैं। हाल ही में राजस्थान सरकार ने इन समुदायों के बच्चों के लिए घुमंतू जाति पहचान पत्र जारी किया है, जिससे वे बिना स्थायी दस्तावेजों के भी स्कूलों में प्रवेश पा सकें। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में घुमंन्तु जातियों के लिए विशेष बोर्ड का गठन करने की घोषणा हुई है, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। यह दर्शाता है कि देश में घुमंतू समाज की स्थिति आजादी के लगभग 80 साल बाद भी अस्थिर बनी हुई है और उन्हें स्थायी पहचान व सुविधाओं की सख्त आवश्यकता है। इस दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए एक राष्ट्रीय स्तर का कॉमन आइडेंटिटी कार्ड, उनके जीवन में एक गेम चेंजर की भूमिका निभा सकता है।

घुमंतू समाज के लिए इस कॉमन आइडेंटिटी कार्ड के कई मायने होंगे और वे विभिन्न स्तरों पर लाभान्वित हो सकेंगे। सबसे पहले, यह कार्ड उन्हें सरकारी योजनाओं जैसे कि राशन, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा और रोजगार तक सीधी पहुंच प्रदान करेगा। यह सुविधा उनका आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करेगी। दूसरा, इस कार्ड के जरिये उन्हें कहीं से भी मतदान करने की शक्ति मिलेगी, जो उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को मजबूत करेगा, जिससे उनकी राजनीतिक भागीदारी बढ़ेगी। तीसरा, शिक्षा के क्षेत्र में यह कार्ड बच्चों को स्कूलों में प्रवेश दिलाने में मदद करेगा, जैसा कि राजस्थान के हालिया उदाहरण में देखा गया है। इससे बच्चों का भविष्य सुरक्षित होगा और वे मुख्यधारा की शिक्षा प्रणाली का हिस्सा बन सकेंगे। चौथा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में यह कार्ड उन्हें अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाने और रोजगार के अवसरों को अपनाने में सक्षम बनाएगा। आसान भाषा में कहें तो, यह कार्ड उनके अधिकारों की सुरक्षा करेगा, उनकी पहचान को मान्यता देगा और उन्हें मुख्यधारा में शामिल करेगा, चाहे वे किसी भी राज्य या शहर में क्यों न हों।

राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे कुछ राज्यों में घुमंतू समाज के लिए योजनाएं शुरू की गई हैं, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। केंद्र और राज्य सरकारों को मिलकर एक राष्ट्रीय स्तर का कॉमन आइडेंटिटी कार्ड जारी करने की पहल करनी होगी। कई मीडिया रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि योजनाएं बनने और घोषित होने बाद ठन्डे बस्ते में चली जाती हैं। चूँकि यह एक ऐसा समुदाय है जिसे खुद को सभ्य समझने वाले समाज ने हमेशा अपराधी की नजर से देखा है। ऐसे में इस नजरिये को रातों रात बदलना आसान नहीं होगा, और इस प्रक्रिया में संवैधानिक और कानूनी पक्षों का अहम किरदार होगा, उन्ही पक्षों में एक पक्ष राष्ट्रीय स्तर का कॉमन आइडेंटिटी कार्ड भी होगा, जो न केवल उनके जीवन स्तर को सुधारने में मदद करेगा, बल्कि भारत में सामाजिक समावेशन की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।

You Might Also Like

बलरामपुर जिले में सेवा और स्नेह का अनूठा संकल्प, आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्नों के लिए होगा खिलौना दान

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुड़घुसरी में 1.48 करोड़ रुपए के तीन सड़क का किया भूमिपूजन

‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की वर्चुअल बैठक

गंगरेल बांध के 7 गेट खोले गए, 42,540 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा

हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि

Om Prakash Verma September 29, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्टार्टअप्स के लिए बजट अब रोड़ा नहीं: पीआर 24x7 100 नए उद्यमियों को दे रहा है मुफ्त ग्रोथ टॉनिक स्टार्टअप्स के लिए बजट अब रोड़ा नहीं: पीआर 24×7 100 नए उद्यमियों को दे रहा है मुफ्त ग्रोथ टॉनिक
Next Article शासन की डबल सब्सिडी योजना से मिल रहा प्रोत्साहन, उपभोक्ता अब ऊर्जादाता बन रहे हैं- जितेंद्र शर्मा शासन की डबल सब्सिडी योजना से मिल रहा प्रोत्साहन, उपभोक्ता अब ऊर्जादाता बन रहे हैं- जितेंद्र शर्मा

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?