ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गौण खनिज को लेकर बदले नियम, रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर उठाए जाएंगे कड़े कदम, जानिए और क्या लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर समेत 24 राज्यों के 50 शहर बनेंगे स्वच्छता के मॉडल शहर
September 29, 2026
दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कमीशन के लालच में बेंक खातों का दुरुपयोग, 14 आरोपी गिरफ्तार
September 29, 2026
मुख्यमंत्री साय ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया संवाद
September 29, 2026
छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल : 125 अफसरों का तबादला
September 29, 2026
शहरी स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के कार्यों में आएगी तेजी, केंद्र सरकार देगी विशेष तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन
स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल ‘प्रगति-50’ में रायपुर और बिलासपुर शामिल
September 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

गौण खनिज को लेकर बदले नियम, रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर उठाए जाएंगे कड़े कदम, जानिए और क्या लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

By Om Prakash Verma Published July 30, 2025
Share
गौण खनिज को लेकर बदले नियम, रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर उठाए जाएंगे कड़े कदम, जानिए और क्या लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
गौण खनिज को लेकर बदले नियम, रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर उठाए जाएंगे कड़े कदम, जानिए और क्या लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
SHARE

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –
रायपुर। मंत्रिपरिषद द्वारा भारत सरकार के खान मंत्रालय के नवीन दिशा-निर्देश और प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना (PMKKKY)-2024 के संशोधित गाईडलाईन्स के अनुसार छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास नियम, 2015 में आवश्यक संशोधन किये जाने का निर्णय लिया गया है।

इससे न्यास के पास उपलब्ध राशि का न्यूनतम 70 प्रतिशत राशि का व्यय उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्र जैसे पेयजल आपूर्ति, पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, महिला एवं बाल कल्याण, वृद्ध एवं नि:शक्तजन के कल्याण के साथ ही कौशल विकास एवं रोजगार, स्वच्छता, आवास, पशुपालन के समग्र विकास पर किया जाएगा।

मंत्रिपरिषद द्वारा साधारण रेत के उत्खनन और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण तथा रेत के उत्खनन एवं नियमन में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम 2019 एवं छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत उत्खनन एवं व्यवसाय (अनुसूचित क्षेत्र हेतु) नियम 2023 को निरसित करते हुए नवीन नियम ”छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम-2025” का अनुमोदन किया गया।

इससे रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे, जिससे आम जनता को उचित दरों पर रेत उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही रेत उत्खनन में पर्यावरण और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। प्रस्तावित नियमों में रेत खदान आवंटन की कार्यवाही इलेक्ट्रॉनिक नीलामी के माध्यम से की जाएगी। इससे राजस्व में भी वृद्धि होगी।

कृषि भूमि के बाजार मूल्य दरों के निर्धारण के संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य कर पंजीयन विभाग से प्राप्त प्रस्ताव का मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदन किया गया, जिसके तहत ग्रामीण कृषि भूमि के बाजार मूल्य की गणना के लिए 500 वर्गमीटर तक के भू-खण्ड की दर को समाप्त करते हुए सम्पूर्ण रकबा की गणना हेक्टेयर दर से की जाएगी। भारतमाला परियोजना और बिलासपुर के अरपा भैंसाझार में जिस तरह की अनियमितताएँ सामने आई थीं, उनसे बचने के लिए यह व्यवस्था मददगार होगी। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र की परिवर्तित भूमि का मूल्यांकन सिंचित भूमि के ढाई गुना करने के प्रावधान को विलोपित करने के साथ ही शहरी सीमा से लगे ग्रामों की भूमियों और निवेश क्षेत्र की भूमियों के लिए वर्गमीटर में दरों का निर्धारण किया जाएगा।

मंत्रिपरिषद् की बैठक में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) को नवा रायपुर (अटल नगर) के सेक्टर-3, ग्राम परसदा में क्रिकेट अकादमी की स्थापना के लिए 7.96 एकड़ भूमि आबंटित किये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। नवा रायपुर में अत्याधुनिक क्रिकेट अकादमी की स्थापना से राज्य के प्रतिभावान खिलाडिय़ों को उनके कौशल और प्रतिभा को निखारने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेगी।

छत्तीसगढ़ राज्य में क्रिकेट के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। राज्य के कई युवा खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता अर्जित की है। क्रिकेट अकादमी की स्थापना से राज्य के खिलाडिय़ों को क्रिकेट के क्षेत्र में आगे बढऩे का मौका मिलेगा वहीं छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिलेगी।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर समेत 24 राज्यों के 50 शहर बनेंगे स्वच्छता के मॉडल शहर

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कमीशन के लालच में बेंक खातों का दुरुपयोग, 14 आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री साय ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया संवाद

छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल : 125 अफसरों का तबादला

स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल ‘प्रगति-50’ में रायपुर और बिलासपुर शामिल

Om Prakash Verma July 30, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिना तलाशी शिव महापुराण कथा में लोगों को दे रहा था प्रवेश, एसएसपी ने किया उतई थाना प्रभारी को सस्पेंड बिना तलाशी शिव महापुराण कथा में लोगों को दे रहा था प्रवेश, एसएसपी ने किया उतई थाना प्रभारी को सस्पेंड
Next Article गौरेला पेंड्रा मरवाही की प्रीति मांझी बनी युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव, नहीं थम रहा शुभकामनाओं का सिलसिला गौरेला पेंड्रा मरवाही की प्रीति मांझी बनी युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय संयुक्त सचिव, नहीं थम रहा शुभकामनाओं का सिलसिला

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?