ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गौठानों में मुर्गीपालन और बकरीपालन की हैं व्यापक संभावनाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

गौठानों में मुर्गीपालन और बकरीपालन की हैं व्यापक संभावनाएं

By @dmin
Published: June 22, 2022
Share
SHARE

रायपुर। रायपुर जिले के अनेक गौठानों में स्वसहायता समूह सदस्यों को मुर्गीपालन के माध्यम से लगभग 2.5 से 3 लाख की आमदनी हो चुकी है। मुर्गी पालन की निरंतरता के लिये अंडे से चूजा उत्पादन की कार्ययोजना पर बल दिया जा रहा है। इसी छत्तीसगढ़ राज्य में बकरीपालन की व्यापक संभावनाएं हैं और काफी मांग है। इस मांग और संभावनाओं को देखते हुए अनेक गौठानों में बकरी पालन के माध्यम से लगभग 6 से 7 लाख की आमदनी हो चुकी है।

संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा विभाग, रायपुर डॉ. शंकरलाल उइके ने बताया कि जिले के 19 पशु चिकित्सालय, 3 कृत्रिम गर्भाधान केंद्र, 35 पशु औषधालय, 35 कृत्रिम गर्भाधान उपकेंद्र की साफ-सफाई एवं रखरखाव तथा राज्य शासन के पशु चिकित्सा विभाग के 22 बिंदुओं के निर्देश के परिपालन का कार्य किया जा रहा है। यहां विभागीय गतिविधियों जैसे पशु उपचार, बधियाकरण, टीकाकरण, नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा पशुपालकों को लाभ दिलाने का प्रयास है। कोई भी पशुपालक वर्तमान इन चिकित्सालयों एवं केन्द्रों का सुबह 7 से 11 बजे एवं शाम को 5 से 6 बजे तक लाभ ले सकता है।

उन्होंने बताया कि जिले में अधिकारी एवं कर्मचारियों के व्यापक प्रयासों से विभागीय योजनाओं के लक्ष्यों में संतोषजनक प्राप्ति की गई है। योजना के अनुशीलन पंजी संधारण से अनुशीलन, अनुश्रवण एवं क्रियान्वयन में आशातीत सफलता प्राप्त हुई है। यही कारण है कि वर्ष 2021-22 के तुलना में वर्ष 2022-23 की अवधि में पशु उपचार में 103 प्रतिशत, औषधि वितरण में 242 प्रतिशत, टीकाकरण में 25 गुना, कृत्रिम गर्भाधान में 229 प्रतिशत, बधियाकरण में 600 प्रतिशत, शल्य क्रिया में 511 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

उन्होंने बताया कि संस्थाओं की साफ-सफाई, रखरखाव, अनुपयोगी सामग्रीयों के अपलेखन हेतु लगातार कार्य किया गया है। इसी कड़ी में संयुक्त संचालक मंडी गेट पंडरी में वर्षों से क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवाल का निर्माण किया गया है। इससे शासकीय भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को रोका जाना संभव हुआ है।

यदि आप भी तले हुए तेल को बार-बार काम में लेते हो तो हो जाओ सावधान
भारत-चीन सीमा में ग्लेशियर टूटा, 391 को बचाया, छह की मौत, मुख्यमंत्री ने किया हवाई निरीक्षण
दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता : शातिर चोर गिरोह पकड़ाया, 13 मामलों में 7 आरोपी और 3 खरीदार गिरफ्तार
एथनिक रिसॉर्ट शुरू होने से मैनपाट में होम स्टे को मिलेगा बढ़ावा- पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू
वार-पलटवार: लखीमपुर खीरी की घटना दुखद, सिलगेर भी जाएं सीएम भूपेश बघेल- रमन सिंह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खाद बीज की उपलब्धता की व्यवस्था सुनिश्चित करे-मंत्री डॉ. टेकाम
Next Article समापन समारोह: एम जे कॉलेज के फार्मेसी विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह का आयोजन सम्पन्न समापन समारोह: एम जे कॉलेज के फार्मेसी विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह का आयोजन सम्पन्न

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?