ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गौठान में मशरूम उत्पादन प्रारंभ, समूह की महिलाओं को मिला प्रशिक्षण, 1 महीने में 70000 ग्राम मशरूम का होगा उत्पादन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

गौठान में मशरूम उत्पादन प्रारंभ, समूह की महिलाओं को मिला प्रशिक्षण, 1 महीने में 70000 ग्राम मशरूम का होगा उत्पादन

By @dmin
Published: November 24, 2021
Share
गौठान में मशरूम उत्पादन प्रारंभ, समूह की महिलाओं को मिला प्रशिक्षण, 1 महीने में 70000 ग्राम मशरूम का होगा उत्पादन
गौठान में मशरूम उत्पादन प्रारंभ, समूह की महिलाओं को मिला प्रशिक्षण, 1 महीने में 70000 ग्राम मशरूम का होगा उत्पादन
SHARE

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर गौठान में फाइव एक्टिविटीज के तहत तेजी से हो रहा है काम
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के शहरी का गौठान में अब मशरूम उत्पादन किया जाएगा। इसकी प्रारंभिक तैयारियां तेज हो गई है! कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर गौठान में फाइव एक्टिविटीज के तहत भिलाई निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देशन पर स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा मशरूम उत्पादन पर कार्य करना प्रारंभ कर दिया गया है।

नोडल अधिकारी एवं उपायुक्त सुनील अग्रहरि एवं सहायक परियोजना अधिकारी फणींद्र बोस ने महिलाओं को इस कार्य के लिए प्रशिक्षण दिलवाया है। अगरबत्ती की मशीन खरीदने और इसका प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं द्वितीय गतिविधि के तहत मशरूम उत्पादन का कार्य प्रारंभ कर चुकी है। आर्या महिला स्व सहायता समूह के द्वारा मशरूम का उत्पादन किया जा रहा है। वृहद पैमाने पर उत्पादन करने के लिए महिलाओं ने व्यापक तैयारी कर ली है।

आर्या महिला समूह की अध्यक्ष सुशीला जंघेल एवं सी.ओ. सुलोचना धनकर ने जानकारी देते हुए बताया कि मशरूम उत्पादन के लिए सबसे जरूरी सामग्री पैरा कुट्टी, स्पान, बविष्टिन एवं फॉर्मलीन तथा पॉलिथीन बैग तथा देखरेख की होती है। पैरा कुट्टी को बविष्टिन या फॉर्मलीन से उपचारित कर सुखाकर कीटाणु रहित बनाया जाता है। लेयर पद्धति से स्पान को डालकर पॉलीबैग में भरा जाता है। 25 से 30 दिन बाद मशरूम अपनी 1 तुड़ाई के लिए प्रारंभ हो जाती है और बिक्री के लिए तरोताजा मशरूम तैयार हो जाएगा। अध्यक्ष सुशीला जंघेल ने बताया कि मशरूम पैकेट का दर निर्धारित कर दिया गया है। 200 ग्राम का एक पैकेट तैयार किया जाएगा जिसकी कीमत 40 रुपए होगी, वहीं 1 किलो मशरूम की कीमत 200 रुपए होगी। अगर पैरा कुट्टी और मशरूम का बीज डला हुआ सेट चाहिए तो वह भी मशरूम के गुणवत्ता अनुरूप 50 से 100 रुपए में मिल जाएगा। घर पर ले जाकर मशरूम की तुड़ाई अपने अनुसार क्रेता कर पाएंगे। मशरूम की तीन बार तुड़ाई कर सकते हैं, पहला 25 से 30 दिन पश्चात, दूसरा इसके 1 सप्ताह बाद और तीसरा 10 दिन बाद। इस प्रकार से लगभग 50 दिनों में मशरूम की तीन प्रोडक्शन गौठान में प्राप्त की जाएगी।

इतनी होगी मशरूम उत्पादन से आय आर्या स्व सहायता समूह की अध्यक्ष ने आगे बताया कि 25 दिसंबर से मशरूम विक्रय के लिए तैयार हो जाए, इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। 100 बैग का मशरूम एक साथ तैयार किया जाएगा। जिससे प्रति बैग 700 ग्राम मशरूम मिलेगा! 100 बैग के मुताबिक 70000 ग्राम मशरूम का उत्पादन होगा। यानी कि 200 रुपए प्रति किलो के हिसाब से अनुमानित 14000 रुपये प्रति माह की आय होगी। आर्या स्व सहायता समूह में नीरा, सुमन, बिंदेश्वरी एवं देवंतीन सहित अन्य महिलाएं इस कार्य में सहयोग करेंगी।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कल से शुरू होगा सफर, 12 घंटे में मुंबई से दिल्ली पहुंचेंगे लोग, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
कोरिया में भूकंप झटके, 4.6 रही तीव्रता, चरचा अंडरग्राउंड माइंस में गोफ गिरने से 5 मजदूर घायल
बगैर पहचान साबित किए नहीं दी जाएगी कोरोना वैक्सीन की खुराक, क्यूआर कोड होगा जारी
पीएससी की तैयारियां कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है…. कलामंदिर में आज ग्रैंड वर्कशॉप का आयोजन…. टॉपर्स बताएंगे पीएससी क्रैक करने का आईडिया
आदिवासी युवाओं को मिलेगी नई उड़ान, मुख्यमंत्री साय की पहल पर जशपुर में आर्चरी अकादमी की स्थापना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं
Next Article छत्तीसगढ़ मॉडल की हो रही देश में चर्चा, स्वच्छता का सिरमौर बना छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ मॉडल की हो रही देश में चर्चा, स्वच्छता का सिरमौर बना छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?