ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सिनेमा हॉल में स्कूली बच्चों संग देखी महात्मा गांधी फिल्म
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सिनेमा हॉल में स्कूली बच्चों संग देखी महात्मा गांधी फिल्म

By @dmin
Published: August 29, 2022
Share
लोक निर्माण मंत्री की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय परियोजना समिति की बैठक संपन्न
लोक निर्माण मंत्री की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय परियोजना समिति की बैठक संपन्न
SHARE

हमर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत दिखाई गई फिल्म
दुर्ग। छत्तीसगढ़ सरकार की अभिनव पहल पर आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हमर तिरंगा अभियान के तहत जिले के स्कूली बच्चों को सिनेमाघरों में महात्मा गांधी फिल्म दिखाई जा रही है जहां छत्तीसगढ़ सरकार के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू बच्चों के साथ फिल्म देखने पहुंचे।

छत्तीसगढ़ शासन की मंशा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा द्वारा शैक्षणिक गतिविधि के अंतर्गत राज्य के 11वी और 12वी कक्षा के शासकीय अशासकीय विद्यालय के लगभग साढ़े पांच लाख बच्चों में देशभक्ति के जज्बे को मजबूत करने के लिए 20 से 30 अगस्त तक आज़ादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हमर तिरंगा अभियान को लेकर महात्मा गांधी फिल्म जिले के विभिन्न सिनेमाघरों में दिखाई जा रही हैं। इसके तहत छत्तीसगढ़ शासन के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भी बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए भिलाई स्थित सिनेमाघर यह फि़ल्म देखने पहुंचे।

इस फिल्म को देखकर जहां बच्चों में देशप्रेम एवं देशभक्ति की भावना का संचार हुआ , वहीं बच्चे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन संघर्षों एवं आदर्शों को इस फिल्म के माध्यम से अनुभव करके उससे प्रेरणा लेकर अपने जीवन में आत्मसात कर पायेंगे। फिल्म देखने के बाद बच्चों में खासा उत्साह देखा गया।

फिल्म के आयोजन में जिला पंचयात अध्यक्ष शालनी रिवेन्द्र यादव, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र साहू, जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, पूर्व साडा अध्यक्ष बृजमोहन सिंह, अमित जैन,ओमप्रकाश साहू, राजेश शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल, बी आर सी गोविंद साव, संकुल प्रभारी सजंय चन्द्राकर, समग्र शिक्षा कोऑर्डिनेटर सुरेंद्र पांडे, विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

इस आयोजन पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि- आज स्कूल के बच्चों के साथ महात्मा गांधी फिल्म देखने का अवसर मिला। पढ़ते थे जानते थे देखे हुए भी थे लेकिन बच्चों के साथ बैठकर देखने का एक अलग अनुभव हुआ ।मुझे पूरा विश्वास है कि आज के समय में जो विदेशी सभ्यता पाश्चात्य संस्कृति हमारे अंदर अपना घर करते जा रही है, देश प्रेम की भावना खत्म होते जा रहा है, ऐसे अवसर पर गांधी जी की फिल्म बच्चों को दिखाना एक साहसिक कदम है, अच्छा कदम है।

इन बच्चों में वह बात आएगी कि देश प्रेम क्या होता है और अपने देश की रक्षा सुरक्षा के लिए क्या कुछ किया जा सकता है। गांधी फिल्म देखने के बाद सब बच्चों में यह भावना निश्चित तौर पर जागेगी और देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत होकर बच्चे अच्छे रास्ते में चलेंगे।

CG Crime : बलोदाबाजार में युवती की हत्या, चंद घंटों में आरोपी तक पहुंची पुलिस… हैरान करने वाली वजह आई सामने
फॉस्टेक के तहत प्रशिक्षण अनिवार्य, छत्तीसगढ़ में मध्यान्ह भोजन से जुड़े 1500 रसाइयों ने ली खाद्य सुरक्षा की ट्रेनिंग
स्वच्छता दीदी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में किया जा रहा है डोर टू डोर कचरा संग्रहण
पांच भारतीय कंपनियां रेमडेसिवीर दवा बनाने को तैयार, नियामक से मंजूरी का इंतजार
वर्ल्ड कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी ने की सीएम साय से मुलाकात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नए जिला निर्माण से नई उम्मीद और संभावना के खुलेंगे रास्ते, सीएम करेंगे खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई नवगठित जिले का शुभारंभ सीएम का स्कूली छात्रों के हित में बड़ा फैसला, शाला भवनों की मरम्मत एवं रखरखाव के लिए स्वीकृत किए 500 करोड़ रुपए
Next Article छत्तीसगढ़ में गुणवत्तापूर्ण सड़कों का हो रहा है निर्माण : लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू छत्तीसगढ़ में गुणवत्तापूर्ण सड़कों का हो रहा है निर्माण : लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?