ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक, रिसाली निगम को विकास कार्य के लिए भूमि देने संयंत्र जल्द करेगा ओएमयू पर हस्ताक्षर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक, रिसाली निगम को विकास कार्य के लिए भूमि देने संयंत्र जल्द करेगा ओएमयू पर हस्ताक्षर

By @dmin
Published: August 25, 2022
Share
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक, रिसाली निगम को विकास कार्य के लिए भूमि देने संयंत्र जल्द करेगा ओएमयू पर हस्ताक्षर
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक, रिसाली निगम को विकास कार्य के लिए भूमि देने संयंत्र जल्द करेगा ओएमयू पर हस्ताक्षर
SHARE

रिसाली। नगर पालिक निगम रिसाली में 30 बिस्तर हस्पताल, ऑडिटोरियम और महाविद्यालय भवन का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा। दुर्ग ग्रामीण विधायक व प्रदेश के लोकनिर्माण, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में हुई त्रीपक्षीय बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। भिलाई इस्पात संयंत्र ने प्रस्तावित 151 एकड़ जमीन हस्तांतरित करने संबंधी एमओयू पर हस्ताक्षर करने सहमति दे दी है।

बुधवार देर शाम गृहमंत्री की अध्यक्षता में बीएसपी व निगम की हुई बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में मुख्य रूप से जमीन हस्तांतरण संबंधी चर्चा हुई। इस्पात संयंत्र के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिर्बान दास गुप्ता ने स्पष्ट किया कि लोकहित में भूमि का हस्तांतरण करने में किसी प्रकार की समस्या नहीं है। वे इसके लिए सेल से चर्चा भी कर चुके है। विधि विभाग से एमओयू के बिदुओं पर विस्तृत चर्चा के बाद रिसाली निगम से अनुबंध पर हस्ताक्षर ले लेगा। प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने इसके अलावा 70 एकड़ जमीन का सर्वे कराकर हस्तांतरण करने की कार्यवाही जल्द करेगा। सर्किट हाऊस में अलग-अलग विषयों पर दो घंटे से अधिक समय तक चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा, प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिर्बान दास गुप्ता, आयुक्त भिलाई लोकेश चन्द्राकर, आयुक्त दुर्ग प्रकाश सर्वे समेत आयुक्त नगर पालिक निगम रिसाली आशीष देवांगन उपस्थित थे।

जलभराव की स्थिति को रोकने बनेगा कच्चा नाला
रिसाली निगम की पहल पर संयंत्र के अधिकारियों ने निगम क्षेत्र में जल भराव की स्थिति को रोकने कच्चा नाला निर्माण शीघ्र करने का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि निगम क्षेत्र में शामिल टाउनशिप के रिसाली सेक्टर, मरोदा सेक्टर व एचएससीएल कॉलोनी रूआबांधा में बारिश के पानी का निकासी नहीं हो पाता है। संसाधन के अभाव में पानी रिहायशी क्षेत्रों में प्रवेश कर जाता है। इस पर संयंत्र के अधिकारियों ने टाउनशिप से निकलने वाले पानी के लिए अस्थाई कच्चा नाला बनाने निर्णय लिया है।

शीघ्र देगा एनओसी
नवगठित नगर पालिक निगम रिसाली में कई विकास कार्य और सौंदर्यीकरण का कार्य अटका पड़ा है। बीएसपी की भूमि होने की वजह से निर्माण के लिए एनओसी की आवश्यकता है। इस विषय को समाप्त करते हुए भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारियों ने विकास कार्य के लिए शीघ्र एनओसी देने का निर्णय लिया है।

बिजली व पानी उपलब्ध कराएगा
बैठक में बीएसपी के अधिकारियों ने कहा कि बीएसपी आधिपत्य क्षेत्र में बने सार्वजनिक शौचालय, सीडीसी सेंटर, वाटर एटीम में जल्द ही बिजली व पानी कनेक्शन उपलब्ध कराएगा।

बदली हुई न्याय की देवी से क्या सचमुच बदलेंगे हालात?
पीएम नरेंद्र मोदी ने की यूक्रेन में मारे गए नवीन के परिजनों से बात, बोले- देश है आपके साथ
मोतीलाल वोरा जयंती: अपने राजनीतिक पुरोधा की जयंती मनाने कांग्रेस भवन में उमड़ा जनसैलाब
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पूरी तरह स्वस्थ हुए, 12 दिन बाद एम्स से मिली छुट्टी
राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना : मजबूत हुई आजीविका की राह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 81 लाख से पटरीपार के जलभराव क्षेत्र में होगा नाला निर्माण-वोरा गणेशोत्सव से पहले स्ट्रीट लाइट की रौशनी से जगमग हो जीई रोड, पेवर ब्लाक लगाने के कार्य में रखें गुणवत्ता का ध्यान : वोरा
Next Article क्रेडा द्वारा भवनों में ऊर्जा संरक्षण तकनीक पर कार्यशाला का आयोजन क्रेडा को कल मिलेगा बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट नोडल एजेंसी अवार्ड
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?