ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया भारत रत्न इंदिरा गांधी व सरदार पटेल के व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ… जाने इस प्रदर्शनी की खास बातें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया भारत रत्न इंदिरा गांधी व सरदार पटेल के व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ… जाने इस प्रदर्शनी की खास बातें

By @dmin
Published: October 31, 2021
Share
Home Minister Tamradhwaj Sahu inaugurated the exhibition based on the personality of Bharat Ratna Indira Gandhi and Sardar Patel
Home Minister Tamradhwaj Sahu inaugurated the exhibition based on the personality of Bharat Ratna Indira Gandhi and Sardar Patel
SHARE

रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी की पुण्यतिथि और पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ आज साइंस कॉलेज मैदान स्थित ऑडिटोरियम में मुख्य अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया।

इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, विधायकगण श्री सत्यनारायण शर्मा, श्रीमती अनिता शर्मा, डॉ. लक्ष्मी धु्रव, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, जनसम्पर्क विभाग के आयुक्त श्री दीपांशु काबरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।

जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी में श्रीमती इंदिरा गांधी एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित अनेक दुर्लभ चित्र प्रस्तुत किए गए हैं। अतिथियों द्वारा श्रीमती इंदिरा गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए स्मरण कर उन्हें नमन किया गया। सभी अतिथियों ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

इस फोटो प्रदर्शनी में श्रीमती गांधी के इंदु से इंदिरा बनने तक के जीवन सफर, देश के विकास के लिए उनके महत्वपूर्ण निर्णयों जैसे शांतिपूर्ण परमाणु प्रयोग ‘स्माइलिंग बुद्धा’, हरित क्रांति, पर्यावरण कार्यक्रम, बांग्लादेश के निर्माण में भूमिका, भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम, मजबूत अर्थव्यवस्था हेतु बैंकों के राष्ट्रीयकरण के अलावा छत्तीसगढ़ प्रवास एवं बस्तर प्रवास के दौरान आदिवासियों के साथ नृत्य, महानदी जलाशय परियोजना गंगरेल का शिलान्यास तथा स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इलाहाबाद जेल में बंद उनके पिता पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा अपनी 10 वर्षीय बेटी इंदिरा को लिखे गए मार्मिक पत्र को प्रदर्शित किया गया है। श्रीमती इंदिरा गांधी के अंतिम सफर की तस्वीरें भी प्रदर्शित की गई हैं।

वहीं पूर्व उप प्रधानमंत्री भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन वृतांत को भी फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाया गया है। इनमें बारडोली, गुजरात में स्थित सरदार पटेल के निवास, संविधान सभा की बैठकों, भारत के स्वतंत्रता प्राप्ति के क्षणों की तस्वीरें प्रदर्शित की गई हैं। अतिथियों द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने की शपथ ली गयी। प्रदर्शनी में चलचित्रों के माध्यम से भी पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की जानकारी दी जा रही है।

उतई में हुए अंधे कत्ल का खुलासा : लूट के इरादे से आए थे बदमाश, विरोध करने पर कर दी हत्या
सद्भावना दिवस: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की वर्चुअल उपस्थिति में भिलाई के नागरिकों को मिला काबिज भूमि पर मालिकाना हक…. 678 हितग्राहियों को वितरित किए गए पट्टे
Big news : मतदान से पहले ही भाजपा का खुल गया खाता, मुकेश दलाल सूरत लोकसभा से निर्विरोध निर्वाचित
तेज रफ्तार का कहर: नशे में धूत कार चालक ने दो बाइक को मारी टक्कर, युवती सहित चार की मौत
अब आगे बढऩे में अंग्रेजी की बाधा नहीं, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों के माध्यम से पढ़ाई की पुख्ता व्यवस्था
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced छत्तीसगढ़ में मिले 35 नए कोरोना केस…. 21 हजार से ज्यादा सैंपलों की हुई जांच…. 0.17 रही पॉजिटिविटी दर… जाने क्या है आपके जिले का क्या हाल
Next Article आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत बड़ा सड़क हादसा, एक ही गांव के 13 लोगों की मौत, 5 की हालत गंभीर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?