ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के मुख्य आतिथ्य में सम्भाग स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का आगाज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के मुख्य आतिथ्य में सम्भाग स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का आगाज

By Om Prakash Verma
Published: September 16, 2023
Share
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के मुख्य आतिथ्य में सम्भाग स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का आगाज
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के मुख्य आतिथ्य में सम्भाग स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का आगाज
SHARE

संभाग के 7 जिलों के प्रतिभागी खिलाड़ी 16 खेलों में दिखाएंगे अपनी प्रतिभा
2 हजार 686 प्रतिभागी खिलाड़ी संभागीय प्रतियोगिता में ले रहे हैं भाग
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल का आयोजन किया जा रहा है। वर्ष 2023-24 में 17 जुलाई हरियाली त्यौहार से ग्राम पंचायत स्तर से छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का प्रारंभ किया गया है। आज संभाग स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का शुभारंभ दुर्ग जिले के ग्राम पुरई स्कूल पं्रागण में हुआ। इस तीन दिवसीय आयोजन में संभाग के दुर्ग, राजनांदगॉव, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, मानपुर-मोहला अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़ सहसपुर गंढई जिला के 2 हजार 686 प्रतिभागी खिलाड़ी संभागीय प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।

जिसमें गिल्ली- डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़ (लंगरची), कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बांटी, बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भौरा, 100 मीटर दौड़ एवं लम्बीकूद , कुश्ती एवं रस्सीकूद शामिल है। इन खेलों में तीन आयु वर्ग 0-18, 18-40 एवं 40$ महिला/ पुरूष आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग लेंगे। शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि गृह मंत्री श्री साहू ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का कहना है कि सर्वहारा वर्ग के विकास को ध्यान में रखकर विकास के पैमाने तय करना है। उन्होंने कहा कि इसी के आधार पर राज्य सरकर अधोसंरचनात्मक विकास के साथ यहां के संस्कृति को पूर्नजीवित करने और पारंपरिक ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के माध्यम से पारंपरिक खेल प्रतिभाओं को आगे लाने का प्रयास कर रही है। गृह मंत्री श्री साहू ने छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में शामिल अन्य जिलों के खिलाडिय़ों को अवगत कराया कि दुर्ग जिले के पुरई को खेलगांव के नाम से जाना जाता है। यहां की खेल प्रतिभाओं ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

गृह मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने ग्राम पुरई के खिलाडिय़ों की भावना को ध्यान में रखते हुए यहां पर खेल अकादमी बनाने की सहमति दी है। गृहमंत्री श्री साहू ने प्रतिभागी खिलाडिय़ों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। संभाग स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के शुभारंभ अवसर पर संभागायुक्त जे.पी. पाठक ने स्वागत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने आयोजन के उद्देश्यों को रेखांकित किया। नगर निगम भिलाई -चरौदा के महापौर निर्मल कोसरे ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। उन्होंने प्रतिभागी खिलाडिय़ों से खेल को खेल भावना से खेलने की अपील की। इस अवसर पर नगर निगम रिसाली की महापौर शशि सिन्हा, जिला पंचायत की अध्यक्ष पुष्पा यादव,जनपद उपाध्यक्ष झमीत गायकवाड़ एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा शिक्षा और खेल विभाग के अधिकारी, शिक्षकगण एवं प्रतिभागी खिलाड़ी उपस्थित थे।

अच्छी पहल: अब मुख्य तकनीकी परीक्षक कार्यालय से आम लोग भी करा सकेंगे अपने नए भवनों की गुणवत्ता जांच… छत्तीसगढ़ शासन ने दी अनुमति… जाने क्या है शासन की गाइडलाइन
सर्तकता और सावधानी के साथ प्रदेश में अब सप्ताह में 6 दिन खुलेंगी दुकानें
छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी करने वालों को नेतागिरी पड़ सकती है भारी… सरकार का है यह आदेश
अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के हजार साल की गारंटी कोई नहीं दे सकता
सूरजपुर का होनहार छात्र सूरज बनेगा डॉक्टर, डीएमएफ मद से मिली आर्थिक मदद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जी- 20 के डेलीगेट्स को उपहार में दी जाएगी बस्तर आर्ट की चिन्हारी, गिफ्ट पैक में फारेस्ट हनी और मिलेट कूकीज जैसे उत्पाद जी- 20 के डेलीगेट्स को उपहार में दी जाएगी बस्तर आर्ट की चिन्हारी, गिफ्ट पैक में फारेस्ट हनी और मिलेट कूकीज जैसे उत्पाद
Next Article Big news : दुर्ग पुलिस ने चांदी के तस्करों को पकड़ा, 125 किलो चांदी के जेवर जब्त… बंगाल से हो रही थी सप्लाई

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?