ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ़: यह है पोर्न साइट्स का असर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ़: यह है पोर्न साइट्स का असर

By Om Prakash Verma
Published: November 14, 2022
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
एक पुलिस कर्मी को ट्रेन में युवती के साथ छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया. रात की ट्रेन में युवती को अकेली पाकर उसने छेड़छाड़ कर दी. अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया और उसे सेक्स के लिए मनाने लगा. उसे लगा कि युवती सहर्ष इसके लिए तैयार हो जाएगी. पर हुआ उलटा. युवती ने पहले विरोध किया और फिर मौका मिलते ही उसकी शिकायत कर दी. पुलिस कर्मी को धर लिया गया और अब वह जेल की सलाखों के पीछे हैं. दरअसल, यह पोर्न का असर है. पोर्न एडिक्ट को ऐसा लगता है कि सभी लोग दिन भर सेक्स के बारे में ही सोचते हैं. जिसकी ओर देखो वह पट जाएगी, हाथ लगाते ही झट मान जाएगी. वह भी एक दौर था जब फिल्मों में प्रेमियों के मिलन को दर्शाने के लिए फूल, भौंरा, झरना, आदि का उपयोग किया जाता था. उससे पहले तक नाटक में स्त्री और पुरुष दोनों की भूमिका पुरुष कलाकार ही निभाते थे. साड़ी पहनकर पुरुष इठलाते थे, आवाज पतली कर बातें करते थे. पर समय बदला. प्रेम के दृश्य ज्यादा रियलिस्टिक होने लगे. आलिंगन, चुम्बन जैसे दृश्य सहजता से फिल्माए जाने लगे. 1997 में आई फिल्म ‘आस्था’ में रेखा और नवीन निश्चल के बीच एक अंतरंग दृश्य ने हॉल का तापमान बढ़ा दिया था. ‘फायर’, ‘कामसूत्र’, उत्सव आदि फिल्मों ने नब्बे के दशक को गर्म कर दिया. पर ये सब बातें भी अब पुरानी हो चुकी हैं. “सेक्रेड गेम्स” जैसे वेब सिरीज ने तो सारी हदें पार कर दी हैं. भारत में इंटरनेट सबसे सस्ता है. हर हाथ में स्मार्ट फोन है. कहने को तो भारत में पोर्न साइट्स पर बैन है, पर यह शिगूफा मात्र है. एयरटेल के नेटवर्क पर पोर्न साइट्स नहीं खुलते. एक मैसेज आता है कि यह साइट आपके देश में बैन है. पर मोदी जी का फोटो लगाकर देश भर के अखबारों के फ्रंट पेज से अपनी शुरुआत करने वाले “जियो” के नेटवर्क पर ऐसी कोई पाबंदी नहीं है. इसलिए वह शौकीनों की पहली पसंद बन गया है. वैसे भी स्मार्ट फोन में ड्यूअल सिम की सुविधा होती है. जो अफोर्ड कर सकते हैं उनके पास एयरटेल और जियो दोनों के सिम होते हैं. 1.5+1.5 3 जीबी का डेटा होता है. फाइबर नेटवर्क का डाटा यूज करने वालों की भी कमी नहीं है. शौकीनों ने निजी व्हाट्सअप ग्रुप बना लिया है. डाउनलोड किए गए पोर्न वीडियोज इसमें शेयर किये जाते हैं. यह भी एक तरह का नशा है. पोर्न देखने वालों के दिमाग पर 24 घंटे पोर्न ही छाया रहता है. जिस तरह बालीवुड फिल्म एडिक्ट को बायफ्रेंड और गर्लफ्रेंड के बिना जीवन अधूरा सा लगता है उसी तरह पोर्न देखने वाले को लगता है कि हर लड़की बस उसका ही इंतजार कर रही है. वह हाथ रखेगा और वह झट मान जाएगी. यह एक ऐसा नशा है जो शराब से ज्यादा घातक है. लोग दारू के पीछे पड़े हैं, पोर्न किसी के एजेंडे में नहीं.

नए साल के पहले दिन ही सीएम साय ने ली सचिवों और विभागाध्यक्षों की बैठक, शासकीय कामकाज में कसावट लाने दिया मंत्र
पंजाब में कृषि विधेयक पर बवाल बढ़ा, पूर्व मुख्यमंत्री बादल के घर के बाहर किसान ने खाया जहर
Durg Breaking : चंदखुरी में खड़ी ट्रक में टकराई कार, दो युवकों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा रेल हादसा: सिंध में दो ट्रेनों की टक्कर में 30 की मौत… 50 से ज्यादा जख्मी
ससुराल जाने को राजी नहीं थी पत्नी, चार दिन मनाता रहा पति, जब नहीं मानी तो उठा लिया खौफनाक कदम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खुर्सीपार में विधायक देवेन्द्र यादव ने निकाली भारत जोड़ों यात्रा, हजारों लोग हुए शामिल… देखें तस्वीरें
Next Article Breaking: बड़ा हादसा, RSS प्रमुख के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर पलटी, 25 लोग घायल, दो की हालत गंभीर Breaking: बड़ा हादसा, RSS प्रमुख के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर पलटी, 25 लोग घायल, दो की हालत गंभीर

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?