ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ: भूपेश ने रमन को दिखाया आईना
Share
Notification Show More
Latest News
अथ उद्यम से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी नई पहचान, अब छोटे व्यवसाय बनेंगे सफल उद्यम
October 24, 2026
रेल यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें कैंसिल : 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक रहेंगी रद्द
October 24, 2026
बल्क परचेस निर्णय से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास
October 24, 2026
उप मुख्यमंत्रीअरुण साव ने की खिलाड़ियों की हौसला अफजाई, मैच देखने पहुंचे हॉकी स्टेडियम
October 24, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना 
October 23, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ: भूपेश ने रमन को दिखाया आईना

By Om Prakash Verma Published September 27, 2022
Share
गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी'
गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी'
SHARE

-दीपक रंजन दास
शराब बंदी के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरने की कोशिश कर रही भाजपा को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आईना दिखाया है. उन्होंने कहा कि जिस मुख्यमंत्री ने 15 साल के अपने राज में वादा नहीं निभाया वह चाहता है कि कांग्रेस की चार साल की सरकार हड़बड़ी में गड़बड़ी करे. आंध्रप्रदेश और हरियाणा ने हड़बड़ी की और बाद में उन्हें अपना फैसला वापस लेना पड़ा. छत्तीसगढ़ यह गलती नहीं करेगा. शराब एक सामाजिक बुराई है जिसे सिर्फ सरकारी घोषणा से बंद नहीं किया जा सकता. गुजरात ने शराब बंदी कर रखी है. वहां शराब की दुकानें नहीं हैं पर जो भी ब्रांड चाहिए मिल जाता है. छत्तीसगढ़ में शराब बंदी होगी पर इसमें समाज की बड़ी भूमिका होगी. यह कोई राजनीतिक स्टंट नहीं होगा. गांवों से इसकी शुरुआत हो चुकी है. उन्होंने दो टूक कहा कि जिस पार्टी ने अपने पंद्रह वर्षों के शासन में वादा नहीं निभाया वह कांग्रेस से सवाल कर रही है. रमन सरकार ने 15 साल में शराब बंदी क्यों नहीं की? 2100 रुपए क्विंटल धान खऱीदी के वायदे का क्या हुआ? मुख्यमंत्री चिटफंड कंपनियों के ब्रांड अम्बेसेडर बने रहे और किसानों का करोड़ों रुपए डूब गया. सरकार ने उनका पैसा लौटाने की कोशिश क्यों नहीं की? छत्तीसगढ़ एक आदिवासी और जनजाति बहुल राज्य है. एक बड़े तबके को स्वयं शराब बनाने और उपयोग करने की संवैधानिक छूट है. सल्फी, महुआ और ताड़ी यहां के जनजीवन का हिस्सा हैं. इसका सदियों पुराना इतिहास है. शराब बंदी जैसे किसी कदम का कोई बहुत ज्यादा फर्क यहां नहीं पडऩे वाला. ज्यादा से ज्यादा यही होगा कि अंग्रेजी और देसी दारू की दुकानें बंद हो जाएंगी. सल्फी, ताड़ी, महुआ की तस्करी बढ़ेगी. लोग वैकल्पिक नशा तलाशेंगे. जहरीली शराब के मामले बढ़ेंगे. प्रतिबंधित ड्रग्स का कारोबार बढ़ेगा. सरकार को राजस्व की हानि होगी, सो अलग. वैसे भी बुराई शराब में नहीं, इसको पीने-पिलाने के तरीके में है. दिक्कत डिस्पोजेबल गिलास में कम पानी-ज्यादा दारू और पांच रुपए के चखने में है. जो हिसाब से पीते हैं, वो लंबा जीते हैं. वैसे भी शराब आज चाय-पानी जैसा व्यवहार हो गया है. वो बोतल खत्म होने तक नहीं पीते. हिसाब से एक या दो पेग लेते हैं. उन्हें पता है कि शराब में खूब पानी मिलाकर उसकी चुस्की लेनी चाहिए. वो जानते हैं कि गटागट नीट शराब पीने और सूखे चखने से डिहाइड्रेशन हो जाता है. ऐसे लोग इतना भी नहीं पीते कि हर किसी को ‘तू भाई है अपनाÓ कहने लगें. सलीके से पीने वालों को इतना नशा भी नहीं होता कि दिल की बात जुबान पर आ जाए. इसलिए बड़े लोगों की पार्टी में लफड़े-झगड़े भी कम ही होते हैं. बल्कि वहां पेग-दो-पेग में बड़े-बड़े सौदे हो जाते हैं. इसलिए बात शराब बंदी की नहीं बल्कि शराब पीने की सही तालीम की होनी चाहिए.

You Might Also Like

अथ उद्यम से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी नई पहचान, अब छोटे व्यवसाय बनेंगे सफल उद्यम

रेल यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें कैंसिल : 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक रहेंगी रद्द

बल्क परचेस निर्णय से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास

उप मुख्यमंत्रीअरुण साव ने की खिलाड़ियों की हौसला अफजाई, मैच देखने पहुंचे हॉकी स्टेडियम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना 

Om Prakash Verma September 27, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विश्व पर्यटन दिवस: जानिए छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सौंदर्य के बारे में, पढि़ए और क्या-क्या कहा पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने विश्व पर्यटन दिवस: जानिए छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सौंदर्य के बारे में, पढि़ए और क्या-क्या कहा पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने
Next Article रिसाली में गंदगी देखकर नाराज हो गए कलेक्टर, कड़े शब्दों अधिकारियों से कहा, क्यों नहीं करते कार्रवाई रिसाली में गंदगी देखकर नाराज हो गए कलेक्टर, कड़े शब्दों अधिकारियों से कहा, क्यों नहीं करते कार्रवाई

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?