ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ: दंतेवाड़ा में भूत को लगा दिया टीका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ: दंतेवाड़ा में भूत को लगा दिया टीका

By @dmin
Published: July 31, 2022
Share
गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व
गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व
SHARE

-दीपक रंजन दास
जिस देश में भूतकाल की राजनीति हो रही हो वहां यदि एक-आध टीका भूतों को लगा दिया तो इसपर इतना हंगामा क्यों? पूरे देश की राजनीति 100-200 या 500-600 साल पहले हुई घटनाओं पर चल रही है। जिनके दोष गिनाए जा रहे हैं उनकी मौत सैकड़ों साल पहले हो चुकी है। जब उस समय का हिसाब आज तक मांगा जा सकता है तो फिर फकत साल भर पहले मरी हुई महिला को टीका क्यों नहीं लगाया जा सकता? दरअसल, मामला दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा गांव की शिव देवी सिंह गौतम का है। उसे कोविड का बूस्टर डोज लगाए जाने का दावा स्वास्थ्य विभाग ने किया है। शिव देवी की मौत एक साल पहले हो चुकी है। वैसे यहां यह भी बता दें कि जिस महिला की मौत हुई है उसे कोरोना के दोनों टीके लग चुके थे। पर इसके बाद उसकी मौत हो गई। अब जब बूस्टर डोज लगाने की बारी आई तो विभाग के अधिकारियों ने लिस्ट में उसके नाम के आगे भी निशान लगा दिया। उन्हें क्या पता था कि महिला की मौत हो चुकी है। विभाग पर टीका लगाने का प्रेशर है। उन्हें टारगेट दिया गया है। प्रेशर में अकसर ऐसा हो जाता है। कुछ ऐसा ही प्रेशर देश की सत्ताधारी पार्टी के समर्थकों पर भी है। उन्हें किसी भी हालत में भूतकाल को जिंदा रखना है। एक से बढ़कर एक इतिहासकार पैदा हो रहे हैं। इन सभी की दिव्य दृष्टि महाभारत के संजय से भी आगे तक जाती है। संजय को केवल वही दिखता था जो उसी समय कहीं और घट रहा हो। वह इसकी रनिंग कमेंट्री दृष्टिबाधित धृतराष्ट्र को सुनाता था। एक और त्रिकालदर्शी हुए हैं लंकापति रावण। उन्हें भी अपना भविष्य ज्यादा दूर तक नहीं दिख पाया। पर कलियुग के त्रिकालदर्शियों की बात ही निराली है। 5-6 सौ साल पहले दफ्न हो चुकी घटनाओं का ये आंखों देखा हाल सुनाते हैं। इन्हें अपने माता-पिता पर विश्वास नहीं है। इन्हें यकीन है इंटरनेट पर सजाई गई सामग्री पर जिसे लिखने वालों और अपलोड करने वालों में से कई की तो अभी मूंछे भी नहीं फूटीं। आश्चर्य इस बात का है कि जिन दो राज्यों ने विभाजन की त्रासदी झेली है, जिनके पास जातीय दंगों का व्यक्तिगत अनुभव है, वहां हिन्दू-मुसलमान दंगे नहीं होते। चिंगारियां वहां से उठती हैं जहां गंगा-यमुना बहती है। वैसे बता दें कि दंगों का भी एक अपना अर्थशास्त्र होता है। दंगों के दौरान जहां कफन खूब बिकते हैं वहीं दंगों के बाद नवनिर्माण के अवसर भी प्राप्त होते हैं। इस मंथन से सत्ता का अमृतकलश भी निकलता है। पर कराहती है मानवता, छिन्न भिन्न हो जाते हैं सपने, देश पीछे चला जाता है। आपको क्या चाहिए?

सुनहरी… दूधिया… रोशनी में विधायक के प्रयासों जगमग हुआ दुर्ग शहर, CM के नेतृत्व में विकास की गंगा बहाने का काम जारी
CG Crime : शराब पीने से मना करने पर बेटे ने मंदिर से त्रिशूल निकाल कर की पिता की हत्या… आरोपी गिरफ्तार
जिला प्रशासन और विभिन्न औद्योगिक संघ की बैठक…. उद्योगों को मूलभूत सुविधायें देने हुई सार्थक चर्चा
मुंबई में बड़ा हादसा: एटॉप हिल इलाके में बिल्डिंग गिरी…. कई लोग दबे… नौ लोगों को बचाया गया
मुख्यमंत्री ने कहा अंग्रेजी स्कूलों के बेहतर संचालन, शिक्षा एवं प्रबंधन प्राचार्यों के जिम्मे…. हर बच्चे को अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सेट पर जानलेवा हादसे: टीपू सुल्तान के सेट पर आग ने ली थी 50 जानें, देवदास के सेट पर हुई थी 2 की मौत
Next Article Al-Qaeda's 10th terrorist caught by NIA आतंकी संगठन आईएसआईएस के खिलाफ एनआईए की बड़ी कार्रवाई, छह राज्यों में की छापेमारी, कई अवैध सामग्री जब्त

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?