ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ: कुनो नेशनल पार्क और 50 नामीबियाई चीते
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ: कुनो नेशनल पार्क और 50 नामीबियाई चीते

By @dmin
Published: September 18, 2022
Share
गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी'
गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी'
SHARE

-दीपक रंजन दास
चलो, अंतत: लोगों ने आहार शृंखला (फूड सायकल) को स्वीकार कर ही लिया. लोग अगर सिर्फ घास-पत्ता खाते रहे तो शाकाहारी पशुओं की संख्या इतनी अधिक हो जाएगी कि वो किसी के लिए कुछ भी नहीं छोड़ेंगे. खेतों में घुस आए इक्का-दुक्का मवेशियों को तो लोग लाठियों से हकाल देते हैं पर यदि जंगल, खेत, मोहल्ला और बाड़ी भी भेड़-बकरी, गाय-भैस, हिरन-सांभर से भर जाएंगे तो लोग खाएंगे क्या? जंगल की व्यवस्था भी इसी आहार शृंखला पर टिकी हुई है. जब जंगल में खाने को कुछ नहीं बचता तो शेर निकल कर गांव में आ जाता है. वह तब भी गांव में आ जाता है जब बूढ़ा हो जाता है और जंगली जानवरों का शिकार नहीं कर पाता. दुधारू पशुओं की चाल धीमी होती है, जिनका वे आसानी से शिकार कर पाते हैं. जंगलों और उसके आसपास के गांवों में रहने वालों का हमेशा से इन जंगली जानवरों से सामना होता रहा है. अब शेर-चीते तो बचे नहीं, पर हाथी बड़ी संख्या में फसल और गांवों को नुकसान पहुंचाते हैं. जंगलों की आहार शृंखला बिगडऩे का कारण मांसाहारी पशुओं का शिकार रहा है. राजा महाराजा अपनी मर्दानगी दिखाने के लिए शेरों का शिकार करते थे. महलों की सजावट में शेर की खाल और बारहसिंघे के सींगों का उपयोग किया जाता था. वहीं आदिवासी इन हिंसक प्राणियों के साथ घुल-मिल जाते थे. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर का एक इलाका गढ़ बेंगाल के नाम से जाना जाता है. यहां एक लड़का रहता था चेंद्रू. वह माडिय़ा जनजाति से था. जब वह छोटा था तो उसके दादा ने उसे एक बाघ शावक लाकर दिया था. उसने उसका नाम रखा टेंबू. दोनों में खूब दोस्ती थी. वे साथ रहते, खेलते, खाते. स्वीडन के एक फिल्ममेकर अर्ने सक्सडॉर्फ की उसपर नजर पड़ी तो उन्होंने “द जंगल सागा” के नाम से फिल्म बनाई. चेन्द्रू मंडावी मशहूर हो गया. बहरहाल, बात हो रही थी शेरों के शिकार की. जब जंगलों में बाघ और शेर नहीं रहे तो शाकाहारी प्राणियों की संख्या इतनी बढ़ गई कि जंगल चौपट हो गए. अब जंगलों की सुरक्षा के लिए बाघों की जरूरत महसूस होने लगी. मांसाहारी प्राणियों में शेर, बाघ और चीते ही प्रमुख हैं. इनमें से चीते ही इकलौते ऐसे हैं जो मनुष्यों पर बहुत कम हमला करते हैं. इसलिए चीतों को दोबारा भारत लाने की बात चली. 1970 के दशक में ईरान से बात हुई तो उसने बदले में भारतीय शेर मांग लिया. अपने पास इतने शेर थे ही नहीं कि दिल बड़ा करके दो-चार दे देते. अब जाकर नामीबिया से सौदा पक्का हुआ है. नामीबिया पांच साल में भारत को 50 चीते देगा. चिडिय़ाघर और सर्कसों में तो अब जंगली जानवर दिखते नहीं. जंगलों में भी केवल झलक ही दिखाई देती है. जिन्हें शेर चीतों को शिकार करते देखना है उनके लिए टीवी पर दर्जनों चैनल हैं. यू-ट्यूब है. इसलिए इन चीतों की जिम्मेदारी जंगलों की आहारशृंखला को महफूज रखने की होगी.

बाजार में बढ़त, 55555 पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल
जशपुर में आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को मिल रहा नि:शुल्क प्रशिक्षण, सीएम साय की पहल पर शुरू हुई ट्रेनिंग
छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में वानिकी कार्यों से राजस्व वृद्धि : वनांचल के लोगों मिल रहा स्थाई रोजगार
राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जशपुर के दो खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा, मुख्यमंत्री साय ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं
Big News_ जानलेवा सिरप: 66 बच्चों की मौत से हड़कंप, दवा कंपनी पर स्वास्थ्य विभाग का छापा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विशेष लेख: प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण से लोगों को मिली राहत, सीएम बघेल ने नवगठित जिलेवासियों की भावनाओं का किया सम्मान
Next Article छत्तीसगढ़ में अब तक 288 स्वाइन फ्लू के मामले दर्ज, एक की मौत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?