ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ: कंधे पर बैठाओगे तो कान में ही…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ: कंधे पर बैठाओगे तो कान में ही…

By @dmin
Published: July 20, 2022
Share
गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व
गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व
SHARE

-दीपक रंजन दास
यूपी-बिहार में एक कहावत है… कंधे पर बैठाए हैं तो क्या कान में मूतोगे? छत्तीसगढ़ में तथाकथित कालोनाइजर, बिल्डर और डेवलपर्स का यही हाल है। ये सभी सरकारी आदमियों के कंधे पर बैठे हैं। जिनके अपने घरों में रोज मकान के डिजाइन को लेकर झगड़ा होता है वो भी फ्लैट डिजाइन कर रहे हैं। सरकारी का हाल तो इससे भी बुरा है। यहां लिविंग रूम – जिसे आजकल हॉल कहते हैं, भी दस बाई दस के होते हैं। इतने से कमरे में तीन-तीन दरवाजे होते हैं। लिहाजा सरकारी आवासों को लेवाल नहीं मिल रहे और इधर प्राइवेट बिल्डर मलाई छान रहे हैं। निजी पार्टियों की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इनकी पटवारियों से जबरदस्त सेटिंग है। ये सरकारी जमीनों का पता तो लगा ही लेते हैं इन्हें गरीब किसानों को फंसाना भी खूब आता है। कंगला किसान को 5-10 लाख रुपए नगद हाथ में दे दो तो वह पावर ऑफ अटार्नी लिख देता है। आज जिधर भी जाओ सड़क किनारे की जमीन पर या तो जमीन बिकाऊ है की तख्ती लगी मिलेगी या फिर एक फोन नंबर लिखा हुआ मिलेगा। धमधा रोड का तो यह आलम है कि दलाल मोटरसाइकिल पर मोल्डेड प्लास्टिक की कुर्सी बांधकर निकल पड़ते हैं। जहां भी छांव मिलती है मोटरसाइकिल को स्टैंड पर लगाकर कुर्सी लगा लेते हैं। मोटरसाइकिल पर प्लाट/फ्लैट बिकाऊ का फ्लैक्स बांध देते हैं। दरअसल, ये दलाल टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के कंधे पर सवार हैं। अब कंधे पर सवार हैं तो कान में मूतना तो बनता ही है। विभाग केवल कागजों पर चलते हैं। बलौदाबाजर जिले से एक खबर आई है कि वहां 246 कालोनियां हैं जिसमें से केवल 26 वैध हैं। 220 कालोनियां अवैध हैं। यह कैसे संभव हुआ? क्या अधिकारियों की आंख में मोतियाबिंद है? या ये जानबूझकर अपनी आंखें बंद रखते हैं। कान में तो पहले ही….। होने को तो कुछ भी हो सकता है पर हकीकत यही है कि सभी साहब दफ्तर में बैठकर कागज खंगालने के एक्सपर्ट हैं। जमीनी हकीकत से इनका कोई लेना देना नहीं। 2014 के बाद यहां कालोनियों का कोई सर्वे नहीं हुआ। जमीन खरीदी जाती है – अखबारों में विज्ञापन लगते हैं, शहर में बड़े बड़े पोस्टर-होर्डिंग लगते हैं, पर ये उनका संज्ञान नहीं लेते। लें भी तो कैसे? इन बिल्डरों-डेवलपरों की तस्वीरें आए दिन अखबारों में किसी न किसी कद्दावर नेता के साथ छपती हैं। कुछ बिल्डर सस्ते में काम चला लेते हैं। ये अपने नेताओं को उनके जन्मदिन की बधाई सार्वजनिक रूप से देते हैं। बड़े-बड़े पोस्टर, बैनर, फ्लैक्स छपवाकर सड़कों पर टांग देते हैं। विभाग कालोनाइजर को चिी लिखता है। कालोनाइजर उसे नेताजी को दिखा देता है। बात आई गई हो जाती है और सब मिलकर गाते हैं – चिी आई है, आई है, चि_ी आई है।

Big accident : गुब्बारे में हवा भरने के दौरान फटा सिलेंडर, पांच युवक व 36 स्कूली बच्चे घायल
जीएसटी बचत उत्सव: ट्रैक्टर खरीदी में किसानों को मिली बड़ी राहत – मुख्यमंत्री साय
पीएम का अखिलेश पर तंज: बोले- भ्रष्टाचार का इत्र पूरे यूपी पर छिड़का और अब मुंह बंद…
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को मुख्यमंत्री, गृहमंत्री ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
छतीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में भिलाई इकाई का महत्वपूर्ण स्थान… प्रदेश नेतृत्व में भिलाई के व्यापारियों का दबदबा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 'थोड़ी-थोड़ी पीकर सो जाया करो' मंत्री अनिला ने दी लोगों को सलाह, भाजपा ने साधा निशाना बच्चों के सही पोषण और देखरेख के लिए ‘उमंग’ का आयोजन, मंत्री अनिला भेडिय़ा ने की शिरकत
Next Article डीजीसीए का निर्देश, 31 दिसंबर तक जारी रहेगा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध एयरपोर्ट कस्टम टीम की बड़ी कार्रवाई, 10 एयरगन पकड़ीं, नकदी समेत अन्य सामान जब्त

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?