ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ: अरे हाय-हाय ये मजबूरी, ये मौसम….
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ: अरे हाय-हाय ये मजबूरी, ये मौसम….

By @dmin
Published: August 19, 2022
Share
गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व
गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व
SHARE

-दीपक रंजन दास
15 साल याने कि डेढ़ दशक.. एक लंबा अरसा होता है. सरकार किसी की भी हो, इतने समय में कोई भी ऊब सकता है. यही ऊब छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार में भी देखी गई थी. समय रहते नेतृत्व परिवर्तन नहीं करने का खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ा. 2018 के चुनाव में 90 सीट वाली छत्तीसगढ़ विधानसभा में उसे केवल 15 सीटें मिलीं जबकि केन्द्र में भाजपा शीर्ष पर चल रही थी. भाजपा हारी भी तो किससे, जिसका इतिहास ‘कंपनी-एमÓ भारत भूमि से मिटाना चाहती है. विपक्ष में रहने की आदत तो थी नहीं, सो चार साल का वक्त भी यूं ही गुजर गया. अब यह पार्टी की मजबूरी है कि सत्ता में वापसी करनी है तो नई टीम की घोषणा करनी ही पड़ेगी. पुरानी टीम अब पिट कर बैठ चुकी है. उन्हें निकाला तो नहीं जा सकता पर मार्गदर्शक मंडल में अवश्य भेजा जा सकता है. वैसे छत्तीसगढिय़ा मुख्यमंत्री ने खूब चुटकी ली है कि पूर्व मुख्यमंत्री को यदि राज्यपाल का पद ऑफर होता है तो उन्हें इसे स्वीकार लेना चाहिए. इसमें बुरा मानने जैसी कोई बात नहीं है. यही समाज की व्यवस्था है. एक समय आता है जब पिता की जूती पूत के पैरों में आने लगती है. यही सही समय होता है कि पूत को थोड़े अधिकार और ओहदे दे दिये जायें. आखिर उसका भी घर परिवार होता है. उसकी पत्नी को भी लोगों को बताना होता है कि पति क्या करते हैं. यहां तो जो नीचे थे वो नीचे ही रह गये और जो ऊपर थे वो ऊपर बैठे-बैठे ऊंघने लगे. वैसे भी इतिहास गवाह है कि वही कंपनियां असाधारण रूप से सफल होती हैं जहां एक स्तर के बाद मालिक अपना काम किसी सुयोग्य सीईओ को सौंपकर स्वयं मार्गदर्शक मंडल में आ जाता है. जो कंपनियां ऐसा नहीं करतीं, उनके यहां प्रशिक्षित लोग दूसरी कंपनियों के सीईओ बन जाते हैं. बहरहाल, बात उबासी ले रही छत्तीसगढ़ भाजपा की हो रही थी. भाजपा को जीरो से हीरो बनाने वाले संघ को यह सख्त नागवार गुजर रहा था. अंतपंत चुनाव से सवा साल पहले उसने अपना पासा फेंक दिया. उसने छत्तीसगढ़ में भाजपा और भाजपा विधायक दल की कमान संघ से जुड़े लोगों को सौंप दी. अब यही चुनावी वैतरणी पार लगाएंगे. वैसे भी जो काम संघ या उसकी आनुषांगिक इकाइयां कर सकती हैं वह एक राजनीतिक दल होने के नाते भाजपा नहीं कर सकती. उसने किया तो उसपर बैन लग सकता है. वह साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण की नाव पर सवार तो हो सकती है पर उसका पतवार नहीं उठा सकती. सरकार के कामकाज को लेकर हल्ला-बोलने का रास्ता स्वयं पीएम मोदी ने बंद कर दिया है. वे समय-समय छत्तीसगढ़ और भूपेश सरकार की नीतियों और नवाचार की सराहना करते रहे हैं. बचा है तो केवल छत्तीसगढिय़ा और गैर छत्तीसगढिय़ा का मुद्दा. कांग्रेस के कई कद्दावर इन दिनों उपेक्षित चल रहे हैं. उन्हें समेटने का भी वक्त आ गया है. गाने का वक्त आ गया… ये मौसम और ये दूरी।

अयोध्या: राम मंदिर के लिए सालों का इंतजार खत्म, नींव भराई के लिए किया गया पूजन
निर्माणाधीन रेलवे अंडर ब्रिज की मिट्टी धंसी, सेक्शन इंजीनियर सहित 2 की मौत, दो घायल
अग्निवीर भर्ती: भारतीय वायुसेना के लिए 4 अगस्त तक आवेदन… इन युवाओं के लिए मौका
Big news : एनडीए में शामिल हुए अजित पवार, डिप्टी सीएम पद की शपथ ली, राकांपा के नौ विधायक बने मंत्री
भाजपा सिर्फ लोगों को बांटना और दबाना चाहती है : राहुल गांधी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम बघेल अचानक पहुंचे धान खरीदी केन्द्रों में: व्यवस्था का लिया जायजा मुख्यमंत्री कल गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 5 करोड़ 24 लाख रूपए का करेंगे भुगतान
Next Article Aryan Khan Drug Case: पूर्व एनसीबी अधिकारी को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?