ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ: अमृत महोत्सव, गांधी जयंती और स्वास्थ्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ: अमृत महोत्सव, गांधी जयंती और स्वास्थ्य

By Om Prakash Verma
Published: October 2, 2022
Share
गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी'
गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी'
SHARE

-दीपक रंजन दास
युवा देश भारत में युवाओं की अच्छी खासी संख्या है. देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले में साइकिल रैली निकाली जा रही है. भिलाई में हृदय एवं राष्ट्र के लिए भी एक दौड़ का आयोजन किया गया. यह आयोजन सुरप्रीत चोपड़ा हार्ट फाउंडेशन का था. इसमें दौड़, पैदल चाल और साइकिल की सवारी के विकल्प दिये गये थे. साइकिल चलाना, पैदल चलना, जॉगिंग करना और दौडऩा एक जैसी कसरतें हैं. इनमें शारीरिक श्रम का उपयोग होता है. सुबह-सुबह इसका फायदा दो गुना हो जाता है जब हवा में धूल के कण न्यूनतम होते हैं. सुबह की ठंडक का भी अपना अलग ही आनंद है. आखिर इसकी जरूरत क्यों पड़ी? पिछले कुछ समय से देश के शीर्ष अस्पतालों के चिकित्सक अचंभित हैं. हृदय और किडनी रोगों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. 13-14 साल के किशोरों को हृदयाघात हो रहा है. वहीं किडनी फेलियर के लगभग आधे मरीजों की उम्र 30 साल से कम है. यह भारत के लिए एक सदमे की तरह है. कहां तो युवा आबादी वाला युवा देश छलांगें लगाकर विकास की दौड़ में सबसे आगे निकल जाता और कहां वो अस्पतालों में लाइन लगाए खड़े हैं. लगभग 140 करोड़ की आबादी वाला भारत चाहे भी तो अमेरिका जैसी चिकित्सा अधोसंरचना सबके लिए उपलब्ध नहीं करा सकता. चिकित्सा खर्च को न्यूनतम रखने की जिम्मेदारी अलग है. निजी और सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजनाएं भी इस खाई को पाट नहीं पा रही हैं. खान-पान का सत्यानाश तो हुआ ही है, स्वस्थ रहने का फंडा भी बदल गया है. लोग रातों-रात वजन कम कर लेना चाहते हैं. वे एसयूवी में सवार होकर हाई-फाई जिम पहुंचते हैं. वहां जाकर खड़ी साइकिल चलाते हैं, पीटी करते हैं, पट्टे पर दौड़ते हैं. खाना-पीना छोड़कर हेल्थ सप्लिमेंट और एनर्जी ड्रिंक पर पल रहे हैं. इनके पीछे का कारपोरेट कल्चर और षडयंत्र उन्हें दिखाई तक नहीं देता, समझना तो बहुत दूर की बात है. कारपोरेट जगत हर साल नए युवाओं की भर्ती करता ही इसलिए है कि घोड़े ताजा हों जिन्हें रेस में खूब दौड़ाया जा सके. 15-20 साल में वह इन्हें वह चबाकर, चूसकर थूक देता है. इस रेस में 20-25 साल तक टिके रहने के लिए हेल्थ सप्लीमेंट और एनर्जी ड्रिंक की जरूरत पड़ती है. पर इसका जबरदस्त साइड इफेक्ट भी है. शरीर जब थकता तो विश्राम मांगता है. विश्राम भी उतना ही जरूरी है जितना की कसरत करना. आप खाएं-पिएं कुछ भी, अगर विश्राम नहीं करते तो शरीर अपनी मरम्मत नहीं कर पाता. हेल्थ ड्रिंक और एनर्डी ड्रिंक थके हुए शरीर को फिर से काम पर लगा देते हैं. शरीर अपनी मरम्मत नहीं कर पाता और एक दिन गंभीर रूप से बीमार हो जाता है. बेहतर हो कि 2-4 किलोमीटर तक पैदल ही जाएं. जिम का एक चक्कर साइकिल पर लगा आएं. आप सलमान खान तो नहीं बनेंगे पर सेहत टनाटन रहेगी.

गृहग्राम बगिया पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरदार पटेल को किया नमन
कम नहीं हो रहे देश में कोरोना के मामले… बीते 24 घंटे में 45 हजार नए मामले… एक्टिव केस भी 4 लाख के करीब
IPL-2023 पर छाया कोरोना वायरस का साया… नियमों में होगा बदलाव…
CG Breaking News : प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर दे दी जान, पेड़ पर लटकती मिली दोनों की लाशें
Railway News : रद्द की गई कई ट्रेनें फिर से पटरी पर लौटी, यात्रियों को मिली राहत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो, लोगों को अधिक से अधिक लाभ दिलाएं : भूपेश बघेल योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो, लोगों को अधिक से अधिक लाभ दिलाएं : भूपेश बघेल
Next Article मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, एके-47 समेत हथियार बरामद मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, एके-47 समेत हथियार बरामद

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?