ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ: अफवाह की दुकानदारी और साइड इफेक्ट्स
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ: अफवाह की दुकानदारी और साइड इफेक्ट्स

By Om Prakash Verma
Published: October 8, 2022
Share
गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी'
गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी'
SHARE

-दीपक रंजन दास
अफवाह उड़ाना इंसान की फितरत का हिस्सा है. सदियों से वह ऐसा करता आ रहा है. संचार साधनों के अभाव के युग में अफवाह कमोबेश उसके नियंत्रण में हुआ करती थी. पर अब संचार के साधनों ने अफवाहों को भी पंख लगा दिए हैं. अफवाह चंद मिनटों में पूरी पृथ्वी का चक्कर लगाकर लौट आती है. कुछ लोग इन्हें इतना पुष्ट कर देते हैं कि स्वयं अफवाह फैलाने वाला भी झांसे में आ जाता है. अफवाहों से कई बड़े-बड़े कार्य किये जा सकते हैं. इसलिए अब अफवाह गढऩे के भी विशेषज्ञ होने लगे हैं. वे सबूत भी जुगाड़ देते हैं. जरूरत पडऩे पर फर्जी तस्वीरें और फेक वीडियो का भी इंतजाम कर देते हैं. पिछले एक डेढ़ दशक से इनका अच्छा खासा इस्तेमाल भी हो रहा है. पर अब अफवाह फैलाने की यह बीमारी लोगों के जान-माल को नुकसान पहुंचाने लगी है. हालिया घटनाएं बच्चा चोरी से जुड़ी हैं. पिछले कुछ समय से रह-रहकर इससे जुड़ी खबरें आ रही हैं. कहीं कोई महिला गिरफ्तार हो रही है तो कहीं कोई साधु पिट रहा है. बनाने वालों ने सरकार की तरफ से एक विज्ञापन भी जारी कर दिया. रायपुर की घटना तो इसकी इंतेहा ही थी. 10-12 बच्चों के साथ एक महिला को देखकर युवकों ने उसे पकड़ लिया. उन्होंने यह भी तय कर लिया कि चूंकि बच्चों का चेहरा मोहरा औरत से नहीं मिलता, इसलिए जरूर उसने बच्चों को चुराया होगा. बहरहाल पुलिस ने आकर शांति से पूछताछ की और मामला वहीं का वहीं सुलझ गया. वह एक सामाजिक कार्यकर्ता थी तो इन बच्चों को कपड़े दिलाने के लिए माना से लेकर रायपुर आई थी. अब वो महिलाएं भी सावधान रहें जिनका चेहरा अपनी कोख जाए बच्चे से मेल नहीं खाता. लगे तो मेकअप-शेकअप से भी परहेज करें. सोशल पुलिस को कभी भी उसपर शक हो सकता है और मुसीबत खड़ी हो सकती है. बहरहाल, मजाक एक तरफ रखकर इस नए झमेले की गंभीरता को समझने की कोशिश करते हैं. अफवाह फैलाने वालों के हत्थे चढऩे के बाद कई बूचड़ों ने अपना धंधा ही छोड़ दिया. ये विशेषज्ञ रास्ते पर खड़े-खड़े केवल गंध सूंघकर बता देते हैं कि ट्रक या टाटा 407 में किसका मांस लदा है. सामान्यत: पढ़े लिखे डिग्रीधारियों को भी इसके लिए प्रयोगशाला की जरूरत पड़ती है. पर अफवाह की नाव पर सवार लोगों को इससे कोई लेना देना नहीं होता. समाज में अगर कुछ भी किसी भी रूप में विद्यमान है, तो वह किसी न किसी जरूरत को पूरा करने के कारण ही टिका हुआ है. इसे समझने की जरूरत है. न तो वेश्यालय बंद करने से वेश्यावृत्ति बंद हुई और न ही शराब बंदी से शराब बंद होने वाली है. कुछ लोगों की राजनीतिक रोटियां सिंक जाए, यह और बात है.

अम्फान ने बढ़ाया घर वापसी का इंतजार, ममता ने रेलवे से कहा- 26 मई तक श्रमिक स्पेशल ट्रेनें न भेजें
दुर्ग सेंट्रल जेल पहुंचे हाईकोर्ट के जस्टिस भादुड़ी, लोक अदालत में देंगे बंदियों को विधिक और कानूनी जानकारी
स्वामी विवेकानंद ने दुनिया में बढ़ाया भारत की संस्कृति एवं सनातन का मान – मुख्यमंत्री साय
कोरोना का कोहराम: पहली बार एक दिन में 4,187 लोगों की मौत…. लगातार तीसरे दिन सामने आए 4 लाख से ज्यादा मामले
सरकार आदिवासी समाज के उत्थान और विकास के लिए संकल्पित है- मुख्यमंत्री बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बारिश से खराब हुई सड़कों को करें दुरूस्त, डैंगू जैंसी बीमारियों पर रहें अलर्ट-कलेक्टर बारिश से खराब हुई सड़कों को करें दुरूस्त, डैंगू जैंसी बीमारियों पर रहें अलर्ट-कलेक्टर
Next Article भिलाई में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में दमखम दिखा रहे हैं लोग… भंवरा, बांटी, लंबी कूद से लेकर अन्य खेलों में ले रहे हैं भाग भिलाई में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में दमखम दिखा रहे हैं लोग… भंवरा, बांटी, लंबी कूद से लेकर अन्य खेलों में ले रहे हैं भाग

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?