ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुलाब की खेती से उमरपोटी की चित्रा कर रही मोटी कमाई….1.8 एकड़ जमीन पर लगाए अलग अलग गुलाब… 12 लोगों को रोजगार भी… पढ़े सफलता की कहानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

गुलाब की खेती से उमरपोटी की चित्रा कर रही मोटी कमाई….1.8 एकड़ जमीन पर लगाए अलग अलग गुलाब… 12 लोगों को रोजगार भी… पढ़े सफलता की कहानी

By @dmin
Published: November 11, 2021
Share
गुलाब की खेती से उमरपोटी की चित्रा कर रही मोटी कमाई….1.8 एकड़ जमीन पर लगाए अलग अलग गुलाब… 12 लोगों को रोजगार भी… पढ़े सफलता की कहानी
गुलाब की खेती से उमरपोटी की चित्रा कर रही मोटी कमाई….1.8 एकड़ जमीन पर लगाए अलग अलग गुलाब… 12 लोगों को रोजगार भी… पढ़े सफलता की कहानी
SHARE

दुर्ग। श्रीमती चित्रा सिंह ने अपनी उमरपोटी गांव की जमीन पर गुलाब की खेती कर उसे सोना उगलने में मजबूर कर दिया। आज वह फूलों की खेती के इस व्यवसाय से 12 लोगों को रोजगार दे रही हैं, जिसमें 10 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। उनका कहना है कि अपने स्व-रोजगार के साथ उन्होंने दूसरों को जो रोजगार दिया है, वह उनके जीवन को बहुत ही संतुष्टि देता है। आज उनके साथ काम करने वाली 10 महिलाएं ग्रहणी हैं जो घर की पालनहार भी हैं।

ाीमती चित्रा ने बताया कि उनके द्वारा उच्च गुणवत्ता वाले खिले हुए गुलाबों का उत्पादन किया जाता है जो कि डेकोरेशन में सबसे ज्यादा उपयोग में लाए जाते हैं। उनके गुलाब के क्वालिटी से प्रभावित होकर कई वेडिंग प्लानरों ने उनसे डेकोरेशन के लिए गुलाब लिया है। वो भिलाई के सेक्टर-6, दुर्ग और राजनांदगांव में भी अपने फूलों की सप्लाई करती हैं।

श्रीमती चित्रा हमेशा चाहती थी कि वो अपनी बेटी के भविष्य निर्माण में अपना योगदान दें। फूलों के इस व्यवसाय से आज उनका यह सपना भी पूरा हो गया। उन्होंने जैसे ही गुलाब की खेती शुरू की ठीक उसके बाद उनकी बेटी का सिलेक्शन एमबीबीएस के लिए शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में हो गया। आज उनकी बेटी ने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर ली है और वर्तमान में उनका इंटरशिप चल रहा है।

श्रीमती चित्रा सिंह ने बताया कि शादी के पश्चात हाउस वाइफ के रूप में वह अपना जीवन जी रहीं थी। घर का काम करने के बाद उनका समय व्यतीत नहीं होता था, जिससे उनके मन में घर के कार्य के साथ-साथ प्रकृति के साथ जुड़कर कुछ कार्य करने का विचार आया। बचपन से ही उन्हें बागवानी का बड़ा शौक था जिसे ध्यान में रखकर उन्होनें उमरपोटी में उनकी खाली पड़ी जमीन पर खेती का विचार किया। इसके लिए उन्होंने उद्यानिकी विभाग से संपर्क किया जहां विभाग के द्वारा उन्हें पॉली हाउस में गुलाब की खेती करने की सलाह दी गई।

इसके लिए उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक भिलाई से लोन लिया और उद्यानिकी विभाग द्वारा पाली हाउस बनवाने एवं गुलाब की खेती के लिए अनुदान प्राप्त किया। उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में शुरुआती 3 महीने के अंतराल में ही गुलाब का उत्पादन शुरू हो गया। वह लगभग 1.8 एकड़ जमीन पर गुलाब की खेती कर रही है। शुरुआत में उनकी मंशा खाद्यान्न के खेती की थी परंतु उनके मन में अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना और बेटी के पढ़ाई में सहयोग करना, दोनों विचार थे जिसके लिए उन्होंने रिस्क लेते हुए समय की मांग के अनुरूप उद्यानिकी विभाग के सहयोग से गुलाब की खेती करने का निर्णय लिया।

उद्यानिकी विभाग ने उन्हें वर्तमान में डेकोरेशन में फूलों के महत्व को समझाते हुए राष्ट्रीय बागवानी योजना के अंतर्गत मदद दी। आज श्रीमती चित्रा अपने पॉली हाऊस से 3 लाख 37 हजार कट फ्लावर मार्केट में उपलब्ध करा रही है। उत्पादन में उनके द्वारा लगभग 02 लाख रूपए की राशि खर्च की जा रही है। वहीं उन्हें 08 लाख रूपए का शुद्ध लाभ भी हो रहा है। आज उनकी इस सफलता को देखकर उनके आस-पास के किसान भी नए तकनीक से खेती करने के लिए और खाद्य फसलों के आलावा व्यवसायिक फसलों के लिए भी प्रेरित और प्रोत्साहित हो रहे हैं। खोपली में भी कुछ किसानों के द्वारा इसकी शुरुआत की गई है। श्रीमती चित्रा आज न केवल अपने पांव पर खड़ी हैं बल्कि अपनी बेटी के लिए एक आदर्श बन कर उभरी हैं।

मतदान के चंद घंटों पहले कांकेर में आईईडी ब्लास्ट, दो मतदान कर्मियों के साथ एक बीएसएफ जवान घायल
सरकार में बदले चेहरे, अब संगठन के कसे जाएंगे पेच, संसदीय बोर्ड में खाली 5 पद
बीजापुर में दो और नक्सली ढेर, दो दिन में 6 नक्सलियों को मार गिराया, आईडी ब्लास्ट में ग्रामीण की मौत
पीएम का अखिलेश पर तंज: बोले- भ्रष्टाचार का इत्र पूरे यूपी पर छिड़का और अब मुंह बंद…
नेहरू नगर में अटल परिसर का सांसद विजय बघेल ने किया भूमिपूजन, 50 लाख की लागत से होगा निर्माण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 27 # 11 november 2021
Next Article सीजी ब्रेकिंग: जीरमघाटी की घटना की जांच में शामिल किए दो नए सदस्य… 6 माह में जांच पूरी करने के निर्देश

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?