ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गिरफ्तारी की आशंका में समीर वानखेड़े ने खटखटाया HC का दरवाजा, 72 घंटे की राहत का भरोसा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

गिरफ्तारी की आशंका में समीर वानखेड़े ने खटखटाया HC का दरवाजा, 72 घंटे की राहत का भरोसा

By @dmin
Published: October 28, 2021
Share
गिरफ्तारी की आशंका में समीर वानखेड़े ने खटखटाया HC का दरवाजा, 72 घंटे की राहत का भरोसा
गिरफ्तारी की आशंका में समीर वानखेड़े ने खटखटाया HC का दरवाजा, 72 घंटे की राहत का भरोसा
SHARE

मुंबई (एजेेंसी)। उगाही के आरोपों की मुंबई पुलिस द्वारा जांच शुरू किए जाने के बाद एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इस बीच वानखेड़े ने गुरुवार को बंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की। लेकिन कोर्ट ने उनकी अर्जी को खारिज कर दिया। दरअसल, कोर्ट में महाराष्ट्र सरकार के वकील ने कहा कि अगर एनसीबी अधिकारी को गिरफ्तार किया जाएगा तो उससे 72 घंटे यानी तीन दिन पहले ही उन्हें इस बारे में सूचना दी जाएगी। बता दें कि महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने एक-एक कर वानखेड़े पर कई आरोप लगाए हैं, जिनमें बड़ी हस्तियों से उगाही का आरोप भी शामिल है।

भ्रष्टाचार से जुड़े चार मामलों में मुंबई पुलिस ने वानखेड़े के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। इसके बाद से यह आशंका थी कि वानखेड़े को मुंबई पुलिस गिरफ्तार कर सकती है। मुंबई पुलिस ने वानखेड़े पर लगे आरोपों की जांच के लिए 4 सदस्यों वाली एक टीम का भी गठन कर दिया है जो, सारे मामलों की जांच करेगी।

Mumbai | Narcotics Control Bureau Zonal Director Sameer Wankhede approaches Bombay High Court over "apprehensions that Mumbai Police may arrest him."

The arguments on the matter is being heard by the Division Bench of Bombay HC

— ANI (@ANI) October 28, 2021

समीर वानखेड़े पर यह भी आरोप है कि मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन को छोडऩे के एवज में 25 करोड़ की डील पर बातचीत जारी थी। आर्यन केस में स्वतंत्र गवाह प्रभाकर साइल ने बीते दिनों हलफनामे में यह दावा किया था कि आर्यन को छोडऩे के लिए 25 करोड़ की डील हो रही थी, जिसमें 18 करोड़ पर सहमति बन गई थी। इसमें से 8 करोड़ रुपये समीर को दिए जाने थे।

वहीं, नवाब मलिक ने यह भी आरोप लगाया था कि कोरोना महामारी के दौरान पूरी फिल्म इंडस्ट्री मालदीव में थी। वानखेड़े और उनका परिवार भी उसी वक्त वहां था। उन्होंने दावा किया कि वानखेड़े ने मालदीव में फिल्मी हस्तियों से उगाही की।

इस बीच एनसीबी की एक पांच सदस्यीय टीम बुधवार को जांच के लिए मुंबई पहुंची है। यह टीम वानखेड़े और अन्य अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करेगी। हालांकि, एनसीबी ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि जब तक वानखेड़े के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिलते, वह आर्यन ड्रग केस की जांच की अगुवाई करते रहेंगे।

गांवों तक संक्रमण को पहुंचने से रोकने की मुहिम रंग लाई…. कोरोना मुक्त हुए छत्तीसगढ़ के आधे गांव
नए साल से दाखिल नहीं किया एक महीने का जीएसटी रिटर्न, तो होगी मुसीबत, जानिए क्या है नया नियम
35 करोड़ की हेरोइन बरामद, झाड़ियों में छिपा कर रखी गई थी
इस पंजाबी सिंगर ने शॉर्ट स्कर्ट के साथ कलरफुल बूट्स पहनकर दिखाया ग्लैमरस लुक
मोदी ने ममता और वाम मोर्चा दोनों पर किया हमला, दीदी से पूछा- इतना गुस्सा क्यों?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 15 # 28 october 2021
Next Article SBI के डेबिट कार्ड पर 20 लाख रुपए तक की बीमा, प्रीमियम का भी झंझट नहीं
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?