ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गले की खराश और खुजली से राहत दिला सकते हैं घर में तैयार ये 5 पेय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

गले की खराश और खुजली से राहत दिला सकते हैं घर में तैयार ये 5 पेय

By Sonu Sahu
Published: October 21, 2022
Share
SHARE

बदलते मौसम के दौरान सर्दी-खांसी और गले में खराश जैसी कई समस्याएं होने की संभावना बढ़ जाती है। खासकर, गले में खराश और खुजली के कारण खान-पान की चीजों को निगलने में मुश्किल होती है और गले में दर्द भी होने लगता है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू पेय के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन आपको इन समस्याओं से राहत दिलाने के साथ-साथ कई तरह के स्वास्थ्य लाभ देने में सक्षम है।

Contents
  • अदरक की चाय
  • हल्दी वाला दूध
  • गर्म पानी में शहद और नींबू का रस मिलाएं
  • कैमोमाइल टी
  • पुदीने की चाय

अदरक की चाय

एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर अदरक की चाय गले की खुजली और खराश को शांत करने में सहायक है। साल 2013 के एक अध्ययन के अनुसार, गर्म पानी में ताजे अदरक का रस मिलाकर पीने से आपको कई तरह के संक्रमण समेत गले की खराश से छुटकारा मिल सकता है। लाभ के लिए गर्म पानी में कदूकस किया हुआ अदरक डालें और उबाल आने दें। अब इस चाय को छानकर उसमें स्वादानुसार शहद मिलाकर सेवन करें।

हल्दी वाला दूध

दूध में हल्दी मिलाकर पीने से भी गले की खराश और खुजली से राहत मिल सकती है। दूध और हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल प्रभाव पाए जाते हैं, जो गले को आराम पहुंचाने में सहायक हो सकते हैं। इसलिए जब तक आपको ये समस्याएं हो, तब तक एक गिलास हल्के गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पीएं। इससे आपको जल्द ही आराम मिलेगा।

गर्म पानी में शहद और नींबू का रस मिलाएं

शहद में मौजूद एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-बैक्टीरियल गुण गले की समस्याओं को दूर करने में सहायक होते हैं, जबकि गर्म पानी से गले को आराम मिलता है। वहीं, नींबू में मौजूद उच्च विटामिन-ष्ट से रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती मिलती है। ऐसे में गले की इन समस्याओं से राहत पाने के लिए एक कप गर्म पानी में एक चम्मच शहद और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर सेवन करें।

कैमोमाइल टी

एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर कैमोमाइल टी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने और गले की खराश समेत खुजली जैसी समस्याओं को तेजी से ठीक करने में मदद कर सकती है। लाभ के लिए एक गिलास गर्म पानी में एक चौथाई कप सूखे कैमोमाइल के फूल डालकर उबालें और जब पानी आधा हो जाए तो इसे छानकर कप में डालें। फिर इसमें स्वादानुसार शहद मिलाकर इसका सेवन करें।

पुदीने की चाय

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर पुदीने की चाय गले की खराश को शांत करने के लिए अत्यधिक प्रभावी है। पुदीने की चाय की भाप लेने से बंद नाक का भी इलाज हो सकता है और आपके गले को भी काफी आराम मिल सकता है। लाभ के लिए दो कप गर्म पानी में 10-15 पुदीने की पत्तियां डालकर उबालें। कुछ सेकंड बाद इस चाय को छानकर इसका सेवन करें। आप चाहें तो इस चाय में भी स्वादानुसार शहद मिला सकते हैं।

प्रधानमंत्री जनमन : छत्तीसगढ़ के 18 जिलों में होगा मेगा ईवेंट और आईईसी कैंपेन, पीएम मोदी भी होंगे शामिल
Bhilai Breaking : सुपेला के मकान में लगी आग, सोना व कैश खाक… दो माह बाद होनी है बेटे की शादी
चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज दुर्ग राज के 52वॉ वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री ताम्रध्वज साहू
भूतबाधा दूर करने तांत्रिक को दिए पैसे, काम नहीं बना तो कर दी हत्या… हैरान कर देगी आरोपियों के पकड़े जाने की वजह
दिलशाद गार्डन स्थित फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 15 गाडिय़ां मौके पर मौजूद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आज क्षेत्रीय सिनेमा का परिदृश्य काफी बदल गया है : तेजस्वी
Next Article helicopter crash:_ अब तक चार शव बरामद, 5वें की तलाश जारी, घने जंगल और पहाड़ बने चुनौती Helicopter Crash:_ सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, घटनास्थल पर जाने के लिए सड़क तक नहीं

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?