ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गरीबों का सपना हो रहा पूरा, 25 हजार से ज्यादा घरों का निर्माण पूर्ण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

गरीबों का सपना हो रहा पूरा, 25 हजार से ज्यादा घरों का निर्माण पूर्ण

By Om Prakash Verma
Published: January 14, 2023
Share
गरीबों का सपना हो रहा पूरा, 25 हजार से ज्यादा घरों का निर्माण पूर्ण
गरीबों का सपना हो रहा पूरा, 25 हजार से ज्यादा घरों का निर्माण पूर्ण
SHARE

गुणवत्तायुक्त आवास निर्माण के लिये अधिकारियों द्वारा किया जा रहा हितग्राहियों का निरंतर मार्गदर्शन
रायपुर। हर एक नागरिक का सपना होता है कि उसका अपना एक पक्का मकान हो, जिसमें वह अपने परिवार से साथ हर मौसम में आराम का जीवन व्यतीत कर सकें। परन्तु आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण हर किसी का यह सपना साकार नहीं हो पाता। गरीबों के सपने को साकार करने के लिये शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई जा रही है, जिसके माध्यम से ऐसे गरीब असहाय जिनके पास अपना पक्का मकान नहीं था और निर्धनता के कारण अपना आवास बनाने में असमर्थ थे, उनको इस योजना का लाभ देकर शासन द्वारा गरीबों का सपना साकार किया जा रहा है। अब तक लाखों लोगों को इस योजना का लाभ मिल चुका है । प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत रायपुर जिले में 26254 आवास निर्माण कराये जाने हेतु स्वीकृत किया गया है। जिसमें से 24953 आवास पूर्ण कर कर लिये गये है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत निर्माणाधीन आवासों को पूर्ण करने एवं पूर्ण आवासों के हितग्राहियों को राशि जारी की जा रही है। जिला रायपुर अंतर्गत वर्तमान में स्वीकृत आवास 26254 के विरूद्ध 13 जनवरी 2023 की स्थिति में 24953 हितग्राहियों द्वारा आवास पूर्ण किये जा चुके है। वहीं 25574 हितग्राहियों को प्रथम किश्त, 25288 हितग्राहियों को द्वितीय किश्त, 25075 हितग्राहियों को तृतीय किश्त एवं 11963 हितग्राहियों को अंतिम किश्त की राशि प्रदाय की गई है। रायपुर जिले के अधिकारियों द्वारा निरंतर जनपद स्तर एवं रोजगार सहायकों की बैठक लेकर आवास पूर्ण कराने के निर्देश दिये जा रहे हैं। जिले में 95 प्रतिशत आवास पूर्ण किये जा सके है। गुणवत्तायुक्त आवास निर्माण करने के लिये हितग्राहियों को अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा निरंतर एवं मार्गदर्शन एवं निर्देश दिये जा रहे है।

जिला प्रशासन के निर्देश एवं मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के बेहतर क्रियान्वयन के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। हितग्राहियों में राशि के हस्तांतरण करने के उपरांत राशि का सही उपयोग हो अर्थात राशि से आवास का ही निर्माण हो इसके लिए आवास समन्वयक द्वारा सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। हितग्राहियों से सीधे चर्चा कर योजना के दिशा-निर्देशानुसार आवास पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये जा रहे है । हितग्राही प्रेरित होकर तत्परता से आवास निर्माण कराने में रूची ले रहे है और अगली किश्त की राशि भी प्राप्त करते जा रहे है। हितग्राहियों को शासन के द्वारा संचालित अन्य सभी योजनाओं का अभिसरण कर स्वच्छ भारत मिशन से शौचालय, मनरेगा से रोजगार एवं अन्य सभी योजनाओं का पात्रतानुसार लाभ दिया जा रहा है

रायगढ़ में दर्दनाक हादसा : अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, तीन की मौत…. शिनाख्त में जुटी पुलिस
निगम में 32 वर्ष तक सेवाएं देने वाला कर्मचारी सेवानिवृत्त, कार्यालय में आयोजित हुआ विदाई समारोह
स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत सुदूर अंचलों तक पहुंची विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएँ
सलमान से लेकर आमिर तक इन सितारों की वजह से बढ़ा फिल्मों का बजट, कोई गया वेकेशन पर तो किसी ने रखीं शर्तें
विधानसभा के बाद अब लोकसभा चुनाव की तैयारी, दुर्ग जिले में हुआ मतदाता सूची का प्रकाशन, 22 जनवरी तक दावा आपत्ति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़े दो बाइक चोर, बेचने की फिराक में घूम रहे थे बदमाश
Next Article Big news : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को मिली जान से मारने की धमकी, 10 मिनट में 2 बार आया फोन

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?