ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गरीबी या मक्कारी
Share
Notification Show More
Latest News
आमजन की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना, निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात
October 14, 2026
सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति
October 14, 2026
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका
October 14, 2026
लगभग 3 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक बस टर्मिनल, एक साथ 35 से 40 बसों के ठहराव की होगी व्यवस्था
सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड
October 14, 2026
पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने की संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना
पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर
October 14, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

गरीबी या मक्कारी

By Om Prakash Verma Published October 13, 2024
Share
गरीबी या मक्कारी
गरीबी या मक्कारी
SHARE

अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)
गरीबी, एक ऐसा शब्द है जो सुनने में जितना साधारण लगता है, वास्तविकता में उतना ही भयावह और गंभीर है। यह एक ऐसी सामाजिक बुराई है जिसने न केवल व्यक्ति विशेष बल्कि पूरे समाज, देश और यहाँ तक की वैश्विक स्तर पर मानवता को जकड़ रखा है। गरीबी को सही मायनों में एक अभिशाप कहा जाए तो यह कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी, क्योंकि यह व्यक्ति के जीवन के हर पहलू को प्रभावित करती है। इससे उसका स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक स्थिति और यहाँ तक कि उसका आत्मसम्मान भी प्रभावित होता है। लेकिन गरीबी केवल एक वित्तीय परिस्थिति नहीं है बल्कि यह एक विचारधारा है। आज दुनिया भर में फैली गरीबी में जितने लोग गरीब हैं उनमें से अधिकतर ऐसे मिल जाएँगे जो शारीरिक और मानसिक रूप से इस स्थिति में बाहर आने में पूरी तरह सक्षम हैं लेकिन वे आना ही नहीं चाहते हैं। इसे गरीबी कहेंगे या मक्कारी…….

आजादी के बाद से ही हमारे देश की सरकार गरीबी उन्मूलन के लिए लगातर योजनाएं लागू कर रही है , जिसमें कभी सरकार ने मुफ्त घर, अनाज इत्यादि दिए तो कभी अलग-अलग योजनाओं में पैसा बांटा। कभी कम ब्याज दर पर लोन दिया, जिससे गरीबी रेखा के नीचे आने वाले लोग आत्मनिर्भर हो सकें। चाहे जिस किसी भी पार्टी की सरकार रही सबने अपने-अपने तरीकों से गरीबी से लड़ने के लिए प्रयास किये लेकिन आजादी के 78 सालों बाद भी हम गरीबी से निजात नहीं पा सके। आधिकारिक आंकड़ों की मानें, तो आज भी देश में करीब 37 प्रतिशत आबादी ग़रीबी रेखा के नीचे है। ऐसे में प्रश्न यह उठाता है कि इतने प्रयासों के बाद भी आज तक देश का इतना बड़ा तबका गरीबी रेखा के नीचे कैसे है। भारत जो विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। वहाँ आज तक गरीबी से निजात क्यों नहीं पाया जा सका…?

क्योंकि गरीबी से निकलने के लिए सिर्फ पैसे या सहायता की जरुरत नहीं होती है। इसके लिए जरुरत होती है सकारात्मक विचारधारा की। जब सरकार की ओर से आपको मुफ्त खाना, आवास और सहयोग राशी मिल रही हो तो क्यों इस स्थिति से बाहर निकला जाए। जी हाँ! हमारे देश में गरीबों का एक तबका इस सोच के साथ ही जी रहा है। यही कारण है कि हम आज तक इस समस्या से निकल नहीं पाए हैं। उदाहरण के लिए सरकार ने शहरी इलाकों में झुग्गी झोपड़ियों को ख़त्म करने के लिए आवास योजना लागू की, जिसमें झुग्गी-बस्तियों में रह रहे लोगों को पक्के मकान मुहैया कराए गये ताकि उनके जीवन स्तर को सुधारा जा सके लेकिन इसका नतीजा यह हुआ कि लाभार्थियों ने आवास योजना में मिले मकानों को किराए पर दे दिया और अपने लिए फिर नई झोपडी बना ली। मतलब स्थिति जस की तस ही रही। सरकार ने शिक्षा के अवसर भी प्रदान किये ताकि आगे आने वाली पीढ़ी गरीबी से निकल सके लेकिन इस वर्ग में शिक्षा को लेकर भी जागरूकता नहीं है। साथ ही आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा का भी अभाव है।

इस स्थिति को आप क्या कहेंगे यह तो सरासर मक्कारी है क्योंकि मुफ्तखोरी की आदत लग चुकी है। लोग अपने लिए कोई प्रयास करने की बजाय सहायता पर निर्भर हैं। वरना इंसान चाहे तो क्या कुछ नहीं कर सकता है। अगर मेहनत की जाए तो क्या गरीबी से निकला नहीं जा सकता….। हमारे पास ऐसे कई उदाहरण हैं जिनका बचपन चाहे गरीबी में बीता हो लेकिन उन्होंने अपनी सकारात्मक विचारधारा और मेहनत से ना सिर्फ गरीबी को हराया है बल्कि देश का नाम भी रोशन किया है। मैं आपको ऐसे कई नाम गिनवा सकता हूँ जिन्होंने गरीबी को हराया है फिर चाहे वो हमारे देश के पूर्व राष्ट्रपति ए. पी. जे. अब्दुल कलाम हों या हमारे वर्तमान प्रधानमंत्री मोदी हों। गरीब पैदा होना किस्मत हो सकती लेकिन सारी जिंदगी गरीबी में ही रहना ये सरासर मक्कारी है।

खुद कुछ ना करने की स्थिति में अपनी गरीबी को दोष देना और अपने स्तर में सुधार ना करना। व्यक्ति का अपना दोष है। इसके लिए सरकार को, किस्मत को या किसी और को दोष देना किसी तरह से सही नहीं है। इसलिए अगर सच में गरीबी को हराना है तो सबसे पहले इस विचारधार को बदलना होगा। बिना इसके कितनी भी योजनाएं लागू कर दी जाए स्थिति सुधरने वाली नहीं है। इसके लिए सरकार को भी अपनी मुफ्त योजनाओं पर लगाम लगाना चाहिए क्योंकि यह योजनाएं गरीबी से लड़ने में सहायक हो रही हों या नहीं लेकिन यह मक्कारी को बढ़ावा जरुर दे रही हैं। इसलिए जब तक मुफ्तखोरी और मक्कारी की प्रवृत्ति पर लगाम नहीं लगाई जाएगी, तब तक गरीबी से लड़ाई में सफलता मिलना मुश्किल है।

You Might Also Like

नेशनल फूड लैबोरेटरी की जाँच में लोट्टे चोको पाई का सैंपल खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा उतरा

वेदांता के बाल्को मेडिकल सेंटर ने ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए टेक्नोलॉजी की पहुँच बढ़ाई

घठुला छोटे में फ्लाई ऐश भराव पूरी तरह नियमानुसार: अदाणी पावर

चित्रकोट, मैनपाट सहित 4 प्रमुख पर्यटन स्थल होंगे डेवलप, 15 मिनी सर्किट हाउस बनाने का प्लान

पीएम-सेतु योजना के तहत छह क्लस्टरों में आईटीआई के उन्नयन की तैयारी

Om Prakash Verma October 13, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत रत्न जयप्रकाश नारायण की जयंती : प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कर किया याद
Next Article महान एनर्जेन लिमिटेड, बंधौरा के विस्तार की पर्यावरणीय जनसुनवाई सफलतापूर्वक सम्पन्न महान एनर्जेन लिमिटेड, बंधौरा के विस्तार की पर्यावरणीय जनसुनवाई सफलतापूर्वक सम्पन्न

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?