ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खेलते समय सौ फीट गहरे बोरवेल में गिरा चार साल का मासूम, बचाव कार्य में जुटा प्रशासन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

खेलते समय सौ फीट गहरे बोरवेल में गिरा चार साल का मासूम, बचाव कार्य में जुटा प्रशासन

By @dmin
Published: June 14, 2021
Share
खेलते समय सौ फीट गहरे बोरवेल में गिरा चार साल का मासूम, बचाव कार्य में जुटा प्रशासन
खेलते समय सौ फीट गहरे बोरवेल में गिरा चार साल का मासूम, बचाव कार्य में जुटा प्रशासन
SHARE

आगरा (एजेंसी)। आगरा में सोमवार सुबह एक परिवार के लिए बड़ी घटना घटित हो गई। थाना फतेहाबाद के निबोहरा के गांव धरियाई में घर के सामने खुले करीब सौ फीट गहरे बोरवेल में एक चार वर्ष का मासूम गिर गया। बताते हैं हादसा उस समय हुआ जब बच्चा खेल रहा था। साथ में खेल रहे बच्चों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिवार में कोहराम मच गया। इस हादसे की जानकारी के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। ग्रामीणों ने बच्चे को बचाने के लिए अभियान शुरू कर दिया।

पुलिस अधिकारी पहुंचे मौके पर
जानकारी के अनुसार शिवा (चार वर्ष) पुत्र छोटेलाल, ग्राम धरियाई घर के बाहर सुबह खेल रहा था। इसी दौरान वह यकायक खुले बोरवेल में गिर गया। पुलिस ने इस घटना में तत्परता दिखाई है। एसपीआरए अशोक वेंकट के. मौके पर पहुंचे हैं और बच्चे के बचाव के लिए प्रयासरत हैं। 

बच्चे को दी जा रही ऑक्सीजन
शिवा के बोरवेल में गिरने की खबर मिलने के बाद मौके पर आसपास के गांव के लोग भी पहुंच गए है। बोरवेल से सभी को दूर रखा जा रहा है। ताकि अंदर मिट्टी न पहुंचे। वहीं मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बच्चे को ऑक्सीजन देने के लिए पाइप बोरवेल में पहुंचाया है। बताया गया है कि पंद्रह दिन पहले इस बोरवेल से पाइप निकालकर छोटेलाल के परिजनों ने दूसरे बोरवेल में डाल दिए थे। लेकिन परिवारीजन इस बोरवेल के गड्ढे को बंद करना भूल गए। सोमवार को हुए हादसे के बाद परिवार में इस बात का मलाल है कि उन्होंने इसे बंद नहीं किया।
 
हादसों से नहीं लिया सबक
देशभर में बोरवेल में बच्चों के गिरने की कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं। प्रिंस नाम का एक बच्चा जब बोरवेल में गिरा था उसके बाद देशभर में सख्ती से बोरवेल के गड्ढे बंद करने के लिए प्रशासन को निर्देशित किया गया था। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में प्रिंस की घटना के बाद सबक नहीं लिया। आज भी कई क्षेत्रों में बोरवेल खुली पड़ी हैं।

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार-2025 का होगा आयोजन, सीएम साय ने सभी जिला कलेक्टरों को दिए दिशा-निर्देश
अब सेक्टर 9 में भी कोरोना मरीजों का इलाज….. गंभीर मरीजों को मिल सकेगी आइसीयू की सुविधा
चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ BJP को बड़ा झटका: आदिवासी नेता नंद कुमार साय का इस्तीफा… जा सकते हैं कांग्रेस
केन्द्र सरकार ने समलैंगिक विवाह वाली याचिकाओं पर उठाए सवाल, कहा-शहरी अभिजात वर्ग की सोच पूरे समाज पर नहीं थोप सकते
जशपुर में बेवजह चक्काजाम करना पड़ गया भारी, पुलिस ने दर्ज किया 7 लोगों पर केस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गौतम अडाणी को झटका: फ्रीज हुए 43500 करोड़ के शेयर, कंपनियों के शेयरों में लगा लोअर सर्किट गौतम अडाणी को झटका: फ्रीज हुए 43500 करोड़ के शेयर, कंपनियों के शेयरों में लगा लोअर सर्किट
Next Article One year of Modi government's second term: strategy to reach people, target to reach 100 million homes प्रधानमंत्री मोदी ने नफ्ताली बेनेट को दीं शुभकामनाएं, पूर्व पीएम नेतन्याहू के लिए कही ये बात
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?