ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खुलासा: तीन हफ्ते पहले मर्डर की गुत्थी सुलझी, हत्यारे गिरफ्त में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

खुलासा: तीन हफ्ते पहले मर्डर की गुत्थी सुलझी, हत्यारे गिरफ्त में

By @dmin
Published: December 1, 2021
Share
खुलासा: तीन हफ्ते पहले मर्डर की गुत्थी सुलझी, हत्यारे गिरफ्त में
खुलासा: तीन हफ्ते पहले मर्डर की गुत्थी सुलझी, हत्यारे गिरफ्त में
SHARE

दुर्ग। मोहन नगर पुलिस ने तीन सप्ताह पूर्व हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले का खुलासा करने में पुलिस को बहुत माथापच्छी करनी पड़ी। एक तो मृतक की शिनाख्त में देरी हुई और घटना स्थल से किसी प्रकार का सुराग नहीं मिलना भी पुलिस की परेशानी में डाल रही थी। बहरहाल मामले को सुलझाने में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिस कर्मियों को एसपी बद्रीनारायण मीणा ने पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

इस अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए एसपी बद्रीनारायण मीणा ने बताया कि इस मामले का खुलासा इसलिए भी अहम है क्योंकि घटना स्थल के आसपास किसी प्रकार का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को नहीं मिला। 8 नवंबर को देशी शराब दुकान के पास जब शव को बरामद किया गया था तब उसकी हालत बहुत खराब थी। पीएम कराने के बाद मृतक के कपड़ों पर उसके शरीर पर बने टैटू से मृतक की पहचान आकाश साहू निवासी बांबे आवास उरला के रूप में हुई थी।

इसी कड़ी को पकड़कर पहले उसके दोस्तों की जानकारी जुटाई गई। इस दौरान पुलिस ने उरला निवासी सुजीत मौर्य, सुधीर मौर्य, दीपक विश्वकर्मा, शुभम उर्फ मोनू, व राजकुमार शाह को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पहले तो सभी टालमटोल करते रहे लेकिन बाद में हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपियों ने बताया कि मृतक आकाश साहू द्वारा पेट्रोल छिड़ककर आग लगा देने की धमकी दी थी जिसकी वजह से विवाद शुरू हुआ। इस विवाद के कारण सभी आरोपी आकाश साहू को शराब पिलाने के बहाने ट्रांसपोर्ट नगर दुर्ग के देसी शराब दुकान के पास ले गए वहां मौका पाकर उसके गले में चाकू से वार कर बुरी तरह मारपीट कर मौत का घाट उतार दिया गया। पुलिस ने आरोपियों द्वारा घटना में इस्तेमाल किया गया लोहे का धारदार चाकू व घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल जब्त कर लिया गया है।

आरोपियों की पतासाजी के लिए पुलिस ने अलग-अलग 6 टीमें गठित की थी। आसपास घटनास्थल का मौका मुआयना कर विस्तृत जांच के बाद टीम ने महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई। मृतक की पहचान के बाद ही पुलिस को मामले को सुलझाने में मदद मिली। पूरी कार्यवाही में मोहन नगर थाने के सहायक उप निरीक्षक किरेन्द्र सिंह, आरक्षक मनीष अग्निहोत्री, क्रांति शर्मा, सनत भारती, अमर सिंह, सिविल टीम के प्रधान आरक्षक राजेंद्र वानखेड़े, आरक्षक जावेद खान, प्रदीप ठाकुर, तिलेश्वर राठौर, मोहम्मद फारुख, चित्रसेन, धीरेंद्र यादव आदि की विशेष भूमिका रही।

अटल डिजिटल सुविधा केन्द्रों से सशक्तिकरण की राह पर मुंगेली, विभिन्न सुविधाओं का स्थानीय स्तर पर मिल रहा लाभ
बंगाल में अभी खत्म नहीं हुआ है खेला, TMC से बागी हुए कई नेता घरवापसी के लिए तैयार
चुनाव के पहले बिहार में बना नया गठबंधन…. पप्पू यादव और चंद्रशेखर ने रखी पीडीए की नींव
छत्तीसगढ़ में सामने आए 1679 नए केस….18 संक्रमितों की हुई मौत…. 1817 मरीज हुए स्वस्थ्य
Gustakhi Maaf: 29 की शादी, 30 को आई बारात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़ी खबर : फिर शर्मसार हुई इंसानियत, दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी को जिंदा जलाया पति-पत्नि के झगड़े में बहु को बचाने आई मां की ही मार डाला शराबी बेटे ने
Next Article कांग्रेस का पलटवार: वेणुगोपाल बोले- हमारे बिना भाजपा को हराना नामुमकिन, यह बात सभी जानते हैं कांग्रेस का पलटवार: वेणुगोपाल बोले- हमारे बिना भाजपा को हराना नामुमकिन, यह बात सभी जानते हैं

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?