ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खुलासा : घर की नौकरानी ने पति के साथ मिलकर पार कर दिए 10 लाख के गहने…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

खुलासा : घर की नौकरानी ने पति के साथ मिलकर पार कर दिए 10 लाख के गहने…

By @dmin
Published: March 11, 2022
Share
SHARE

भिलाई। नेहरू नगर स्थित एक मकान में घरेलू कामकाज करने वाली नौकरानी ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मालकिन की लापरवाही का फायदा उठाकर नौकरानी अपने पति के साथ मिलकर 10 लाख के गहने पार कर दिए। यही नहीं नौकरानी ने नगदी रकम पर भी हाथ साफ किया। मकान मालिक को गहनों के चोरी होने की जानकारी लगी तब शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने नौकरानी व उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले का खुलासा करते हुए  शुक्रवार को एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि नेहरू नगर ईस्ट निवासी मोहम्मद उस्मान अली ने गहने चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके घर से बहुत सारे जेवर गायब हुए हैं। उन्होंने बताया यह जेवर कुछ दिन पहले ही बैंक के लॉकर से लाकर घर में रखे थे। उन्होंने यह भी बताया कि रोजाना घर से नगदी रकम भी गायब हो रही हैं। इस मामले में सुपेला पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस ने शुरुआत से ही घर में आने जाने वाले लोगों व काम करने वाले पर फोकस किया। इस दौरान पुलिस को घर में काम करने वाली नौकरानी अंजना पाइक पर संदेश हुआ। पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। शुरुआत में तो अंजना पाइक कि ने ऐसी किसी भी चोरी से इनकार किया। लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। एएसपी ध्रुव ने बताया कि नौकरानी अंजना पाइप घर में काम करने के दौरान मालकिन की लापरवाही का फायदा उठाते हुए थोड़ा-थोड़ा कैश पर हाथ साफ करती थी। थोड़ा थोड़ा कैश गायब होने को घर वालों ने गंभीरता से नहीं लिया। इससे नौकरानी का हौसला बढ़ गया। एक दिन घर की मालकिन ने नौकर से कहने मंगवा कर अलमारी में रखे।

मकान मालकिन गहनों को इस्तेमाल करने के बाद अलमारी में रख चाबियां ऐसे ही कहीं भी रख देती थी। उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि घर की नौकरानी उनके गहनों पर नजरे गड़ाए बैठी है। मालकिन की इस लापरवाही की जानकारी उसने अपने पति विजय साहनी को दी। इसके बाद दोनों ने मिलकर गहने चुराने की योजना बनाई और मौके की तलाश में रहने लगे। योजना के अनुसार दोनों मौके की तलाश में थे। फिर एक रात मकान मालिक और उसकी पत्नी टहलने निकल गए। इसका फायदा उठाते हुए नौकरानी और उसके पति ने गहनों को गायब कर दिया। 9 मार्च को मकान मालकिन कुछ तलाश कर रही थी तब उसे पता चला कि अलमारी से गहने गायब हैं। फिर इसकी जानकारी उन्होंने अपने पति को दी तब जाकर मामला पुलिस तक पहुंचा।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 16 तोला सोने के गहने बरामद किए हैं। इन गहनों को बरामद करने में भी पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आरोपियों के पास से पुलिस ने 1 जोड़ी सोने का कंगन, चार सोने के चैन, 1जोड़ी सोने का टॉप्स, 2जोड़ी डायमंड लगा सोने का टॉप, डायमंड लगी तीन अंगूठी, 2 जोड़ी सोने की रिंग, सोने का हार, पांच नग सोने का लॉकेट आदि बरामद किया। यही नहीं आरोपियों ने चोरी की गई नगदी रकम से एक स्कूटी भी खरीद ली थी। जिसे पुलिस ने जब्त किया है। इस तरह पुलिस ने कुल 11 लाख रुपए का सामान बरामद कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। इस पूरी कार्रवाई में सुपेला थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव, उप निरीक्षक पवन देवांगन, सहायक उपनिरीक्षक खुशबू वर्मा,  आरक्षक विकास तिवारी, जुनैद सिद्धकी, नियाज खान, उपेंद्र सिंह आदि का विशेष योगदान रहा।
Gustakhi Maaf: इस दोस्त को भी बना डाला दुश्मन
फिर घटे एलपीजी के दाम, तेल कंपनियों ने दी राहत, प्रति सिलेण्डर इतने रुपए हुए कम
Breaking News : पहली बारिश में ढह गया शिवनाथ नदी पर सागनी घाट का पुल, भरभरा कर गिरा पूरा स्ट्रक्चर
5जी टेक्नॉलोजी के लिए भारत और जापान करेंगे टाईअप, क्वाड से ली जाएगी मदद
Big Accident : शिवनाथ पुल पर कार-स्कूटर की टक्कर, पति-पत्नी की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मनरेगा के महिला हितग्राहियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए मंत्री टीएस सिंहदेव
Next Article वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: तीन फर्निचर मार्ट हुए सील, 10 लाख रूपए से अधिक मूल्य के सागौन ला तथा चिरान जप्त वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: तीन फर्निचर मार्ट हुए सील, 10 लाख रूपए से अधिक मूल्य के सागौन ला तथा चिरान जप्त
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?